चित्रगुप्त समिति की बैठक आयोजित जिला चित्रगुप्त समिति पूरब सराय मंदिर के प्रांगण में शनिवार को कार्यकारिणी की एक आवश्यक बैठक की गई। बैठक में चित्रगुप्त समाज की राजनीति में भागीदारी पर चर्चा हुई । अध्यक्ष राजेश नंद किलियार ने कहा कि अभी जो राजनीति हो रही है इसमें कायस्थ समाज को सभी पार्टियों तवज्जो नहीं दे रहे हैं। विगत विधानसभा चुनाव में जीत कर आए हमारे चित्रांश बंधुओं को मंत्रिमंडल में भी जगह नहीं दिया गया है और ना ही राज्यसभा में आर के सिन्हा को ही टिकट दिया गया ।जिससे समाज के लोगों में गुस्सा है। महामंत्री मिथिलेश कुमार सिन्हा ने कहा कि समाज को एक जुट होकर आंदोलन करना होगा। नहीं तो समाज का राजनीति में स्थान नगण्य हो जाएगा ।युवा अध्यक्ष अभिषेक आनंद ने कहा कि यह बड़ी दुख की बात है हम लोगों को कोई भी पार्टी सम्मान देने को तैयार नहीं है ।इसके लिए हमें रोड पर उतर कर अपनी एकता का परिचय देना होगा ।सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अगर एनडीए की सरकार में समाज से मंत्रिमंडल में जगह नहीं दिया जाता है तो हम लोग इसके लिए एक दिन का धरना देने का काम करेंगे और अपनी चट्टानी एकता का परिचय देंगे। बैठक में उपाध्यक्ष मनमोहन कृष्ण सिन्हा, कौशलेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, अभिषेक कुमार, कोषाध्यक्ष रूपेश कुमार, पप्पू, हीरा प्रसाद सिन्हा आदि मौजूद थे।
