मुंगेर: मंगलवार को गंगोत्री महासभा की ओर से नौवागढ़ी में पूर्व सांसद बुलो मंडल का भव्य स्वागत किया गया। स्वागत समारोह की अध्यक्षता डॉ प्रमोद मंडल ने की। श्री मंडल ने गंगोत्री समाज की समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा कि बिहार सरकार की ओर से गंगोत्री समाज को एससी एसटी में शामिल करने के लिए केंद्र सरकार को भेजा गया है। लेकिन अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने पूर्व सांसद से इस ओर ध्यान देने का अनुरोध किया। वही अपने स्वागत समारोह में बोलते हुए श्री मंडल ने कहा की गंगोत्री समाज के उत्थान के लिए केंद्र सरकार में पड़े इस मुद्दे को उठाने का काम करूंगा। साथ ही गंगोत्री समाज को एससी एसटी में शामिल करने के लिए हमें जो कुछ करना होगा वह करूंगा। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने बुलो मंडल का पुरजोर स्वागत किया। मौके पर राजद नेता मुकेश यादव, गंगोत्री समाज के सुधीर मंडल सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें। 

मुंगेर: जिला कृषि पदाधिकारी विजय कुमार द्विवेदी ने जिले में हो रही उर्वरकों की कालाबाजारी रोकने एवं किसानों को उचित मूल्य पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जिला कोषांग का गठन किया है।  इस संबंध में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि,कोषांग का गठन सचिव, कृषि विभाग, पटना के द्वारा भेजे गए पत्र के आलोक में किया गया है। कोषांग का नोडल पदाधिकारी सहायक निदेशक रसायन, अमित कुमार को बनाया गया है। जबकि, कोषांग में तीन कर्मियों प्रभाकर कुमार सिंह, आशीष कुमार एवं अमृत शर्मा को प्रतिनियुक्त किया गया है। यह कोषांग प्रतिदिन एक पंजी का संधारण करेगा। इस पंजी में शिकायतकर्ता किसानों से संबंधित सूचनाएं अंकित की जाएंगी।  इसके साथ ही प्रतिदिन 6 बजे शाम तक पंजी में दर्ज सभी शिकायतों की सूचना जिला कृषि पदाधिकारी को देनी होगी।  वहीं श्री द्विवेदी ने उर्वरकों की कालाबाजारी रोकने के लिए उर्वरक प्रतिष्ठानों की सतत निगरानी एवं जांच की भी अलग से व्यवस्था की है। इसके तहत उन्होंने प्रत्येक प्रखंड में कृषि समन्वयकों को नियुक्त किया है। जबकि, जिला उर्वरक नोडल पदाधिकारी सहायक निदेशक रसायन, अमित कुमार को बनाया गया है। जिनका नंबर मो 7042821589 है,इस नंबर पर किसान शिकायत कर सकते हैं। कृषि समन्वयक प्रतिदिन उर्वरक प्रतिष्ठान के स्टॉक पंजी, बिक्री पंजी, पॉस मशीन से बिक्री, शेष स्टॉक आदि की सतत निगरानी एवं जांच करेंगे। इसके साथ ही वे प्रतिदिन जांच प्रतिवेदन जिला कृषि कार्यालय को व्हाट्सएप के माध्यम से 3 बजे तक सौंपेंगे।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य संजीव मंडल ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से देश को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने आधुनिक भारत के निर्माण में अपना अहम योगदान दिया है। उनके निधन से भारत ने एक सपूत को खो दिया। श्री मंडल ने कहा की प्रणब मुखर्जी देश के विभिन्न मंत्रालयों में काम करते हुए देश को ऊंचाइयों पर ले जाने का काम किया है । उनके निधन से आज पूरा देश ही नहीं बल्कि पूरा विश्व मर्माहत है। राष्ट्रपति के रूप में उनके द्वारा किए गए कार्य काफी सराहनीय है। उन्होंने उनके निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से उनके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

सड़क का निर्माण

64 लीटर महुआ शराब पकड़ाया इसके साथ दो बाइक भी सुनने के लिए क्लिक करें

हवेली खरगपुर के बहिरा पंचायत के आठ नंबर वार्ड में दो गुटों में जमकर लाठी चला कई लोग घायल हो चुके हैं धवन के खेतों में पानी को लेकर मारपीट हुआ एक पक्ष ने आरोप लगाया कि वह पानी को मेहनत करके अपने खेत तक लाया था तलाब से लेकिन दूसरे पक्ष ने चोरी से उसका पानी काटकर अपने खेत में ले लिया इसी को लेकर दो गुटों में मारपीट हुआ मामला थाना तक पहुंच चुका है

