जहरीली शराब पीने से एक युवक की हुई मौत सलारपुर में ग्रामीणों के द्वारा जताया जा रहा आशंका ********************************************* खगरिया जिला के परबत्ता प्रखंड के सलारपुर पंचायत के पंचायत निवासी विपिन कुमार यादव के पुत्र मुकेश कुमार की मौत रात के कारण 11:30 बजे के करीब हो गया बताया जा रहा है कि रात के 11:30 बजे के करीब कुछ अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा उसके पुत्र को शराब के नशे में लाकर बेहोशी की हालत में उसके घर के करीब छोड़कर फरार हो गया और कुछ व्यक्तियों का उस पर नजर पर आज तो मुकेश उस समय बेहोश पड़ा हुआ था जिसकी सूचना उसके घर वाले को दे दी गई सूचना पाते ही उसके घर के कुछ व्यक्ति आकर उसे बेहोशी की हालत में जैसे हो उसे घर ले जाना पड़ा तो उसका हालत नाजुक देखते हुए उसे घर ना ले जाकर स्वास्थ्य केंद्र ले जाने लगा जिसके ले जाने के क्रम में ही उसका मौत हो गया मौत का कारण यहां की ग्रामीणों के द्वारा तरह तरह का अफवाह है और आशंका जताई जा रही है कि इन व्यक्ति की मौत नशीली शराब कारण हुआ है इसकी सूचना पुलिस को दे दिया गया है और घटना की सूचना की पते ही प्रवक्ता पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचकर जांच में जुट चुकी है धन्यवाद

स्वचालित शौचालय बना कचरे का डब्बा खगरिया के गोगरी प्रखंड रामपुर स्कूल में ********************************************* खगड़िया जिला के गोगरी प्रखंड के आने वाला गांव ग्राम पंचायत राज रामपुर में स्वच्छता के नाम पर ओडीएफ पंचायत में पहला स्थान रामपुर का मिला था जिसमें यहां के मुखिया प्रतिनिधि को सरकार के द्वारा पुरस्कार भी दिया गया था लेकिन इन दिनों सरकार के यही योजना इन पंचायतों में टाइटल फिश देखा जा रहा है स्वचालित शौचालय जो कि रामपुर पंचायत के रामपुर स्कूल में पढ़ा हुआ है वह एक कचरे का अंबार के पास रखा गया है जिसमें किसी प्रकार का देखरेख नहीं किए जाने के कारण यहां पर गंदगी फैला हुआ है बताया जा रहा है कि सरकार के द्वारा जो योजना चलाया जाता है इसमें सरकारों करोड़ों करोड़ों रुपया खर्चा होता है जो धरातल पर तो आते हैं लेकिन उसका फायदा ग्रामीणों को नहीं मिल पाता है इस योजना से या तो ठेकेदारों को लाभ होता है या तो वहां के प्रतिनिधि को लाभ होता है बाकी लाभ वहां के नागरिकों को नहीं के बराबर ही मिल पाता है इसका एक उदाहरण ग्राम पंचायत के स्कूल में आप देख सकते हैं किस तरह शौचालय गंदगी के अंबार पड़ा हुआ है धन्यवाद

नरेश आनंन्द

मुंगेर नगर निगम क्षेत्र में कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने की परंपरा सदियों से रही है गंगा स्नान करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा घाट पहुंचते ही रहते हैं इस बार परिस्थिति बदल चुकी है कोरोना संकट के कारण जिला प्रशासन ने अधिकांश लोगों से घरों पर ही स्नान करने और पूजा अर्चना करने की अपील की है खासकर 60 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिक गर्भवती महिला बीमार व्यक्ति 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को कोरोना संकट को ध्यान में रखते हुए घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की गई है जिला प्रशासन ने कार्तिक पूर्णिमा को लेकर गंगा घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है जिला प्रशासन की ओर से खतरनाक घाटों की समीक्षा में सोझी घाट कंकङ घाट सहनी घाट एवं बेलवा घाट पर बैरिकेडिंग कराए गए खतरनाक गंगा घाट पर लोगों से नहीं जाने की अपील भी की गई है खासकर निजी नौका पर परिचालन को लेकर 29 नवंबर की सुबह से 30 नवंबर तक गंगा में परिचालन नहीं होगा कार्तिक पूर्णिमा के दौरान लाइफ जैकेट के साथ गोताखोर सभी नौकाघाट पर मुस्तैद रहेंगे वही गंगा घाट पर एसडीआरएफ की टीम भी मौजूद रहेगी कार्तिक पूर्णिमा के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पांच जगहों पर ड्रॉप गेट बनाए गए हैं विश्वनाथ सिंह लॉ कॉलेज जिला एवं सत्र न्यायाधीश के आवास के समीप पादुका दर्शन के पास बबुआ घाट सोझी घाट पर ड्रॉप गेट बनाए गए हैं वहीं सभी गंगा घाट पर अस्थाई नियंत्रण कक्ष भी बनाए गए हैं जहां चिकित्सक के द्वारा मेडिकल टीम भी मौजूद रहेंगे वहीं महिलाओं के वस्त्र बदलने के लिए सभी गंगा घाट पर चेंजिंग रूम बनाए जाएंगे इसके अलावा कष्टहरणी गंगा घाट सोझी घाट बबुआ घाट लाल दरवाजा जहाज घाट कंकङ घाट सीढी घाट जेल घाट बेलवा घाट हेरूदियरा घाट मनियारचक घोरघट बंगाली टोला शिव कुंड दुर्गा स्थान सिंधिया जमालपुर प्रखंड किला का पूर्वी द्वार किला का दक्षिणी द्वार और किला का उत्तरी द्वार पर दंडाधिकारी और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है

