सदर प्रखंड के अंबेडकर भवन में शनिवार को अनुश्रवण समिति की बैठक हुई ।अध्यक्षता समिति प्रमुख ने किया। बैठक का मुख्य एजेंडा क्षेत्र में आए बाढ़ एवं उसका प्रभाव था ।बैठक में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बीमारियों के फैलने पर चर्चा की गई। चिकित्सा पदाधिकारी को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में ब्लीचिंग पाउडर आदि का छिड़काव करने का निर्देश दिया गया तथा स्वास्थ्य सुविधाओं को उच्चतम स्तर पर तैयार रखने को कहा ।बैठक में बीडीओ वीणा मिश्रा ,सीओ शक्तिकांत कुमार, प्रमुख संजना देवी, सीईओ अमरेंद्र कुमार, पीओ मनरेगा मो जावेद कमाल, विभांशु निराला ,सुमित कुमार आदि पदाधिकारियों के साथ प्रखंड के सभी समिति सदस्यों ने भाग लिया।
