बिहार राज्य के मुंगेर जिले के सदर प्रखंड स्थित नवागढ़ी दक्षिणी पंचायत के प्रवासी मज़दूर सुजीत कुमार बतलाते हैं कि जब लॉक डाउन में दिल्ली में मुसीबतें आईं तो उन्होंने घर वापसी का फैसला किया और वापस आ गए। यहां आने पर जो सबसे बड़ी दिक्कत थी यह कि वे यहां पर कमाएंगे क्या, खाएंगे क्या और परिवार का भरण पोषण करेंगे कैसे? इस दौरान मोबाइल वाणी की ओर से एक सार्थक प्रयास किया गया कि प्रवासी मज़दूरों को यहीं पर रोज़गार से जोड़ा जा सके, मनरेगा के तहत उन्हें कार्यों से जोड़ा जा सके। मोबाइल वाणी टीम की पहल पर स्थानीय मुखिया विभा कुमारी से संपर्क किया गया साथ ही इसको लेकर एक आम सभा भी की गई जिसमे लगभग 100 मज़दूरों के जॉब कार्ड बनवाये गए साथ ही वर्क डिमांड भी तैयार किया गया जिसे लेकर मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी सदर प्रखंड मो. जावेद से लगातार फॉलोअप किया गया। परिणामस्वरूप मनरेगा कार्यों में गति आयी और लोगों को कार्यों से जोड़ने में तेज़ी आयी। सुजीत कुमार मोबाइल वाणी द्वारा किये गए प्रयासों के लिए धन्यवाद देते हुए कहते है कि इस तरह के सार्थक प्रयास किये जाते रहने चाहिए।