चित्रगुप्त समिति की‌ बैठक आयोजित जिला चित्रगुप्त समिति पूरब सराय मंदिर के प्रांगण में शनिवार को कार्यकारिणी की एक आवश्यक बैठक की गई। बैठक में चित्रगुप्त समाज की राजनीति में भागीदारी पर चर्चा हुई । अध्यक्ष राजेश नंद किलियार ने कहा कि अभी जो राजनीति हो रही है इसमें कायस्थ समाज को सभी पार्टियों तवज्जो नहीं दे रहे हैं। विगत विधानसभा चुनाव में जीत कर आए हमारे चित्रांश बंधुओं को मंत्रिमंडल में भी जगह नहीं दिया गया है और ना ही राज्यसभा में आर के सिन्हा को ही टिकट दिया गया ।जिससे समाज के लोगों में गुस्सा है। महामंत्री मिथिलेश कुमार सिन्हा ने कहा कि समाज को एक जुट होकर आंदोलन करना होगा। नहीं तो समाज का राजनीति में स्थान नगण्य हो जाएगा ।युवा अध्यक्ष अभिषेक आनंद ने कहा कि यह बड़ी दुख की बात है हम लोगों को कोई भी पार्टी सम्मान देने को तैयार नहीं है ।इसके लिए हमें रोड पर उतर कर अपनी एकता का परिचय देना होगा ।सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अगर एनडीए की सरकार में समाज से मंत्रिमंडल में जगह नहीं दिया जाता है तो हम लोग इसके लिए एक दिन का धरना देने का काम करेंगे और अपनी चट्टानी एकता का परिचय देंगे। बैठक में उपाध्यक्ष मनमोहन कृष्ण सिन्हा, कौशलेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, अभिषेक कुमार, कोषाध्यक्ष रूपेश कुमार, पप्पू, हीरा प्रसाद सिन्हा आदि मौजूद थे।

दलित पिछड़े समाज के उत्थान के लिए अग्रसर है लोजपा -गुड्डू लोक जनशक्ति पार्टी का 20 वां स्थापना दिवस शनिवार को कंपनी गार्डन बागवान में मनाया गया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विनय कुमार उर्फ गुड्डू साह ने किया ,जबकि मंच संचालन प्रमोद पासवान ने किया। सर्वप्रथम पार्टी के संस्थापक व पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व रामविलास पासवान को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।पार्टी का शपथ पत्र को भी पढ़ा गया ।मुख्य अतिथि के रूप में राघवेन्द्र भारती ने कहा कि स्वर्गीय रामविलास पासवान के 51 वर्ष के कालखंड में बेदाग छवि रही है। कोरोना काल में कोई गरीब भूखा नहीं सोये इसके लिए उन्होंने खाद्यान्न की व्यवस्था कर गरीबों तक अपनी जान की परवाह किए बगैर पहुंचाने का कार्य किए ।हम सबों का दायित्व है कि उनके विचार एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं। जिलाध्यक्ष विनय कुमार उर्फ गुड्डू साह ने कहा कि राष्ट्रवादी सोच के कारण दलित, पिछड़े समाज के उत्थान को लेकर पार्टी हमेशा आगे बढ़ कर कार्य की है। परिणाम है कि सभी जाति व धर्म के लोगों का स्नेह रहा है ।हम सबको संकल्प लेकर संगठन को और मजबूत करने की जरूरत है ।लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का लिखित संदेश जो प्राप्त हुआ है इस संदेश को लेकर आगे बढ़ना है । लोजपा के स्थापना काल से रहे सदस्य सह लोजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश तांती ने कहा कि भारतीय राजनीति के मजबूत स्तंभ, बिहार के लाल स्व रामविलास पासवान सफल राजनीतिज्ञ थे। पार्टी को आज भी वंचित वर्गों की आवाज के रूप में जाना जाता है और जाना जाएगा। युवा लोजपा के प्रदेश महासचिव दिनेश चौरसिया ने कहा कि युवाओं को इससे प्रेरणा लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के हौसला को आगे बढ़ाने की जरूरत है ।उनकी सोच को कार्यकर्ता के साथ साझा करें। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ ।धन्यवाद ज्ञापन युवा लोजपा के जिला अध्यक्ष रंजीत पासवान ने किया। मौके पर मीडिया प्रभारी सूरज मंडल, कपिल देव मंडल, गणेश पासवान,अभय रजक,बबलू यादव, राजेश यादव आदि उपस्थित थे।

