दलित पिछड़े समाज के उत्थान के लिए अग्रसर है लोजपा -गुड्डू लोक जनशक्ति पार्टी का 20 वां स्थापना दिवस शनिवार को कंपनी गार्डन बागवान में मनाया गया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विनय कुमार उर्फ गुड्डू साह ने किया ,जबकि मंच संचालन प्रमोद पासवान ने किया। सर्वप्रथम पार्टी के संस्थापक व पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व रामविलास पासवान को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।पार्टी का शपथ पत्र को भी पढ़ा गया ।मुख्य अतिथि के रूप में राघवेन्द्र भारती ने कहा कि स्वर्गीय रामविलास पासवान के 51 वर्ष के कालखंड में बेदाग छवि रही है। कोरोना काल में कोई गरीब भूखा नहीं सोये इसके लिए उन्होंने खाद्यान्न की व्यवस्था कर गरीबों तक अपनी जान की परवाह किए बगैर पहुंचाने का कार्य किए ।हम सबों का दायित्व है कि उनके विचार एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं। जिलाध्यक्ष विनय कुमार उर्फ गुड्डू साह ने कहा कि राष्ट्रवादी सोच के कारण दलित, पिछड़े समाज के उत्थान को लेकर पार्टी हमेशा आगे बढ़ कर कार्य की है। परिणाम है कि सभी जाति व धर्म के लोगों का स्नेह रहा है ।हम सबको संकल्प लेकर संगठन को और मजबूत करने की जरूरत है ।लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का लिखित संदेश जो प्राप्त हुआ है इस संदेश को लेकर आगे बढ़ना है । लोजपा के स्थापना काल से रहे सदस्य सह लोजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश तांती ने कहा कि भारतीय राजनीति के मजबूत स्तंभ, बिहार के लाल स्व रामविलास पासवान सफल राजनीतिज्ञ थे। पार्टी को आज भी वंचित वर्गों की आवाज के रूप में जाना जाता है और जाना जाएगा। युवा लोजपा के प्रदेश महासचिव दिनेश चौरसिया ने कहा कि युवाओं को इससे प्रेरणा लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के हौसला को आगे बढ़ाने की जरूरत है ।उनकी सोच को कार्यकर्ता के साथ साझा करें। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ ।धन्यवाद ज्ञापन युवा लोजपा के जिला अध्यक्ष रंजीत पासवान ने किया। मौके पर मीडिया प्रभारी सूरज मंडल, कपिल देव मंडल, गणेश पासवान,अभय रजक,बबलू यादव, राजेश यादव आदि उपस्थित थे।
