बिहार राज्य के मुंगेर जिला से संवाददाता विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से खबर के असर को देखते हुए उन्होंने राष्ट्रीय विधवा दिव्यांग संघ एवं राष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश वर्मा से साक्षात्कार करते हुए उनसे यह जानने की कोशिश की जो विधवाओं को पहले चार सौ रूपए मिलते थे। लेकिन जब यह खबर मोबाइल वाणी पर चलाया गया तो सरकार के तरफ से पाँच सौ रूपए दिए जा रहे हैं। राजेश वर्मा ने बिहार सरकार को धन्यवाद करते हुए यह बताया कि सरकार ने इन विधवा महिलाओं के दर्द को समझा और उनकी पेंशन में बढ़ोतरी की। उन्होंने यह भी कहा कि जिस प्रकार देश में बढ़ती महंगाई हो रही है। लेकिन उनकी आमदनी का स्त्रोत नहीं है। साथ ही उन्होंने इस मोबाइल वाणी के माध्यम से सरकार को यह भी कहा कि अगर विधवा महिलाओं और दिव्यांगों का पेंशन पाँच सौ से बढ़ाकर एक हज़ार कर दिया जाए तो यह उचित होगा।  

जिला परिषद सदस्य श्री विनोद कुमार सिंह के द्वारा माननीय मुख्यमंत्री बिहार से टेटिया बंबर प्रखंड में आइसोलेशन सेंटर किले की मांग को लेकर अनुरोध सुनने के लिए क्लिक करें

हवेली खड़गपुर के बेहरा पंचायत के मुखिया जी के भाई राजीव कुमार का आज देहांत हो गया वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे

• कुल प्रजनन दर में कमी के लिए गर्भनिरोधक साधनों करें इस्तेमाल • सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर लगाए गए कंडोम बॉक्स का उठा सकते हैं लाभ गर्भनिरोधक दवाओं के उपयोग कर अनचाहे गर्भ से बचा जा सकता है. अनचाहे गर्भ से जहां माताओं को बच्चों के बेहतर देखभाल में मुश्किलें आती है, वहीं इससे माता एवं शिशु के स्वास्थ्य प्रभावित होने के ख़तरे भी बढ़ जाते हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार विकासशील देशों में 21 करोड़ से अधिक महिलाएं अनचाहे गर्भ से छुटकारा पाना चाहती हैं लेकिन तब भी उनके द्वारा किसी गर्भनिरोधक साधन का उपयोग नहीं किया जाता है. गर्भनिरोधक साधनों के उपयोग कर जनसंख्या स्थिरीकरण को बढ़ाया जा सकता है. ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी रिपोर्ट। श्रोताओं 9278701369 पर मिस कॉल कर स्वास्थ्य, पोषण कोविड 19 और जिले की हर छोटी बड़ी खबर सुने और 3 नंबर का बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करे। यदि आप समार्टफोन उपयोगकर्ता है! तो मोबाईल वाणी एप्प् प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को एप्प् पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकार्ड करे। धन्यवाद

सदर अस्पताल में ओपीडी सेवा प्रत्येक दिन चल रहा है. हालांकि कोरोना काल में ये सेवा थोड़ी बाधित रहती है पर निरंतर रूप से अधिकतर सेवा आमजन को आसानी से उपलब्ध है. दूसरी स्वास्थ्य सेवाओं को बहाल करने साथ साथ कोविड-19 से बचाव एवं जागरूकता के लिए सभी तरीके के जरूरी तैयारी है ताकि संक्रमण का खतरा कम से कम रहे. वहीं लोग अपना इलाज सही समय पर करवा भी सकें. विस्तृत रिपोर्ट सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। श्रोताओं 9278701369 पर मिस कॉल कर स्वास्थ्य, पोषण कोविड 19 और जिले की हर छोटी बड़ी खबर सुने और 3 नंबर का बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करे। यदि आप समार्टफोन उपयोगकर्ता है! तो मोबाईल वाणी एप्प् प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को एप्प् पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकार्ड करे।

बिहार राज्य के जिला मुंगेर से रंजन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि कोविड संक्रमण काल में प्रजनन स्वास्थ्य का ध्यान रखा जाना जरूरी है. कई बार एक संक्रमण से बचाव करते करते हम दूसरे संक्रमण के शिकार हो सकते हैं. लेकिन हमें सभी प्रकार के संक्रमण से बचाव की जानकारी तो अवश्य होनी चाहिए. प्रजनन स्वास्थ्य में गर्भाश्य से जुड़ी समस्याएं भी शामिल हैं. प्रजनन संबंधित आपातकालीन जटिलताओं में हिस्टरेक्टमी (गर्भाशय को शरीर से निकालना) की सलाह दी जाती है. इस प्रक्रिया के तहत गर्भाशय को निकाल दिया जाता है जिससे माँ बनने की संभावनाएं खत्म हो जाती है. इसलिए हिस्टरेक्टमी के वक़्त योग्य चिकित्सक की सलाह एवं उपयुक्त स्वास्थ्य केंद्र का चुनाव जरूरी है.

