मुंगेर: बुधवार को स्थानीय जयप्रकाश उद्यान के परिसर में पूर्व सांसद स्व. राम लखन प्रसाद गुप्त की आदमकद प्रतिमा के उद्घाटन उपरांत प्रथम एवं 95 वीं जयंती के अवसर पर मुख्य अतिथि मेयर रुमाल राज एवं गणमान्य सामाजिक कार्यकर्ता सुबोध वर्मा तथा भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश जैन , संजीव मंडल, कंचन गुप्ता के द्वारा पौधारोपण भी किया गया। स्व. सांसद के पुत्र रमेश कुमार गुप्ता , राकेश कुमार गुप्ता, पुत्री उषा गुप्ता, निगम वार्ड पार्षद अनीता साहू , प्रकाश कुमार सिंह सहित अनेकों सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ता के द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित अतिथियों ने कहा कि पूर्व सांसद सभी लोगों के लोगों तथा कार्यकर्ताओं के लिए प्रशंसनीय एवं प्रेरणा स्रोत थे। उनकी सादगी पूर्ण जीवन के लिए अनुकरणीय है । वह एक समर्पित कार्यकर्ता के साथ साथ किसान, व्यवसाय एवं विद्वान अधिवक्ता भी थे । इनके द्वारा व्यवसायियों के हित के लिए बिहार राज्य खाद्यान्न व्यवसाई संघ की स्थापना की गई। जो आज भी पूरे प्रदेश के व्यवसायियों के हितों के लिए एक उदाहरण स्वरुप है। इस अवसर पर मुख्य रुप. पप्पू अजित कुमार छोटू सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।