बिहार राज्य के जिला मुंगेर से धरहरा (संवाददाता):राहुल रंजन मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है ,कि दिनांक 01 सितम्बर 2020 को मोबाइल वाणी पर एक खबर प्रसारित किया गया था। जिसका शीर्षक था ' कई टुकड़ों में कटा हुआ मिला युवक का शव,उस खबर में बताया गया था,कि धरहरा थाना क्षेत्र के भलार-लाल खाँ मुख्य सड़क पर एक युवक का शव कई टुकड़ों में कटा हुआ धरहरा पुलिस ने बरामद किया। मंगलवार को शव को पोस्टमार्टम हेतु मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया गया। मोबाइल वाणी की खबर का हुआ असर कि मुंगेर एसपी लिपि सिंह के निर्देश पर दशरथपुर भलार-लालखा सड़क पर पुलिस कर रही है गस्ती।सनद रहे कि दशरथपुर भलार लाल खा मुख्य सड़क के किनारे कई टुकड़ों में विभक्त बोरे में बंद एक युवक का शव धरहरा पुलिस ने पानी से बरामद किया था।जिससे आसपास के ग्रामीणों ने जब टुकड़ों मे विभक्त शव को देखा तो ग्रामीणो मे दहशत ब्याप्त हो गया था।जबकि यह लाल खा सड़क तीन थानो के क्षेत्रो से होकर गुजरता है और पुलिस गस्ती नही होने के कारण अपराधी अपने मंसूबों को कामयाब कर रहे थे जब इस खबर को मोबाइल वाणी ने मंगलवार को प्रकाशित किया तो मुंगेर पुलिस कप्तान लिपि सिंह के निर्देश के आलोक मे तीनो थानो की पुलिस सजग हुई और पुलिसिया गस्ती प्रारंभ हो गई है।जिससे ग्रामीण भयमुक्त होकर इस सड़क मे आवागमन प्रारंभ कर दिये है।वहीं इस पुलिसिया गस्ती से अपराधियों में भय ब्याप्त है।
