शहर में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए फिर 10 जुलाई से 16 जुलाई तक लॉकडाउन लगा दिया गया है ।शनिवार को एक साथ 70 नए संक्रमित मिल जाने से जिला प्रशासन के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग एवं नगर निगम के आला अधिकारी परेशान दिख रहें हैं। पॉजिटिव केस में से अधिकांश मरीज मुंगेर शहर के हैं। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने शहर में सैनिटाइजेशन कार्य में तेजी लाई है ।विगत 4 दिनों से हैंड सैनिटाइजर मशीन के द्वारा शहर में सैनिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है ।लेकिन रविवार से फायर ब्रिगेड गाड़ी के द्वारा सैनिटेशन के कार्य किया जा रहा है ।नगर आयुक्त श्री कांत शास्त्री ने बताया कि मुंगेर नगर निगम क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन के कार्यों में गति लाई गई है ।प्रभावित इलाके में प्राथमिकता देते हुए पहले ब्लीचिंग पाउडर और चूना का छिड़काव तथा सैनिटाइजेशन करवाई जा रही है।रविवार को फायर ब्रिगेड गाड़ी के द्वारा शहर के मुख्य मार्ग के अलावे पूरबसराय ,गुलजार पोखर, बेकापुर, नीलम सिनेमा रोड, जुबली वेल ,श्रवण बाजार आदि क्षेत्रों में सेनेटाइजेशन कराया गया ।सोमवार से कार्यों में और गति लाई जाएगी ।कोंटेनमेंट जोन में सेनेटाइजेशन के अलावा लगातार ब्लीचिंग पाउडर तथा चूना का छिड़काव कराया जा रहा है। शहर के शेष भागों में भी यथाशीघ्र सिफ्ट वाइज ब्लीचिंग तथा चूना पाउडर का छिड़काव और सेनेटाइज कराया जाएगा। शहर में माइकिंग के द्वारा कोरोना को लेकर जागरूकता अभियान चलाई जा रही है ।शहर वासियों से अपील किया जा रहा है कि बिना मास्क लगाए घर से नहीं निकले। जरूरत पड़ने पर ही बाहर निकले ।सोशल डिस्टेंस का पालन करें और हमेशा हाथ को साबुन से धोते रहें ।उन्होंने आशा व्यक्त किया कि जिस प्रकार पूर्व में कोरोना संक्रमण को रोकने में सफलता प्राप्त कर लिया गया।ठीक उसी प्रकार हमलोग जल्द कामयाबी हासिल कर लेंगे और शहर कोरोना संक्रमण मुक्त हो जाएगा।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।