सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के तौर पर शनिवार को नंदजी प्रसाद ने प्रभार ग्रहण किया। इस दौरान कार्यालय में तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया ।इसके साथ ही शहर के कई थानाध्यक्ष भी उनके पदभार ग्रहण के समय अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय में मौजूद थे ।इस दौरान नव पदस्थापित डीएसपी नंदजी प्रसाद ने बताया कि सेवा के साथ शहरवासियों को सुरक्षा दी जाएगी।

कोरोना का संक्रमण फिलहाल जारी है ।किंतु अब उससे अधिक संख्या में मरीज भी स्वस्थ हो रहे हैं। शनिवार को भी मुंगेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 25 नए पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई जबकि 39 मरीज अब तक स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ जिला इकाई मुंगेर से जुड़े सभी कार्यपालक सहायक एक से 3 सितंबर तक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे ।बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ बिहार एवं बिहार राज्य संविदा कर्मी महासंघ बिहार द्वारा आहूत तीन दिवसीय सामूहिक अवकाश में प्रदेश सहित सभी जिलों के कार्यपालक सहायक सम्मिलित रहेंगे। इसकी जानकारी संघ के मीडिया प्रभारी विवेक कुमार आजाद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें। 

किसान सलाहकार को विधि व्यवस्था एवं गैर कृषि कार्यों से मुक्त करने को लेकर किसान सलाहकारों ने शनिवार को कृषि कार्यालय में जमकर प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्य सचिव बिहार पटना को आवेदन देकर गैर कृषि कार्य से मुक्त करने की मांग की है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।   दिए गए आवेदन में कहा गया है कि अनेक जिलों में किसान सलाहकारों को विधि व्यवस्था एवं गैर कृषि कार्यों में प्रतिनियुक्ति किया जा रहा है । जिससे कृषि योजनाओं के कार्यान्वयन में कठिनाई हो रही है । वर्तमान में इन कठिनाइयों के कारण खरीफ अभियान पर प्रभाव पड़ रहा है तथा समय पर कृषि कार्य योजना प्रभावित भी हो रही है।विदित हो कि किसान सलाहकार से संबंधित निर्गत मार्गदर्शिका के कंडिका 10 में स्पष्ट है कि किसान सलाहकारों को मात्र कृषि कार्य में ही लगाया जाएगा। परंतु इसका अनुपालन शतप्रतिशत सुनिश्चित नहीं किया जा रहा है। जिसके कारण कतिपय स्थानों से शिकायतें प्राप्त हो रही है। इस संबंध में उपरोक्त प्रासंगिक पत्र द्वारा पूर्व में भी विकास आयुक्त, कृषि उत्पादन आयुक्त बिहार पटना एवं प्रधान सचिव कृषि विभाग बिहार पटना द्वारा आदेश निर्गत किया गया है। उपरोक्त तथ्यों के आलोक में निर्देश दिया गया है कि किसान सलाहकारों को कृषि कार्यों में नहीं लगाया जाए। बावजूद अगर इसके दौरान सर्वेक्षण कर्ता की मृत्यु हो जाती है तो उनके आश्रित को अनुकंपा देने का प्रावधान एवं समूह बीमा के माध्यम से उनके आश्रित को 50 लाख रूपये का बीमा देने की व्यवस्था किया जाए।  किसान सलाहकार को अल्प मानदेय का भुगतान विगत 6 माह से नहीं हो पाने के कारण हमारी आर्थिक स्थिति बहुत ही दयनीय हो चुकी है। भुखमरी के हालात में जीने को मजबूर हैं। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति नहीं होने के कारण हम लोग विवश व  लाचार महसूस कर रहे हैं। सभी किसान सलाहकार के पास एंड्रॉयड मोबाइल सेट अनुपलब्ध होने के कारण हर खेत में पानी सर्वे का कार्य करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही साथ कुछ किसान सलाहकार के गृह पंचायत प्रखंड कार्यालय से पदस्थापित पंचायत सह प्रखंड कार्यालय की दूरी 50 से 60 किलोमीटर की दूरी का सामना करना पड़ता है जो कि लॉकडाउन के कारण आने जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।  इस अवसर पर किसान सलाहकार गोपाल पासवान, पुटुक लाल पासवान , पाठक जी, निरंजन कुमार, सहित जिले भर के किसान सलाहकार मौजूद थे।

