धरहरा (संवाददाता):बाल भारती समिति पुस्तकालय गोविन्दपुर में रविवार को पान समाज की बैठक आयोजित की गई।बैठक में पान समाज के दिवंगत नेता व पूर्व विधान पार्षद सह अति पिछङा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय रवीन्द्र तांती के आकस्मिक निधन होने पर राजेन्द्र तांती की अध्यक्षता में श्रधान्जली सभा आयोजित की गई।बैठक में उपस्थित पान समाज के लोगो ने स्वर्गीय रवीन्द्र तांती के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।मौके पर पान समाज के लोगो ने कहा कि हमारे नेता स्वर्गीय रवीन्द्र तांती जी का सपना था कि आगामी विधानसभा चुनाव मे पान समाज के कम से कम दस सदस्यों को विधायक बनाकर विधानसभा भेजना है।बैठक में मुख्य रूप से गोपाल तांती विजय तांती अमोद तांती रंजीत तांती पंकज तांती रवीन्द्र तांती मिलन तांती सुधांशु कुमार चन्द्रशेखर कुमार प्रदीप कुमार सहित सैकङो लोगों ने यह संकल्प लिया कि यधि महागठबंधन या एनडीए गठबंधन मे से किसी ने भी पान समाज को टिकट नहीं दिया तो वे स्वतंत्र उम्मीदवार देकर जीत हासिल कर विधानसभा पहुचेगे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।