धरहरा(संवाददाता):शुक्रवार को मंत्री शैलेश का जमालपुर जुबली कुआँ पर होगा पुतला दहन।सुशासन सम्पोषित कांस्टेबल स्नेहा हत्याकांड की सीबीआई जांच के बदले सीआईडी से जांच करा कर मंत्री शैलेश कुमार ने क्षेत्र के लोगों के साथ बहुत बड़ा विश्वासघात कर सफेदपोशों को बचाने का काम किया है। उपर्युक्त बातें एनसीपी श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय केशरी ने एनसीपी कार्यकर्ताओं की आयोजित एक बैठक मे बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा।उन्होंने कहा कि बिहार के बेटा सुशांत के हत्याकांड में सीबीआई जांच के बाद सबूत मिलने शुरू हुए लेकिन बिहार की बेटी स्नेहा हत्याकांड में तो प्रथम दृष्टया से ही सबूत ही सबूत है। उन्होंने सवाल उठाया कि स्नेहा का शव खून से लथपथ होना, उसके हाथ की हड्डी का टूटा होना और मुड़ा हुआ पैर कुर्सी पर होना साफ साबित करता है कि स्नेहा की बर्बर हत्या हुई जिसमें लीपापोती करने के लिए मंत्री शैलेश कुमार ने सीआईडी जांच करा सबूत को नष्ट करने में सफेदपोश हत्यारों की मदद की है।बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि मंत्री शैलेश कुमार के विश्वासघात के लिए शुक्रवार को जमालपुर जुबली कुआं चौक पर मंत्री का पुतला-दहन किया जाएगा।बैठक को प्रदेश महासचिव राजीव शर्मा एवं महिला अध्यक्ष शीला सिन्हा सहित अन्य वक्ताओं ने भी सम्बोधित किया।इस अवसर पर मुख्य रूप से अजय प्रसाद सिंह,आजाद शर्मा,मो० निशात आलम,मो० गुड्डू,अशोक साह, शंकर यादव,सोनू सिन्हा,प्रमोद शर्मा,राजेश मिश्रा,इन्दू देवी,बीना देवी,सोनी देवी,किरण देवी,बेबी देवी,राहुल सिंह, अखिलेश्वर गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

बेरोजगारी से युवा मे त्राहिमाम

बेरोजगारी

मुंगेर: सदर प्रखंड अंतर्गत नौवागढ़ी दक्षिणी पंचायत में रोजगार दिवस का आयोजन किया गया । रोजगार दिवस के अवसर पर मजदूरों की समस्या मुखिया के निर्देशन में दूर किया गया। सुनने के लिए मोबाइल वाणी मुंगेर की आवाज को क्लिक करें।

धरहरा प्रखंड कार्यालय में आरटीपीएस कर्मियों की हड़ताल से जनता परेशान है विगत 1 तारीख से 3 तारीख तक आरटीपीएस काउंटर कर्मियों की हड़ताल जारी रहेगी

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया के आइकॉन राजन कुमार ने गहरा दुख जताया है। चार्ली चैप्लिन द्वितीय के नाम से दुनिया भर में विख्यात राजन कुमार ने कहा है कि भारत के 13वें राष्ट्रपति एवं भारत रत्न से सम्मानित माननीय प्रणब मुखर्जी जी के निधन पर मैं विनम्र श्रद्धांजलि प्रस्तुत करता हूं। केंद्रीय रक्षा मंत्री, वित्त मंत्री और विदेश मंत्री रहते हुए उन्होंने कई उल्लेखनीय कार्यों को किया। देश और समाज के प्रति आपके योगदानों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। राष्ट्र ने एक महान लीडर, थिंकर, स्कॉलर और एक बेहतरीन इंसान को खो दिया है। उन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित कर दिया था। उनकी फैमली और रिश्तेदारों के प्रति मेरी हार्दिक सहानुभूति।" ऑडियो पर क्लिक कर सुने विस्तृत खबर। श्रोताओं 9278701369 पर मिस कॉल कर स्वास्थ्य, पोषण कोविड 19 और जिले की हर छोटी बड़ी खबर सुने और 3 नंबर का बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करे। यदि आप समार्टफोन उपयोगकर्ता है! तो मोबाईल वाणी एप्प् प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को एप्प् पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकार्ड करे।

