अस्पताल में शिविर लगाकर 50 महिलाओं का किया गया बंध्याकरण का सफल ऑपरेशन *************************************खगरिया जिला के परबत्ता प्रखंड के अंतर्गत आने वाला स्वास्थ्य केंद्र में आज शिविर लगाकर प्रवक्ता अस्पताल के नजदीक और दूर दराज से आए हुए महिलाओं का सफल बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया ।जानकारी के अनुसार बता दें कि इस स्वास्थ्य केंद्र पर शिविर लगाकर 50 से भी अधिक महिलाओं का सफल बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया, और यहां पर कोविड-19 संक्रमित जांच को ध्यान में रखते हुए पूर्ण सभी जांच को पूरा करते हुए बंध्याकरण ऑपरेशन का सफल ऑपरेशन शिविर लगाकर किया जा रहा है मैं खगरिया से रविंद्र कुमार मोबाइल वाणी न्यू से धन्यवाद
खुला कुआँ दे रहा किसी अप्रिय घटना को न्योता, नगर आयुक्त के सर्वे के बावजूद इसकी अब तक नही ली गई सुध।
मुंगेर जिले के नगर निगम वार्ड नंबर 5 ग्राम शेरपुर में शिशु संस्कार भारती के सामने गली में एक सार्वजनिक कुआँ है जो कभी अपने मीठे जल से लोगों के जल संबंधित जरूरतों को और प्यास बुझाने का काम करता था आज अपनी वर्तमान स्थिति पर कोई सुधि ले इसकी बाट जोह रहा है। विगत 4 वर्ष पहले इस कुँए पर बीचोबीच एक प्याऊ का निर्माण किया गया जो लगभग 2 वर्ष चलने के बाद खराब हो गया और वह भी अब चालू नही हो पाया है।प्याऊ बनने के बाद जो सबसे खतरनाक स्थिति बनी वो यह कि बीचोबीच प्याऊ बनाने के दौरान कुँए के एक तरफ खुला जगह छोड़ दिया गया जिसे किसी भी प्रकार के जाली से ढका नही गया जिससे कुँए की स्वच्छता के अलावा किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके। मोबाइल वाणी पर इस समस्या को कई बार चलाया गया साथ ही नगर आयुक्त से भी इस संदर्भ में बात की गई लेकिन नतीजा अब तक सिफर ही है, वहीं यह कुआँ आने जाने वाली गली से बिल्कुल सटा हुआ है आसपास के घरों के बच्चे भी उसी जगह पर खेलते और उछल कूद करते है। बदकिस्मती से अगर कुछ अप्रिय घटना घट जाए क्या तब नगर निगम की तन्द्रा टूटेगी या समय रहते इस समस्या का उचित समाधान निकलेगा। फिलहाल नगर निगम अपने क्षेत्र के कई सार्वजनिक कुओं की उड़ाही और सोख्ता बनाने की बात कह रही है लेकिन इस खतरनाक कुआँ के प्रति इतनी उदासीनता क्यों।
खगड़िया के परबत्ता प्रखंड में मौत मामले को लेकर 5 लोगों के विरुद्ध हत्या का मामला हुआ दर्ज *********†***************************खगड़िया जिला के परबत्ता प्रखंड के अंतर्गत आने वाला पंचायत सलारपुर में बीते दिन एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो जाने के कारण उसके परिवार में लोगों का रो रो कर बुरा हाल हो गया ।उस समय घटना का कारन का अस्पष्ट पता नहीं लगा लेकिन बीते दिन उसी हत्या मामले में खगरिया जिला के प्रवक्ता थाना में 5 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है । परबत्ता थाना में मुकदमा दर्ज होते ही परबत्ता थानाध्यक्ष 5 लोगों के विरुद्ध नामजद हुए अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रहे हैं ।और जांच में जुड़ चुके हैं। मैं मोबाइल वाली न्यूज़ खगरिया से रविंद्र कुमार धन्यवाद