तारापुर के विधायक श्री मेवालाल चौधरी मृतक के परिजनों से मिलने कलाई गांव पहुंचे सुनने के लिए क्लिक करें

मुंगेर: बछवाड़ा विधानसभा के वर्तमान विधायक सह पूर्व मंत्री बिहार सरकार कांग्रेस के कद्दावर नेता एक समय मे कर्पूरी ठाकुर को उनके संसदीय क्षेत्र समस्तीपुर से मात देने वाले रामदेव राय का बिमारी के कारण पारस अस्पताल पटना में निधन हो गया। उनके निधन होने पर वरीय कांग्रेसी प्रों तारकेश्वर प्रसाद यादव ने कहा कि हमारे लिए व्यक्तिगत क्षति तथा बिहार की जनता के लिए अपूरणीय क्षति है। ये छह बार विधायक एवं एक बार समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद भी रहे थे। श्री यादव ने उनके आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की ह्रै। सुनने के लिए मोबाइल वाणी मुंगेर की आवाज को क्लिक करें।

मुंगेर: विश्व में फैली कोरोना संक्रमण को लेकर जागरूकता का दौर जारी है ।इसका असर यह है कि बच्चे भी जागरूक करने की बातें कर रही हैं। आइए गढ़ी ब्राह्मण टोला की पांचवी कक्षा की छात्रा सृष्टि जागरूकता के प्रति अपनी बात रख रही है। सुनने के लिए मोबाइल वाणी को क्लिक करें।

सद्भावना मंच (भारत) के संस्थापक तथा जाने-माने समाजसेवी दीपक कुमार ने आज राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर देश के नामचीन पहलवान दिव्या सेन को प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार दिए जाने पर खुशी व्यक्त किया है। देश की राजधानी नई दिल्ली में खेल मंत्री के हाथों यह पुरस्कार मिलने के बाद समाजसेवी दीपक कुमार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दिव्या सेन को और उनके परिवार को फोन के माध्यम से बधाई दिया और हौसला अफजाई किया। इस मौके पर दीपक कुमार ने बताया कि दिव्या सेन बचपन से ही काफी जुझारू एवं संघर्षशील थी। वर्तमान में रेलवे में पदस्थापित दिव्या सेन का पूरा परिवार पहलवानी खेल से जुड़ा हुआ है। इनके पिता सूरज पहलवान और भाई भी पहलवानी करते हैं।उत्तर प्रदेश के मुजफ्फर नगर जिले के पुरबालियान गांव के रहने वाले दिव्या सेन आज किसी परिचय के मोहताज नहीं है। वे अपने पहलवानी के बदौलत देश और विदेश में अपना जलवा बिखेर चुकी है । दिव्या सेन काफी व्यवहार कुशल और संघर्षशील खिलाड़ी है।सूरज पहलवान और संयोगिता जी के घर जन्म लेने वाले दिव्या सेन पर आज पूरा भारत वर्ष गौरवान्वित है।

कोरोना काल में अभी नाटक का पर्दा गिरा नहीं है। जिंदगी के सतरंगी पहलुओं से समाज के लिए संदेश लेकर अब भी रंगकर्मी हमारे बीच आ रहे हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि मंच की जगह नुक्कड़ ने ले लिया है। कोरोना संक्रमण से बचने और बचाने के लिए ऐसे जरूरी एहतियात समाज में हर स्तर पर बरते जा रहे हैं। मंचीय आयोजन से एक जगह भीड़भाड़ न लगे, इसलिए रंगकर्मी नुक्कड़ नाटक के जरिये लोगों के बीच जा रहे हैं। अभिनय के जरिये कोरोना संक्रमण से बचने के लिए जागरूक कर रहे हैं। खगौल के शोएब कुरैशी, सज्जाद आलम, तनवीर अहमद, आदम परवेज सहित कई रंगकर्मियों की टीम इन दिनों नुक्कड़ नाटक के जरिये समाज को जागरूक कर रहे हैं। ऑडियो पर क्लिक कर सुने विस्तृत रिपोर्ट। श्रोताओं 8800984861पर मिस कॉल कर स्वास्थ्य, पोषण कोविड 19 और जिले की हर छोटी बड़ी खबर सुने और 3 नंबर का बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करे। यदि आप समार्टफोन उपयोगकर्ता है! तो मोबाईल वाणी एप्प् प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को एप्प् पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकार्ड करे। धन्यवाद

रेलनगर जमालपुर के कलाकारों ने गीत संगीत की दी प्रस्तुति।