विधिज्ञ संघ के द्वारा नवनिर्वाचित विधायक को किया गया सम्मानित विधिज्ञ संघ के सभागार में शनिवार को मुंगेर विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक प्रणव कुमार का स्वागत -सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष भागवत प्रसाद महतो ने किया। वही संचालन अधिवक्ता अनिल भूषण ने किया। स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए बिहार स्टेट बार काउंसिल के सदस्य रामचरित्र प्रसाद ने अधिवक्ता के कल्याण की सारगर्भित बातों को परिपूर्ति पर बल दिया। विधिज्ञ संघ मुंगेर के महासचिव अमित कुमार सिन्हा ने अधिवक्ताओं की विभिन्न समस्याओं को रेखांकित करते हुए उसके समाधान हेतु सुझाव भी दिया। स्वागत समारोह में नवनिर्वाचित विधायक प्रणव को अध्यक्ष भागवत प्रसाद महतो एवं अधिवक्ता उमाशंकर मिश्रा ने अंगवस्त्र प्रदान किया तथा नवनिर्वाचित विधायक के मंगल जीवन की कामनाएं की ।समारोह को अधिवक्ता अजय कुमार चौधरी, प्रेमनीति सिंह, पीयूष कुमार, सुरेश तांती, गौरी कुमारी, सुबोध पटेल ,कोषाध्यक्ष रामपुकार सिंह, संजय सिन्हा आदि ने भी संबोधित किया

नरेश आनंन्द

एडमिट कार्ड नहीं मिलने से छात्र और छात्रा काफी परेशान (गोगरी केडीएस कॉलेज) खगरिया जिला के गोगरी प्रखंड के अंतर्गत केडीएस कॉलेज में इन दिनों छात्र और छात्राओं को परीक्षा नजदीक होने के कारण अभी तक उसका एडमिट कार्ड नहीं मिलने के कारण कुछ छात्र छात्राओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है बताया जा रहा है कि शिक्षा विभाग और तिलकामांझी विश्वविद्यालय कर्मचारियों के द्वारा छात्र छात्राओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है यहां के छात्र छात्राओं को द्वारा यह बताया गया है कि एग्जाम का तारीख 1 दिसंबर 2021 से होना है लेकिन अभी तक कुछ छात्र छात्राओं का एडमिट कार्ड उपलब्ध नहीं हो पाया है जिस कारण से यहां के छात्र छात्राओं को परेशान नजर होते देखा गया है यहां के प्राचार्य दिवाकर बाबू से बात किए जाने पर बताया गया कि यहां के कुछ कर्मचारियों को तिलकामांझी विश्वविद्यालय एडमिट कार्ड लाने के लिए भेजा गया है जो कल तक उपलब्ध हो पाएगा वही यहां के छात्र छात्राओं ने यह बात कहा कि यदि कल तक एडमिट कार्ड आएगा तो हम लोगों का 1 तारीख से एग्जाम किस प्रकार हो पाएगा मैं खगरिया से रविंद्र कुमार मोबाइल बानी न्यूज़ से धन्यवाद

दोबारा दहेज नहीं मिलने पर दामाद ने अपने पत्नी सहित सास और ससुर को कर दी बुरी तरह से पिटाई खगड़िया जिला के गोगरी प्रखंड के अंतर्गत आने वाला गांव फतेहपुर लेकर चल रहे हैं जहां पर एक दामाद ने दोबारा दहेज ना मिलने के कारण अपने पत्नी सहित अपने सास और ससुर को बुरी तरह से मारा जिसका इलाज कराने के लिए गोगरी अस्पताल में पहुंचे ससुर मोहम्मद सत्तार के द्वारा एक लिखित रूप से आवेदन गोगरी थाना में दिया गया और बताया गया कि मेरे दामाद मोहम्मद नौशाद आलम और उसके भाई तस्लीम और उसके पिता कई दिनों से ₹50000 और मोटरसाइकिल दोबारा दहेज के रूप में मांग किया करता था लेकिन मेरा गरीबी हालत होने के कारण मैं दोबारा दहेज देने में सक्षम नही था जिसके कारण हुआ मेरी बेटी को हमेशा मारपीट किया करता था और परेशान किया करता था जिस बात को लेकर के बीच बचाव मैगया लेकिन वहां जाने के क्रम में मेरे दामाद ने मेरी बेटी और के साथ पूरी तरह से मारपीट किया इतना ही नहीं जब हम उसको बचाने गए तो बेटी को छोड़कर मुझे और मेरी पत्नी को बुरी तरह से मार कर जख्मी कर दिया यह बात का जवाब उसके ससुर ने दिया मैं खगरिया से रविंद्र कुमार मोबाइल वाणी न्यूज़ धन्यवाद