बिहार राज्य के जिला मुंगेर से धरहरा (संवाददाता):राहुल रंजन मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है ,कि दिनांक 01 सितम्बर 2020 को मोबाइल वाणी पर एक खबर प्रसारित किया गया था। जिसका शीर्षक था ' कई टुकड़ों में कटा हुआ मिला युवक का शव,उस खबर में बताया गया था,कि धरहरा थाना क्षेत्र के भलार-लाल खाँ मुख्य सड़क पर एक युवक का शव कई टुकड़ों में कटा हुआ धरहरा पुलिस ने बरामद किया। मंगलवार को शव को पोस्टमार्टम हेतु मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया गया। मोबाइल वाणी की खबर का हुआ असर कि मुंगेर एसपी लिपि सिंह के निर्देश पर दशरथपुर भलार-लालखा सड़क पर पुलिस कर रही है गस्ती।सनद रहे कि दशरथपुर भलार लाल खा मुख्य सड़क के किनारे कई टुकड़ों में विभक्त बोरे में बंद एक युवक का शव धरहरा पुलिस ने पानी से बरामद किया था।जिससे आसपास के ग्रामीणों ने जब टुकड़ों मे विभक्त शव को देखा तो ग्रामीणो मे दहशत ब्याप्त हो गया था।जबकि यह लाल खा सड़क तीन थानो के क्षेत्रो से होकर गुजरता है और पुलिस गस्ती नही होने के कारण अपराधी अपने मंसूबों को कामयाब कर रहे थे जब इस खबर को मोबाइल वाणी ने मंगलवार को प्रकाशित किया तो मुंगेर पुलिस कप्तान लिपि सिंह के निर्देश के आलोक मे तीनो थानो की पुलिस सजग हुई और पुलिसिया गस्ती प्रारंभ हो गई है।जिससे ग्रामीण भयमुक्त होकर इस सड़क मे आवागमन प्रारंभ कर दिये है।वहीं इस पुलिसिया गस्ती से अपराधियों में भय ब्याप्त है।
सड़क नाला का निर्माण होना चाहिए
मुंगेर: बुधवार को स्थानीय जयप्रकाश उद्यान के परिसर में पूर्व सांसद स्व. राम लखन प्रसाद गुप्त की आदमकद प्रतिमा के उद्घाटन उपरांत प्रथम एवं 95 वीं जयंती के अवसर पर मुख्य अतिथि मेयर रुमाल राज एवं गणमान्य सामाजिक कार्यकर्ता सुबोध वर्मा तथा भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश जैन , संजीव मंडल, कंचन गुप्ता के द्वारा पौधारोपण भी किया गया। स्व. सांसद के पुत्र रमेश कुमार गुप्ता , राकेश कुमार गुप्ता, पुत्री उषा गुप्ता, निगम वार्ड पार्षद अनीता साहू , प्रकाश कुमार सिंह सहित अनेकों सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ता के द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित अतिथियों ने कहा कि पूर्व सांसद सभी लोगों के लोगों तथा कार्यकर्ताओं के लिए प्रशंसनीय एवं प्रेरणा स्रोत थे। उनकी सादगी पूर्ण जीवन के लिए अनुकरणीय है । वह एक समर्पित कार्यकर्ता के साथ साथ किसान, व्यवसाय एवं विद्वान अधिवक्ता भी थे । इनके द्वारा व्यवसायियों के हित के लिए बिहार राज्य खाद्यान्न व्यवसाई संघ की स्थापना की गई। जो आज भी पूरे प्रदेश के व्यवसायियों के हितों के लिए एक उदाहरण स्वरुप है। इस अवसर पर मुख्य रुप. पप्पू अजित कुमार छोटू सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।
• वेबिनार के माध्यम से कुपोषण के खिलाफ जंग • चार दिवसीय ई प्रशिक्षण में पोषण पर होगा मंथन पटना, 02 सितंबर राष्ट्रीय पोषण माह में समेकित बाल विकास सेवाएं (आईसीडीएस) ने कुपोषण को मात देने के लिए बड़ी पहल की है। कुपोषण के खिलाफ एक बड़ी मुहिम चलाने के लिए वेबिनार के माध्यम से बड़ी रणनीति बनाई जा रही है। बुधवार को पोषण माह गतिविधियों पर वेबिनार का आयोजन किया गया वेबिनार में पोषण माह को लेकर कई अहम योजनाओं पर मंथन किया गया। ऑडियो पर क्लिक कर सुने पूरी रिपोर्ट।
• चार प्रसव पूर्व जांच हैं सुरक्षित मातृत्व कुंजी • प्रसव पूर्व जांच से पता चलेगा गर्भ में शिशु के स्वास्थ्य का हाल पटना / 2 सितम्बर: मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए सरकार द्वारा कई योजनाएं चलायी जा रही है। योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए जिला स्तर से लेकर सामुदायिक स्तर पर निरंतर प्रयास भी किए जा रहे हैं। इससे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में उतरोत्तर सुधार भी देखने को मिला है। जिसमें प्रसव, प्रसव पूर्व देखभाल एवं प्रारम्भिक बाल्यावस्था देखभाल को सुनिश्चित करने की चुनौती सबसे अहम है। ऑडियो पर क्लिक कर सुने विस्तृत खबर।