भारतीय जनता पार्टी नगर जमालपुर की बैठक वलीपुर में जिलाध्यक्ष के निर्देश पर हुई जिसकी अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष शंभू शरण सिंह एवं मंच संचालन वीरेंद्र कुमार भुट्टो ने की। मुख्य अतिथि शैलेंद्र चौधरी एवं प्रवीर सिंह सहित अन्य थे। वहीं दूसरी ओर भाजपा खड़गपुर उत्तरी प्रखंड कार्यकर्ताओं की बैठक तेलवाडीह में अध्यक्ष मनोज कुमार पासवान की अध्यक्षता में सपंन्न हुई। मुख्य अतिथि के रूप में जिला महामंत्री निशुतोष कुमार निशु, ज्ञानरंजन, जमालपुर प्रखंड अध्यक्ष किस्टु सिंह सहित अन्य मौजूद थे। बैठक में शक्ति केंद्र को बूथ स्तर पर मजबूत करने जमालपुर विधानसभा चुनाव में सफलता को लेकर संगठन को पंचायत से बूथ स्तर पर सुदृढ़ बनाने की योजना की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया तथा केंद्रनीत भाजपा सरकार के जनहित कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने की बात कहा। नगर अध्यक्ष शंभू शरण सिंह एवं मनोज पासवान ने कहा पार्टी संगठन जिलाध्यक्ष राजेश जैन के नेतृत्व में पार्टी ऐतिहासिक कार्य की है पार्टी कार्यकर्ता अपने भूतों पर कार्य क्षमता के बल पर इतिहास रचेगा। मौके पर विभा देवी विजय सा सोनू ठाकुर पंकज पाल उत्तम सिन्हा श्याम रंजन के अलावे सुनील कुमार झा बबलू पंडित राजेश कुमार अजीत कुमार मुकेश कुमार सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

चौरसिया महासभा के जिला अध्यक्ष बनने पर निकाली गई अभिनंदन पदयात्रा बिहार प्रदेश चौरसिया महासभा द्वारा जमालपुर नयागांव निवासी आशीष कुमार को मुंगेर जिला चौरसिया महासभा का जिला अध्यक्ष मनोनीत किए जाने से जमालपुर क्षेत्र के चौरसिया समाज के लोगों में अपार हर्ष व्याप्त है। वहीं रविवार को चौरसिया समाज के लोगों ने उनके अभिनंदन में नया गांव ठाकुरबारी रोड, बजरंगबली चौक, सिकंदरपुर, मुंगरौङा, दौलतपुर, दरियापुर इत्यादि इलाकों में अभिनंदन यात्रा निकालकर चौरसिया बंधु के घर-घर जाकर बधाई दी व हालचाल जाना। जिला अध्यक्ष आशीष कुमार "अधिवक्ता" ने अपने स्वागत संबोधन में कहा कि समाज के लोगों ने मेरे प्रति जो विश्वास जगा कर मुझसे उम्मीद की है, उस पर मैं खरा उतरने के लिए निरंतर प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा मेरी पहली प्राथमिकता चौरसिया जाति को अनुसूचित जाति का दर्जा दिलाना होगा तथा राजनीतिक स्तर पर समाज की भागीदारी को मजबूती प्रदान करना होगा। उन्होंने आगे कहा कि इस जिले में चौरसिया जाति के लोग भारी संख्या में मौजूद हैं परंतु नाम के साथ टाइटल में चौरसिया के अलावे मंडल, मोदी, साह, प्रसाद, तिवारी, रावत, भगत, तमोली, बरई, पनेरी, नागवंशी, निराला इत्यादि रखने से हमारी मजबूती का अंदाजा नहीं लगता। परंतु इस समाज के लोगों को एक सूत्र में पिरोने का प्रयास किया जाए तो यह समाज के लोगों राजनीतिक पहचान बनाने में ही सफल हो सकते है। उन्होंने आवाहन किया कि जो चौरसिया समाज के हित की बात करेगा, वही बिहार पर राज करेगा। मौके पर इंद्रदेव मंडल, मदन लाल मंडल, ब्रह्मदेव चौरसिया, अनिल मंडल, अमित चौरसिया, पवन चौरसिया, रामचंद्र मंडल, सुभाष चौरसिया, चंदन चौरसिया, विमल मोदी, सच्चिदानंद मंडल, राजन कुमार चौरसिया, करण देव चौरसिया, परशुराम चौरसिया, शैलेश चौरसिया सहित चौरसिया समाज के अन्य लोग शामिल हुए

