मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार इस सप्ताह के दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे। सप्ताह के अंत तक हल्की बारिश होने की संभावना है। बिजली गिरने की भी संभावना बनी हुई है ।न्यूनतम आर्द्रता 70% और अधिकतम आद्रता 90% होने की संभावना जताई गई है। जबकि न्यूनतम तापमान लगभग 25 डिग्री सेंटीग्रेड और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेंटीग्रेड रहने की संभावना है।