धरहरा(संवाददाता):सुशासन सरकार के पन्द्रह वर्ष बीत जाने के बावजूद मानगढ मस्जिद सड़क नही बनने से ग्रामीणो को कीचड़ मे चलना पड़ रहा है । विदित हो कि धरहरा प्रखंड मे सुशासन के नेताओ ने मानगढ़ मस्जिद के लोगो से वादा किया था कि सुशासन की सरकार आने के बाद मानगढ़ मस्जिद की सड़क का निर्माण कराया जाएगा परंतु नीतीश सरकार के 15 वर्ष बीतने को है लेकिन आज यह सड़क आज भी अपने उदारक की तलाश कर रहा है।मानगढ़ के भाजपा नेता प्रवेज आलम,सुरज कुमार,धीरज कुमार,सुमीत कुमार,गौतम कुमार सहित अन्य ग्रामीणो ने कहा कि जनता ने तन मन के साथ जदयू भाजपा गठबंधन को वोट दिया और सुशासन की सरकार बनी लेकिन मानगढ मस्जिद की सड़क 15 वर्षो मे भी नही बन पाया जो सुशासन सरकार के लिए सबालिया निशान है।ग्रामीणो ने जमालपुर विधानसभा क्षेत्र के जदयू विधायक सह राज्य के ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार से मानगढ मस्जिद सड़क बनाने की माँग की है ।सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।
कोविड-19 वायरस संक्रमण की रोकथाम हेतु जिला प्रशासन तत्पर है।लगातार इसके लिए जागरूकता संदेश का प्रचार किया जा रहा है । डीएम राजेश मीणा ने कहा कि कोरोनावायरस के बचाव में उसके फैलने से रोकने हेतु मास्क का प्रयोग एवं आपस में 2 गज की दूरी का अनुपालन ही सबसे कारगर है। उन्होंने सार्वजनिक स्थलों पर इसके अनुपालन में किसी प्रकार की ढिलाई होने पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। लाउडस्पीकर तथा अन्य माध्यमों से प्रखंड एवं जिला स्तर पर लगातार माइकिंग कराने का निर्देश दिया गया है ।उन्होंने कहा कि बाजार प्रतिष्ठान में मास्क का अनिवार्य उपयोग सुनिश्चित कराने हेतु व्यवसायिक संघ पहल करें। अनुमंडल पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी इसे सुनिश्चित कराएंगे ।सार्वजनिक वाहनों में चालक एवं सवारी भी अनिवार्य रूप से मास्क का प्रयोग करें। जिला परिवहन पदाधिकारी एवं संबंधित थाना अध्यक्ष इसे सुनिश्चित कराएंगे। इस संबंध में 4 सितंबर से 10 दिनों तक संपूर्ण जिला में सघन अभियान संचालित करने का निर्देश दिया गया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
न्यू राशन कार्ड एवं मुद्रा लोन को आसानी पूर्वक मुहैया कराए सरकार राष्ट्रीय विधवा दिव्यांग संघ एवं राष्ट्रीय महिला सुरक्षा सेना के महासचिव रघुवीर सिंह से विशेष बातचीत विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर क्लिक करें पूरी खबर पढ़ें और बने रहे मोबाइल वाणी के साथ आपका अपना समुदायिक मीडिया चैनल सबसे आगे सबसे पहले हर पल पल की खबरें सुने 092787 01369 पर कॉल कर जिले की हर छोटी बड़ी खबर को सुने और तीन नंबर का बटन दबाकर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया साझा करें यदि आप स्मार्टफोन उपयोग करता है तो मोबाइल वाणी ऐप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर ऐप पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबाकर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया रिकॉर्ड करें
हवेली खड़कपुर के बेहरा पंचायत के भदौरा निवासी उमेश सिंह पिता कांतिलाल सिंह अभी वह जमालपुर वर्कशॉप में कार्यरत हैं बरियारपुर यूको बैंक से 50,000 नगद निकाल कर अपने घर आ रहे थे टेंपो से उसके पीछे एक मोटरसाइकिल पर दो युवक पीछे करते आ रहा था जब वह बनारसी में बसा मोड़ पर अपने घर के लिए टेंपू से उतरा कुछ कदम चलने के बाद अचानक मोटरसाइकिल वाले आगे आ गए आगे से फिर मोटरसाइकिल घुमा कर उसके काम देश है बेग लेकर भागने में सफल रहा उमेश सिंह ने फौरन यह सूचना नजदीकी थाना शामपुर को दिया
सरकार के द्वारा न्यू राशन कार्ड मुहैया कराने में जो इनकी अहम भूमिका रही कि गरीबो को भूखे ना सोना पड़े विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक कर पूरी खबर को सुने और बने रहे मोबाइल वाणी के साथ आपका अपना सामुदायिक मीडिया चैनल सबसे आगे सबसे पहले हर पल पल की खबरें सुने 092787 01369 पर मिस कॉल कर जिले का हर छोटी बड़ी खबर को सुनें और तीन नंबर का बटन दबाकर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया साझा करें यदि आप इस स्मार्टफोन उपयोग करता है तो मोबाइल वाणी प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी-बड़ी खबर को ऐप पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबाकर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया रिकॉर्ड करें धन्यवाद
