मुंगेर: मंगलवार को गंगोत्री महासभा की ओर से नौवागढ़ी में पूर्व सांसद बुलो मंडल का भव्य स्वागत किया गया। स्वागत समारोह की अध्यक्षता डॉ प्रमोद मंडल ने की। श्री मंडल ने गंगोत्री समाज की समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा कि बिहार सरकार की ओर से गंगोत्री समाज को एससी एसटी में शामिल करने के लिए केंद्र सरकार को भेजा गया है। लेकिन अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने पूर्व सांसद से इस ओर ध्यान देने का अनुरोध किया। वही अपने स्वागत समारोह में बोलते हुए श्री मंडल ने कहा की गंगोत्री समाज के उत्थान के लिए केंद्र सरकार में पड़े इस मुद्दे को उठाने का काम करूंगा। साथ ही गंगोत्री समाज को एससी एसटी में शामिल करने के लिए हमें जो कुछ करना होगा वह करूंगा। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने बुलो मंडल का पुरजोर स्वागत किया। मौके पर राजद नेता मुकेश यादव, गंगोत्री समाज के सुधीर मंडल सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।