हवेली खड़गपुर के अररिया बाबा स्थान जाने वाला मुख्य सड़क पर पानी 5 फीट से ज्यादा जम चुका है निकलने का कोई स्रोत नहीं है जिसके कारण से श्रद्धालुओं को मंदिर पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है मंदिर के पुजारियों ने बताया कि इस पर प्रतिनिधि का कोई ध्यान नहीं है प्रत्येक वर्ष यह सड़क डूब जाता है 2 महीना लगभग परेशानी बना हुआ रहता है। सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार इस सप्ताह के दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे। सप्ताह के अंत तक हल्की बारिश होने की संभावना है। बिजली गिरने की भी संभावना बनी हुई है ।न्यूनतम आर्द्रता 70% और अधिकतम आद्रता 90% होने की संभावना जताई गई है। जबकि न्यूनतम तापमान लगभग 25 डिग्री सेंटीग्रेड और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेंटीग्रेड रहने की संभावना है।
गंगा नदी का जलस्तर फिलहाल स्थिर है। लेकिन आज से एक बार फिर जल स्तर बढ़ने की संभावना जताई गई है ।बुधवार को गंगा नदी का जलस्तर 36.92 मीटर दर्ज की गई ।बावजूद क्षेत्र के निचले इलाकों में गंगा का पानी फैल जाने के कारण लोगों की परेशानी बरकरार है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार के द्वारा निजी को से 12 CC camera लगाने का प्रस्ताव है जिसमें 8 कैमरे आज तक धरहरा बाजार में लगा दिया गया है आप अपराधियों का मनोबल टूटता नजर आ रहा है अब बाइक की चोरी एवं रात्रि में दुकानदारों की दुकान से चोरी नहीं कर पा सकते हैं चोर धरहरा बाजार के दुकानदार हर्षित है अब किसी भी तरह की चोरी की गुंजाइश नहीं है। सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।
रूद्र फाउंडेशन के अध्यक्ष पुष्पक कुमार ने अपनी बातचीत के क्रम में रुद्रा फाउंडेशन के मशरूम मत्स्य पालन मधुमक्खी पालन 12 योजनाओं को लेकर बातचीत की कम पूंजी में मशरूम की खेती मात्र ₹700 से स्टार्ट कर सकते हैं बृहद पैमाने पर करने के लिए अच्छी खासी लाभ मिलेगा मत्स्य पालन थोड़ा महंगा है ₹40000 तक की राशि लगाने दुगने का लाभ मिल सकता है इसी तरह 12 योजनाएं रुद्रा फाउंडेशन लेकर आ रही है जो जन जन तक लाभ पहुंचाएगी। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार राज्य के मुंगेर जिले के सदर प्रखंड स्थित नवागढ़ी दक्षिणी पंचायत के प्रवासी मज़दूर सुजीत कुमार बतलाते हैं कि जब लॉक डाउन में दिल्ली में मुसीबतें आईं तो उन्होंने घर वापसी का फैसला किया और वापस आ गए। यहां आने पर जो सबसे बड़ी दिक्कत थी यह कि वे यहां पर कमाएंगे क्या, खाएंगे क्या और परिवार का भरण पोषण करेंगे कैसे? इस दौरान मोबाइल वाणी की ओर से एक सार्थक प्रयास किया गया कि प्रवासी मज़दूरों को यहीं पर रोज़गार से जोड़ा जा सके, मनरेगा के तहत उन्हें कार्यों से जोड़ा जा सके। मोबाइल वाणी टीम की पहल पर स्थानीय मुखिया विभा कुमारी से संपर्क किया गया साथ ही इसको लेकर एक आम सभा भी की गई जिसमे लगभग 100 मज़दूरों के जॉब कार्ड बनवाये गए साथ ही वर्क डिमांड भी तैयार किया गया जिसे लेकर मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी सदर प्रखंड मो. जावेद से लगातार फॉलोअप किया गया। परिणामस्वरूप मनरेगा कार्यों में गति आयी और लोगों को कार्यों से जोड़ने में तेज़ी आयी। सुजीत कुमार मोबाइल वाणी द्वारा किये गए प्रयासों के लिए धन्यवाद देते हुए कहते है कि इस तरह के सार्थक प्रयास किये जाते रहने चाहिए।
राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड 19 की रोकथाम व लोगों की जांच में जुटे फ्रंटलाइन वर्कर्स व चिकित्साकर्मियों को पेड आइसोलेशन की सुविधा प्रदान की जायेगी. इस सुविधा के तहत बिना लक्षणवाले चिकित्साकर्मी स्वयं को आसानी से आइसोलेट कर सकेंगे. ताकि संक्रमण के फैलाव को पूर्णत: रोका जा सके. सरकारी खर्च पर होटलों में आइसोलेशन को लेकर प्रधान सचिव उदय सिंह कुमावत ने इस दिशा में पत्र के माध्यम से दिशा निर्देश जारी किया है. ऑडियो पर क्लिक कर अभी सुनें विस्तृत रिपोर्ट। श्रोताओं 8800984861पर मिस कॉल कर स्वास्थ्य, पोषण कोविड 19 और जिले की हर छोटी बड़ी खबर सुने और 3 नंबर का बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करे। यदि आप समार्टफोन उपयोगकर्ता है! तो मोबाईल वाणी एप्प् प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को एप्प् पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकार्ड करे। धन्यवाद
कोरोनावायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इस रोग के चिकित्सीय प्रबंधन की समुचित व्यवस्था की जा रही है. कोरोना से लड़ाई में अपनी कर्तव्यनिष्ठा का पालन सभी स्वास्थ्यकर्मी कर रहे हैं. हाल के समय में कई चिकित्सक और फ्रंटलाइन चिकित्साकर्मियों की कोरोना से संक्रमित होने की ख़बरें आ रही हैं. इसका संज्ञान लेते हुए प्रधान सचिव, स्वास्थ्य विभाग बिहार सरकार उदय सिंह कुमावत ने सभी जिलों के सिविल सर्जन को पत्र लिखकर होटलों में चिकित्सकों एवं चिकित्साकर्मियों के लिए पेड आइसोलेशन की सुविधा उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में दिशानिर्देश जारी किया है. विस्तृत खबर सुनने के लिए ऑडियो पर करें क्लिक। श्रोताओं 8800984861पर मिस कॉल कर स्वास्थ्य, पोषण कोविड 19 और जिले की हर छोटी बड़ी खबर सुने और 3 नंबर का बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करे। यदि आप समार्टफोन उपयोगकर्ता है! तो मोबाईल वाणी एप्प् प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को एप्प् पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकार्ड करे। धन्यवाद
तारापुर थाना क्षेत्र के पढभाड़ गांव के पंकज कुमार सिंह के पुत्र अमन कुमार सिंह एवं चाचा पुरी जानकारी के लिए ओडीयो पे किलीक करें
कोरोना संक्रमण के बीच परिवार नियोजन पर समुदाय में अलख जगाने के मकसद से 11 जुलाई से 31 जुलाई तक जिले में जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा मनाया जा रहा है. पखवाड़े को सफल बनाने के लिए अग्रिम पंक्ति में खड़ी आशा एवं एएनएम महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैं. जिले की केनगर प्रखंड की खेमचंद गांव की एएनएम मेनका भी ऐसी विकत परिस्थिति में सराहनीय कार्य कर रही है. कोरोना संक्रमण पर लोगों को लोगों को जागरूक करने के साथ परिवार नियोजन पर समुदाय में अलख जगाने की दोहरी जिम्मेदारी को मेनका बखूबी अदा कर रही है. ऑडियो पर क्लिक कर सुनें विस्तृत खबर। श्रोताओं 9278701369 पर मिस कॉल कर स्वास्थ्य, पोषण कोविड 19 और जिले की हर छोटी बड़ी खबर सुने और 3 नंबर का बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करे। यदि आप समार्टफोन उपयोगकर्ता है! तो मोबाईल वाणी एप्प् प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को एप्प् पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकार्ड करे। धन्यवाद
