सद्भावना मंच (भारत) के संस्थापक तथा जाने-माने समाजसेवी दीपक कुमार ने आज राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर देश के नामचीन पहलवान दिव्या सेन को प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार दिए जाने पर खुशी व्यक्त किया है। देश की राजधानी नई दिल्ली में खेल मंत्री के हाथों यह पुरस्कार मिलने के बाद समाजसेवी दीपक कुमार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दिव्या सेन को और उनके परिवार को फोन के माध्यम से बधाई दिया और हौसला अफजाई किया। इस मौके पर दीपक कुमार ने बताया कि दिव्या सेन बचपन से ही काफी जुझारू एवं संघर्षशील थी। वर्तमान में रेलवे में पदस्थापित दिव्या सेन का पूरा परिवार पहलवानी खेल से जुड़ा हुआ है। इनके पिता सूरज पहलवान और भाई भी पहलवानी करते हैं।उत्तर प्रदेश के मुजफ्फर नगर जिले के पुरबालियान गांव के रहने वाले दिव्या सेन आज किसी परिचय के मोहताज नहीं है। वे अपने पहलवानी के बदौलत देश और विदेश में अपना जलवा बिखेर चुकी है । दिव्या सेन काफी व्यवहार कुशल और संघर्षशील खिलाड़ी है।सूरज पहलवान और संयोगिता जी के घर जन्म लेने वाले दिव्या सेन पर आज पूरा भारत वर्ष गौरवान्वित है।