मुंगेर: गंगा का जलस्तर और ठीक है लेकिन आज सोमवार 31अगस्त से फिर बढ़ने की संभावना है ।केंद्रीय जल आयोग के अधिकारी हरे राम नेे जानकारी दी है कि रविवार को गंगा नदी का जलस्तर 38. 40 मीटर पर स्थिर है ।लेकिन सोमवार से फिर जल स्तर में वृद्धि हो सकतीी है।बता दें कि पिछले 10 दिनों से गंगा नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी रहने से क्षेत्र के निचले इलाकों में लोगों की परेशानी काफी बढ़ गई है। चारा समेत विभिन्न फसलों के कई दिनों से डूबे रहने के कारण अब सड़ांध की स्थिति बनने लगी है।लोगों को मुख्यालय पहुंचने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक मवेशियों को लेकर लोगों की परेशानी बनी हुई है।जाफरनगर के मुखिया अरुण यादव , कुतलुपुर के मुखिया रामविलास पासवान , नौवागढ़ी उत्तरी के मुखिया प्रतिनिधि मनोज चौधरी, मय पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि संतोष यादव, महुली पंचायत के मुखिया बांके बिहारी सिंह ने कहा कि निचले इलाकों में कई दिनों से बाढ़ का पानी जमा रहने के कारण अब सड़ांध की स्थिति उत्पन्न तो हो ही गई है।वहीं मवेशियों को चारा उपलब्ध कराना सबसे बड़ी परेशानी है । उन्होंने कहा कि नाव की कमी के कारण और भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन की ओर से अब तक प्रभावित लोगों को किसी भी प्रकार का सहयोग नहीं किया जा रहा है। जनप्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन से परेशानियों को देखते हुए अविलंब राहत पहुंचाने की मांग की है।अनुमंडल पदाधिकारी सदर खगेश चंद्र झा ने प्रभावित लोगों से कहा कि वे घबराए नहीं अलर्ट रहें। प्रशासन बाढ़ की समस्या पर पैनी नजर बनाए हुए हैं।उन्होंने कहा कि प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।
धरहरा (संवाददाता):बाल भारती समिति पुस्तकालय गोविन्दपुर में रविवार को पान समाज की बैठक आयोजित की गई।बैठक में पान समाज के दिवंगत नेता व पूर्व विधान पार्षद सह अति पिछङा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय रवीन्द्र तांती के आकस्मिक निधन होने पर राजेन्द्र तांती की अध्यक्षता में श्रधान्जली सभा आयोजित की गई।बैठक में उपस्थित पान समाज के लोगो ने स्वर्गीय रवीन्द्र तांती के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।मौके पर पान समाज के लोगो ने कहा कि हमारे नेता स्वर्गीय रवीन्द्र तांती जी का सपना था कि आगामी विधानसभा चुनाव मे पान समाज के कम से कम दस सदस्यों को विधायक बनाकर विधानसभा भेजना है।बैठक में मुख्य रूप से गोपाल तांती विजय तांती अमोद तांती रंजीत तांती पंकज तांती रवीन्द्र तांती मिलन तांती सुधांशु कुमार चन्द्रशेखर कुमार प्रदीप कुमार सहित सैकङो लोगों ने यह संकल्प लिया कि यधि महागठबंधन या एनडीए गठबंधन मे से किसी ने भी पान समाज को टिकट नहीं दिया तो वे स्वतंत्र उम्मीदवार देकर जीत हासिल कर विधानसभा पहुचेगे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
योग नगरी मुंगेर एवं रेल नगर जमालपुर दोनों सीट जदयू को मिलने जा रहा है। जिससे भाजपा वर्ग में ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है। ऐसे अभी सीट कंफर्म नहीं हुआ है। पूर्व विधानसभा के अनुसार 164, 165, 166 जो क्रमशः तारापुर,मुंगेर, जमालपुर आता हैंं। पूर्व समीकरण के अनुसार जिले के तीन विधानसभा क्षेत्र में दो में जदयू का कब्जा है और एक पर राजद का। जिसमें यह स्पष्ट हो गया है कि एकबारगी मंत्री शैलेश कुमार को टिकट नहीं मिलने जा रहा है। क्योंकि जमालपुर सीट पर भी जदयू नेता और भाजपा नेता साथ ही लोजपा नेता दावेदार हो गए हैं। जिसको लेकर पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भाजपा नेता सुशील मोदी सहित अन्य माथा खफा रहे हैं कि जदयू में किसे कहाँँ से टिकट दी जाय। कितने दिग्गज टिकट के लिए एड़ी चोटी एक कर पटकनी दिए हुए हैं। जिससे मंत्री शैलेश कुमार भी नींद उड़ी हुई है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
