ब्रह्मर्षि चेतना मंच के सदस्यों ने गुरुवार की देर रात भाजपा नेता व मंच के सदस्य मणिशंकर भोलू के लल्लू पोखर स्थित आवास पर गोलीबारी की घटना की निंदा की है ।मंच के कार्यकारी अध्यक्ष विमलेंदु राय ने कहा कि मणिशंकर भोलू के घर पर गोलीबारी की घटना प्रशासन की विफलता को दर्शाता है ।जिससे अपराधियों का मनोबल दिनोंदिन बढ़ते ही जा रहा है। वहीं प्रवक्ता प्रणव कुमार ने कहा कि भोलू जी के घर पर गोलीबारी करना बेहद शर्मनाक एवं दुखद है।सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।