धरहरा (संवाददाता):सनोज हत्याकांड के दो नामजद अभियुक्त हुए गिरफ्तार।सनोज की हत्या के बाद उसके छोटे भाई की तलाश मे थे अपराधी।केश उठाने की दे रहे थे धमकी।अपराधियों द्वारा सनोज के परिवार वालों को दिए जा रहे धमकी की खबर जैसे ही लङैयाटाङ थानाअध्यक्ष को लगी,लङैयाटाङ थाना पुलिस तुरंत हरकत मे आ गई और दो नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर जे भेज दिया।लङैयाटाङ थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ठाकुर ने बताया कि सनोज हत्याकांड के नामजद अभियुक्त कोठवा निवासी महगू कोङा के पुत्र विनोद कोङा एवं अगनू कोङा के पुत्र उपेन्द्र कोङा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।सनद रहे कि गुरुवार 27 अगस्त को लङैयाटाङ थाना क्षेत्र के बंगलवा निवासी सुरेश साह के पुत्र सनोज कुमार का जमीन विवाद मे अपराधियों ने कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी थी।सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें। 

बिहार में विधानसभा का चुनाव आते ही तोर जोड़ का खेल शुरू हम पार्टी के प्रवक्ता ने घोषणा किया कि गुरुवार को हम पार्टी एनडीए में शामिल हो जाएंगे और नीतीश कुमार प्रधानमंत्री जी का हाथ मजबूत करेंगे। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

-स्वास्थ्य विभाग के सचिव ने पत्र जारी कर दिए निर्देश -आरटी-पीसीआर एवं ट्रूनेट के तहत होगी कोविड-19 जाँच -पूल जाँच कार्यक्रम को भी बढ़ावा देने का दिए गए हैं निर्देश मुंगेर, कोविड-19 पर रोकथाम के लिए चल रहे जाँच कार्य में तेजी लाने एवं ससमय जाँच कार्य पूरा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सजग और गंभीरता के साथ कटिबद्ध है। जाँच कार्य की गति में कैसे तेजी आए और लक्ष्य पूरा हो इस मिशन पर दिन-रात एककर आवश्यक कार्यों में जुटे हुए हैं और नित्य नई-नई तकनीक व योजना बना रहें। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने जिलाधिकारी एवं जिला सिविल सर्जन पदाधिकारी को पत्र भेजकर आवश्यक निर्देश दिए हैं, जिसमें हर हाल जाँच का निर्धारित लक्ष्य पूरा करने के लिए आरटी-पीसीआर एवं ट्रूनेट के तहत जाँच की गति में तेजी लाने को कहा है। साथ ही जाँच कार्यक्रम का लगातार अपने स्तर से निगरानी करने को कहा है ताकि हर हाल जल्द से जल्द और निर्धारित तिथि तक लक्ष्य पूरा किया जा सके। इसके लिए पूल जाँच कार्यक्रम को भी बढ़ावा देने का निर्णय लिया गया है। ऑडियो पर क्लिक कर सुने विस्तृत खबर। श्रोताओं 9278701369 पर मिस कॉल कर स्वास्थ्य, पोषण कोविड 19 और जिले की हर छोटी बड़ी खबर सुने और 3 नंबर का बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करे। यदि आप समार्टफोन उपयोगकर्ता है! तो मोबाईल वाणी एप्प् प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को एप्प् पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकार्ड करे। धन्यवाद

चूड़ा मिल में आग लगने से लाखों का नुकसान सुनने के लिए क्लिक करें