मुंगेर: गंगा का जलस्तर और ठीक है लेकिन आज सोमवार  31अगस्त से फिर बढ़ने की संभावना है ।केंद्रीय जल आयोग के अधिकारी हरे राम नेे जानकारी दी है कि रविवार को गंगा नदी का जलस्तर  38. 40 मीटर पर स्थिर है ।लेकिन सोमवार से फिर जल स्तर में वृद्धि हो सकतीी है।बता दें कि पिछले 10 दिनों से गंगा नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी रहने से क्षेत्र के निचले इलाकों में लोगों की परेशानी काफी बढ़ गई है। चारा समेत विभिन्न फसलों  के  कई दिनों से डूबे रहने के कारण  अब सड़ांध की स्थिति बनने लगी है।लोगों को  मुख्यालय पहुंचने में  काफी परेशानियों का  सामना करना पड़ रहा है।  सबसे अधिक  मवेशियों को लेकर  लोगों की परेशानी बनी हुई है।जाफरनगर के मुखिया अरुण यादव , कुतलुपुर के मुखिया रामविलास पासवान , नौवागढ़ी उत्तरी के मुखिया प्रतिनिधि मनोज चौधरी, मय पंचायत के  मुखिया प्रतिनिधि संतोष यादव, महुली पंचायत के मुखिया बांके बिहारी सिंह ने कहा कि निचले इलाकों में कई दिनों से बाढ़ का पानी जमा रहने के कारण अब सड़ांध की स्थिति उत्पन्न तो हो ही गई है।वहीं मवेशियों को चारा उपलब्ध कराना सबसे बड़ी परेशानी है । उन्होंने कहा कि नाव की कमी के कारण और भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन की ओर से अब तक प्रभावित लोगों को किसी भी प्रकार का सहयोग नहीं किया जा रहा है। जनप्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन से परेशानियों को देखते हुए अविलंब राहत पहुंचाने की मांग की है।अनुमंडल पदाधिकारी सदर खगेश चंद्र झा ने प्रभावित लोगों से कहा कि वे घबराए नहीं अलर्ट रहें। प्रशासन बाढ़ की समस्या पर पैनी नजर बनाए हुए हैं।उन्होंने कहा कि प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।