चौरसिया महासभा के जिला अध्यक्ष बनने पर निकाली गई अभिनंदन पदयात्रा बिहार प्रदेश चौरसिया महासभा द्वारा जमालपुर नयागांव निवासी आशीष कुमार को मुंगेर जिला चौरसिया महासभा का जिला अध्यक्ष मनोनीत किए जाने से जमालपुर क्षेत्र के चौरसिया समाज के लोगों में अपार हर्ष व्याप्त है। वहीं रविवार को चौरसिया समाज के लोगों ने उनके अभिनंदन में नया गांव ठाकुरबारी रोड, बजरंगबली चौक, सिकंदरपुर, मुंगरौङा, दौलतपुर, दरियापुर इत्यादि इलाकों में अभिनंदन यात्रा निकालकर चौरसिया बंधु के घर-घर जाकर बधाई दी व हालचाल जाना। जिला अध्यक्ष आशीष कुमार "अधिवक्ता" ने अपने स्वागत संबोधन में कहा कि समाज के लोगों ने मेरे प्रति जो विश्वास जगा कर मुझसे उम्मीद की है, उस पर मैं खरा उतरने के लिए निरंतर प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा मेरी पहली प्राथमिकता चौरसिया जाति को अनुसूचित जाति का दर्जा दिलाना होगा तथा राजनीतिक स्तर पर समाज की भागीदारी को मजबूती प्रदान करना होगा। उन्होंने आगे कहा कि इस जिले में चौरसिया जाति के लोग भारी संख्या में मौजूद हैं परंतु नाम के साथ टाइटल में चौरसिया के अलावे मंडल, मोदी, साह, प्रसाद, तिवारी, रावत, भगत, तमोली, बरई, पनेरी, नागवंशी, निराला इत्यादि रखने से हमारी मजबूती का अंदाजा नहीं लगता। परंतु इस समाज के लोगों को एक सूत्र में पिरोने का प्रयास किया जाए तो यह समाज के लोगों राजनीतिक पहचान बनाने में ही सफल हो सकते है। उन्होंने आवाहन किया कि जो चौरसिया समाज के हित की बात करेगा, वही बिहार पर राज करेगा। मौके पर इंद्रदेव मंडल, मदन लाल मंडल, ब्रह्मदेव चौरसिया, अनिल मंडल, अमित चौरसिया, पवन चौरसिया, रामचंद्र मंडल, सुभाष चौरसिया, चंदन चौरसिया, विमल मोदी, सच्चिदानंद मंडल, राजन कुमार चौरसिया, करण देव चौरसिया, परशुराम चौरसिया, शैलेश चौरसिया सहित चौरसिया समाज के अन्य लोग शामिल हुए