महंगा पड़ा किसान सलाहकारों को प्रदर्शन करना - प्रदर्शन करने वाले किसान सलाहकारों का 18 दिनों का काटा गया मानदेय -मानदेय काटे जाने से किसान सलाहकार आक्रोशित मुंगेर: किसान सलाहकारों का शनिवार को जिला कृषि कार्यालय में प्रदर्शन करना महंगा पड़ गया प्रदर्शन कर रहे किसान सलाहकारों का मानदेय में कटौती किया गया हें। जिले के किसान सलाहकारों का अगस्त में 18 दिन के मानदेय में कटौती की गई है। किसान सलाहकारों पर सर्वेक्षण शून्य रहने का आरोप लगाया गया हैं।  किसान सलाहकारों ने जिला कृषि पदाधिकारी पर मनमानी करने का आरोप लगाया है।.इसके साथ ही विभाग द्वारा समय-समय पर किसान सलाहकारों से संबंधित जारी निर्देश से भी स्पष्ट होता है कि, विभाग किसान सलाहकार को कुछ नहीं समझता है। क्योंकि, एक तरफ कृषि विभाग किसान सलाहकारों को गैर तकनीकी कर्मी मानती है, तो दूसरी तरफ हर खेत को पानी योजना के सर्वेक्षण जैसे तकनीकी कार्य करने के लिए दबाव भी बनाती है। इसी दबाव के तहत जिला कृषि पदाधिकारी ने शनिवार को  जिला के 6 प्रखंडों के 11 किसान सलाहकारों के मानदेय में 18 दिन की कटौती से संबंधित पत्र जारी किया। जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा जारी पत्र के अनुसार किसान सलाहकारों ने 1 से 18 अगस्त तक हर खेत को पानी योजना में शून्य सर्वेक्षण किया है। इसीलिए काम नहीं तो मानदेय नहीं के तर्ज पर किसान सलाहकारों के मानदेय में कटौती की गई है। बोले किसान सलाहकार संघ के अध्यक्ष :  किसान सलाहकार संघ, मुंगेर जिला इकाई के अध्यक्ष भरत लाल ने कहा कि, शुक्रवार को किसान सलाहकार द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन का जवाब मानदेय काट कर दिया गया है। जिला कृषि पदाधिकारी मनमानी कर रहे हैं। सरकार के राज्यादेश के अनुसार किसान सलाहकार तकनीकी कर्मी है। हमारा काम काम किसानों के बीच प्रचार- प्रसार करना है। किंतु, हर खेत को पानी का सर्वेक्षण तकनीक युक्त है। इसके बावजूद बिना किसी संसाधन के विभागीय पदाधिकारी दबाव बनाकर भूखंडबार सर्वेक्षण कराना चाहती है। इस परिस्थिति में हम सरकार से मांग करते हैं कि, या तो वह किसान सलाहकारों को तकनीकी कर्मी का विभागीय पत्र निर्गत करें या हर खेत को पानी का भूखंडवार सर्वेक्षण से अलग रखें। –-----------  बोले जिला कृषि पदाधिकारी  :  जिला कृषि पदाधिकारी विजय कुमार द्विवेदी ने कहा कि, कृषि निदेशक पटना, बिहार के पत्रांक 212 दिनांक 28- 8- 2020 के आलोक में  शुन्य सर्वेक्षण करने वाले किसान सलाहकारों के विरुद्ध मानदेय कटौती की कार्यवाई की है। जबकि, अच्छे काम करने वाले किसान सलाहकारों को पुरस्कृत भी किया गया है। सर्वेक्षण का कार्य कृषि से ही संबंधित है। यह गैर कृषि कार्य नहीं है। इसके लिए प्रत्येक किसान सलाहकार को प्रत्येक पंचायत के लिए 3000 दिया जा रहा है। यह सर्वेक्षण से संबंधित संसाधन के लिए ही है।

मुंगेर: कोरोना काल में बड़े लोग तो ताश या अन्य खेल खेल कर अपना मनोरंजन कर लेते हैं। लेकिन बच्चे अपनी किताबी कविताओं से खुद व अपने परिजनों का मनोरंजन कर रहे हैं। शुभम कुमार भी अपने परिजनों को किताबी कविता सुना कर मनोरंजन करते हैं । तो शुभम के कविता को सुनने के लिए मोबाइल वाणी मुंगेर की आवाज को क्लिक करें।