विधिज्ञ संघ के द्वारा नवनिर्वाचित विधायक को किया गया सम्मानित विधिज्ञ संघ के सभागार में शनिवार को मुंगेर विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक प्रणव कुमार का स्वागत -सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष भागवत प्रसाद महतो ने किया। वही संचालन अधिवक्ता अनिल भूषण ने किया। स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए बिहार स्टेट बार काउंसिल के सदस्य रामचरित्र प्रसाद ने अधिवक्ता के कल्याण की सारगर्भित बातों को परिपूर्ति पर बल दिया। विधिज्ञ संघ मुंगेर के महासचिव अमित कुमार सिन्हा ने अधिवक्ताओं की विभिन्न समस्याओं को रेखांकित करते हुए उसके समाधान हेतु सुझाव भी दिया। स्वागत समारोह में नवनिर्वाचित विधायक प्रणव को अध्यक्ष भागवत प्रसाद महतो एवं अधिवक्ता उमाशंकर मिश्रा ने अंगवस्त्र प्रदान किया तथा नवनिर्वाचित विधायक के मंगल जीवन की कामनाएं की ।समारोह को अधिवक्ता अजय कुमार चौधरी, प्रेमनीति सिंह, पीयूष कुमार, सुरेश तांती, गौरी कुमारी, सुबोध पटेल ,कोषाध्यक्ष रामपुकार सिंह, संजय सिन्हा आदि ने भी संबोधित किया