नवीन कुमार झा, मुंगेर स्नेहा हत्याकांड की सीबीआई जांच मुंगेर: स्नेहा न्याय मोर्चा के बैनर तले आवश्यक बैठक आयोजित की गई । बैठक में कई सामाजिक संगठन व राजनीतिक दल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता की उपस्थिति रही। सबों को स्नेहा हत्या कांड पर स्नेहा के पिता विवेकानंद मंडल दृारा विस्तृत जानकारी व सीबीआई जांच रिपोर्ट व तस्वीरें साझा की गई। घटना की विस्तृत जानकारी पाकर पटेल सेवा संघ के सदस्य जनतांत्रिक लोकहित पार्टी के प्रदेश महसचिव ने कहा कि स्नेहा के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए विस्तृत जन आंदोलन की जरूरत है। इसके लिए में हर तरह से सहयोग करूंगा। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय केसरी ने कहा सीबीआई दृारा उपलब्ध कराई गई फोटो व वीडियो को देखने के बाद प्रथम दृष्टि में उत्पीड़न व हत्या का मामला जान पड़ती हैं। पता नहीं क्यों और किस परिस्थिति में प्रशासन आत्महत्या दशार्ती है। धानुक संघ के दिलीप मंडल ने कहा कि स्नेहा हत्या कांड में सीआईडी जांच में आई तस्वीर जो शाम 05:30 की बताई गई फिर 09:30 बजे रात में पोस्टमार्टम में डॉक्टर इनकार करता है की लाख सङी- गली है। जबकि तस्वीर में स्नेहा की शरीर सङी- गली नहीं मालूम पड़ती। चार घंटे में क्या हुआ सुशासन सरकार जवाब दो। सामाजिक संगठन नौवागढी के सचिव आशुतोष गुप्ता ने कहा सीआईडी दृारा उपलब्ध तस्वीरें बयां करतीं हैं कि यह आत्महत्या नहीं ये हत्या है उनके पैर व हाथो में जख्म व खून के धब्बे स्पष्ट बयां करती है कि हत्या है और इसकी निष्पक्ष सीबीआई जांच हो । कार्यक्रम में गौरव भारती, दिनेश कुमार, प्रीतम कुमार, प्रभु मंडल , विकाश कुमार , रवि जी , देवकी मंडल , संजय केशरी , नवल किशोर सिंह , विजय कुमार मंडल , अरविन्द यादव आदि साथी मौजूद थे पंकज प्रीतम, संजीव कुमार सिंह , रविन्द्र मंडल आदि मौजूद थे
मुंगेर: राष्ट्रीय जन जन पार्टी ने अपना स्थापना दिवस काफी धूमधाम से मनाया।स्थापना दिवस में कई दिग्गज नेता भी शामिल हुए ।इसे सुनने के लिए मोबाइल वाणी मुंगेर की आवाज पर क्लिक करें।
पक्की सड़कों का निर्माण
हवेली खरगपुर के बेहरा पंचायत के 9 नंबर वार्ड में हर घर नल हर घर जल योजना के तहत हो रहे कार्य में जो मजदूर कट रहे थे उसमें से एक मजदूर का पैर कुदाल चलाने में उछल कर कट गया ब्लड उसका बंद नहीं हो रहा था उसको बेहतर इलाज के लिए हवेली खरगपुर भेज दिया गया। सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।
युवा राजद ने भरी हुंकार 15 वर्षो में सुशाशन के कार्यो को गलत ठहराया बैठक कर संदीप यादव ने सुशाशन की पोल खोल दी ग्रामीण कार्य मंत्री के कार्य कलाप से संतुष्ट नही दिखे। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
ब्रह्मर्षि चेतना मंच के सदस्यों ने गुरुवार की देर रात भाजपा नेता व मंच के सदस्य मणिशंकर भोलू के लल्लू पोखर स्थित आवास पर गोलीबारी की घटना की निंदा की है ।मंच के कार्यकारी अध्यक्ष विमलेंदु राय ने कहा कि मणिशंकर भोलू के घर पर गोलीबारी की घटना प्रशासन की विफलता को दर्शाता है ।जिससे अपराधियों का मनोबल दिनोंदिन बढ़ते ही जा रहा है। वहीं प्रवक्ता प्रणव कुमार ने कहा कि भोलू जी के घर पर गोलीबारी करना बेहद शर्मनाक एवं दुखद है।सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।
सदर प्रखंड के अंबेडकर भवन में शनिवार को अनुश्रवण समिति की बैठक हुई ।अध्यक्षता समिति प्रमुख ने किया। बैठक का मुख्य एजेंडा क्षेत्र में आए बाढ़ एवं उसका प्रभाव था ।बैठक में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बीमारियों के फैलने पर चर्चा की गई। चिकित्सा पदाधिकारी को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में ब्लीचिंग पाउडर आदि का छिड़काव करने का निर्देश दिया गया तथा स्वास्थ्य सुविधाओं को उच्चतम स्तर पर तैयार रखने को कहा ।बैठक में बीडीओ वीणा मिश्रा ,सीओ शक्तिकांत कुमार, प्रमुख संजना देवी, सीईओ अमरेंद्र कुमार, पीओ मनरेगा मो जावेद कमाल, विभांशु निराला ,सुमित कुमार आदि पदाधिकारियों के साथ प्रखंड के सभी समिति सदस्यों ने भाग लिया।
