कोविड-19 वायरस संक्रमण की रोकथाम हेतु जिला प्रशासन तत्पर है।लगातार इसके लिए जागरूकता संदेश का प्रचार किया जा रहा है । डीएम राजेश मीणा ने कहा कि कोरोनावायरस के बचाव में उसके फैलने से रोकने हेतु मास्क का प्रयोग एवं आपस में 2 गज की दूरी का अनुपालन ही सबसे कारगर है। उन्होंने सार्वजनिक स्थलों पर इसके अनुपालन में किसी प्रकार की ढिलाई होने पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। लाउडस्पीकर तथा अन्य माध्यमों से प्रखंड एवं जिला स्तर पर लगातार माइकिंग कराने का निर्देश दिया गया है ।उन्होंने कहा कि बाजार प्रतिष्ठान में मास्क का अनिवार्य उपयोग सुनिश्चित कराने हेतु व्यवसायिक संघ पहल करें। अनुमंडल पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी इसे सुनिश्चित कराएंगे ।सार्वजनिक वाहनों में चालक एवं सवारी भी अनिवार्य रूप से मास्क का प्रयोग करें। जिला परिवहन पदाधिकारी एवं संबंधित थाना अध्यक्ष इसे सुनिश्चित कराएंगे। इस संबंध में 4 सितंबर से 10 दिनों तक संपूर्ण जिला में सघन अभियान संचालित करने का निर्देश दिया गया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।