धरहरा(संवाददाता):सुशासन सरकार के पन्द्रह वर्ष बीत जाने के बावजूद मानगढ मस्जिद सड़क नही बनने से ग्रामीणो को कीचड़ मे चलना पड़ रहा है । विदित हो कि धरहरा प्रखंड मे सुशासन के नेताओ ने मानगढ़ मस्जिद के लोगो से वादा किया था कि सुशासन की सरकार आने के बाद मानगढ़ मस्जिद की सड़क का निर्माण कराया जाएगा परंतु नीतीश सरकार के 15 वर्ष बीतने को है लेकिन आज यह सड़क आज भी अपने उदारक की तलाश कर रहा है।मानगढ़ के भाजपा नेता प्रवेज आलम,सुरज कुमार,धीरज कुमार,सुमीत कुमार,गौतम कुमार सहित अन्य ग्रामीणो ने कहा कि जनता ने तन मन के साथ जदयू भाजपा गठबंधन को वोट दिया और सुशासन की सरकार बनी लेकिन मानगढ मस्जिद की सड़क 15 वर्षो मे भी नही बन पाया जो सुशासन सरकार के लिए सबालिया निशान है।ग्रामीणो ने जमालपुर विधानसभा क्षेत्र के जदयू विधायक सह राज्य के ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार से मानगढ मस्जिद सड़क बनाने की माँग की है ।सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।