कोरोना संक्रमण काल में खुल गया बिहार स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल -राजद राजद राज्यपरिषद सदस्य नरेश सिंह यादव,जिला महासचिव सह मीडिया प्रभारी गजेंद्र कु हिमांशु उर्फ अरविंद,रणजीत गुप्ता,जिला सचिव राजेश रमन उर्फ राजू ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि नीतीश कुमार पिछले 15 वर्षों से बिहार की पर सत्ता काविज हैं। उन्होंने जब बिहार की बागडोर संभालने के साथ हीं बड़ा लम्बा चौड़ा घोषणा किये थे कि मैं बिहार के स्वास्थ्य व्यवस्था को इतना सबल व सुदृढ़ कर दूंगा कि किसी भी व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए बिहार से बाहर नहीं जाना पड़ेगा।बिहार के सभी जिला अस्पताल को हाइटेक सुविधाओं से लैस कर देगें ताकि बिहार के आम लोगों का बेहतर इलाज हो सके। परंतु सत्ता संभालने के 15 वर्षों बाद भी बिहार के सभी जिला अस्पतालों की स्थिति बद से बत्तर हो गई है,जिसका खुलासा इस कोरोना संक्रमण काल में हुआ है।आज विगत 5 महीने से कोरोना संक्रमण काल मे बिहार सरकार की जर्जर स्वास्थ्य व्यवस्था का पोल खुल गया है।लगभग 5 महीने की लॉकडान अवधि में भी बिहार सरकार जिले एवं अनुमंडल स्तर पर भी संक्रमित मरीजों की देखभाल एवं इसके संक्रमण के चेन को रोकने में पूरी तरह से असफल साबित हुआ है। कोरोना के जाँच में भी बिहार राज्य सबसे फिसड्डी है। मुंगेर सहित बिहार में यह खतरनाक वायरस तेजी से पांव पसार रहा है ।फिर भी स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन संक्रमित लोगों के जानमाल की सुरक्षा एवं समुचित जाँच करवाने के बजाय मोटरसाइकिल एवं वाहन चेकिंग करने में व्यस्त है। अस्पतालों में जहां जाँच किट का अभाव है वहीं हमारे बहादुर स्वस्थ कर्मी एवँ डॉक्टर के लिए सुरक्षा कीट भी उपलब्ध नहीं है।जिसके चलते हमारे स्वस्थ कर्मी एवं डॉक्टर भी संक्रमण के चपेट में आ रहे हैं। संक्रमित लोगों को क़वारेंटिंन सेंटरो में रखने के बजाय उससे होम क़वारेंटिंन कर रहे हैं जिससे लोगों में डर बना हुआ है तथा इसके संक्रमण को फैलने का भी खतरा बरकरार है। सबसे बुरा हाल तो मुंगेर जिला अस्पताल का है।कोरोना संक्रमित मरीजों की तो दूर आम मरीजों का भी सही से इलाज नहीं होता है। मुंगेर सदर अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टर एवँ सर्जन नहीं है ।जबकि मुंगेर पुराना जिला के साथ साथ कमिश्नरी मुख्यालय भी है।यहां की स्वास्थ्य व्यवस्था भगवान भरोसे है।रोज दर्जनों एम्बुलेंस की सायरन बजते हुए छोटी छोटी बीमारियों में भी यहाँ से मरीजों को भागलपुर एवं पटना रेफर कर दिया जाता है। सूबे के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, एवं स्वास्थ्य मंत्री 5 महीनों से अपने आवास से नहीं निकलते हैं। जिला अस्पताल तो दूर राजधानी पटना के अस्पतालों में भी ये लोग मरीजों के हाल चाल नहीं ले रहे हैं।ये लोग चुनाव की तैयारी के लिए वर्चुअल रैली करने में नित्य दिन लगे हुए है।भाजपा एवं जदयू के वर्चुअल रैली और मीटिंग के कारण हीं बिहार एवं मुंगेर में कोरोना पुनः पांव पसार रहा है।

अगर किसी को सर्दी जुकाम हो तो उसे क्या करना चाहिए जानिए लोह नगरी जमालपुर रेलवे वर्कशॉप हेल्थ यूनिट के डॉक्टर अनिल पासवान से विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक कर पूरी खबर को सुने और बने रहे मोबाइल बानी के साथ आपका अपना सामुदायिक मीडिया चैनल सबसे आगे सबसे पहले हर पल पल की खबरें सुने 92787 01369 पर मिस कॉल कर जिले का हर छोटी बड़ी खबर को सुने और तीन नंबर का बटन दबाकर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया साझा करें यदि आप स्मार्टफोन उपयोग करता है तो मोबाइल वाणी ऐप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी-बड़ी खबर को ऐप पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबाकर अपनी समस्या यह प्रतिक्रिया रिकॉर्ड करें

टेटिया बंबर थाने के राजा रानी तालाब के समीप एम बी आई के द्वारा चलाए जा रहे सघन वाहन चेकिंग के दौरान बालू लदा हुआ हाइवा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया सुनने के लिए क्लिक करें

हवेली खड़गपुर के बहिरा पंचायत के मध्य विद्यालय भदौरा में आज सुबह 9:00 बजे से वन से लेकर 8:00 तक के छात्र एवं छात्राओं के बीच दाल चावल का वितरण किया जा रहा है सोशल डिस्टेंस को मध्य नजर रखते हुए