पिछले 4 दिनों से बिजली गुल. मुंगेर नगर निगम क्षेत्र के लाल दरवाजा ग्रेट से पिछले 4 दिनों से लगातार मेंटेनेंस के नाम पर बिजली का की जा रही है जो दिन के 11:00 बजे से शाम के 5:00 बजे तक बिजली गुल रहने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है खासकर जिनके घरों में समर्सिबल मोटर नहीं होने के कारण उन्हें तो और भी अत्यधिक परेशानियों से गुजारा करना पड़ता है क्योंकि वह दूसरों के भरोसे पानी की व्यवस्था करती है और बिजली नहीं होने के कारण वह लोग जिनके घरों में समरसेबल है तू वह अपना खुद भरकर स्टॉक कर लेता है लेकिन गरीब तबके के व्यक्तियों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है ।
कार्तिक मेला के उपलक्ष में आयोजित किया गया सेमीफाइनल मैच कोलावाड़ा को हराकर सिरनिया पहुंचे सेमीफाइनल में ************************************* खगड़िया जिला के प्रबक्ता प्रखंड के अंतर्गत बैसा गांव में कार्तिक मेला का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन आज कर दिया गया वहीं, इस मौके पर बैसा के हाई स्कूल के फील्ड में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन बैसा के मुखिया शिवा यादव के नेतृत्व में किया गया ,और बताया जा रहा है कि इस क्रिकेट टूर्नामेंट में दो पंचायत की टीम कोलबारा और शिरनिया पंचायत की टीम के द्वारा हिस्सा लिया गया और वह बता दें की श्रेणियां पंचायत का जो टीम है कोलवाड़ा पंचायत को को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना लिया है रविंद्र कुमार धन्यवाद
नगर निगम कर्मचारी संघ की आवश्यक बैठक आयोजित मुंगेर नगर निगम कर्मचारी संघ द्वारा नगर निगम के प्रांगण में अपनी विभिन्न मांगों की पूर्ति हेतु एक आवश्यक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के महामंत्री ब्रह्मदेव महतो ने किया। श्री महतो ने कहा कि चुनाव के पूर्व हड़ताल आचार संहिता के कारण समाप्त कर दी गई थी ।उस समय नगर निगम प्रशासन द्वारा आश्वासन दिया गया था कि छठ पर्व तक में कोरोना काल का प्रोत्साहन राशि 4500 रुपए प्रति मजदूर भुगतान कर दिया जाएगा। जो कि अब तक भुगतान नहीं हुआ है । वहीं 10 दिन का हड़ताल को छुट्टी में समायोजन कर भुगतान करने की बात कही गई थी। वह भी भुगतान नहीं की गई है ।दैनिक मजदूरी को बढ़ाने की भी पहल नहीं की गई थी।सफाई शाखा में सभी कर्मचारियों को 6 महीने का वेतनमान का अंतर वेतन का भुगतान किया गया लेकिन उसमें से कुछ सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अभी तक उस राशि का भुगतान नहीं किया गया है। एनजीओ कर्मी का गंगा में डूबने से हुई मृत्यु पर भी उनके परिवार को किसी तरह का सहायता नहीं प्राप्त हुआ है। साथ ही एनजीओ कर्मी के ईपीएफ की राशि अभी तक उनके खाते में जमा नहीं किया गया। जबकि सरकारी आदेशानुसार उनके वेतन से 12 प्रतिशत काटने की बात है लेकिन 24 प्रतिशत काटा जा रहा है ।सफाई शाखा में सफाई कर्मी का स्थानांतरण बिना आदेश पत्र निर्गत के उन्हें मनमाने ढंग से स्थानांतरण किया जा रहा है। जिससे सफाई कर्मी का आर्थिक शोषण हो रहा है।श्री महतो ने कहा कि दैनिक मजदूर का वेतन से बैंक द्वारा एलआईसी के नाम पर 1000 से 1500 रुपए की राशि खाते से काट ली गई है ।इसकी भी जानकारी ना तो बैंक द्वारा उपलब्ध कराई गई है ना तो निगम प्रशासन द्वारा । बैठक में निर्णय लिया गया कि इन सारी बातों को लेकर नगर आयुक्त से मिलकर रखी जाएगी। उक्त मांगों को नहीं माने जाने पर आंदोलन किया जाएगा। बैठक में हीरा राउत ,नीरज मलिक, संतोष राउत ,रेणु देवी, उषा देवी आदि निगम कर्मचारी मौजूद थे।
डीजे बैंड बाजा और बारात पर कोरोना संकट के कारण डीजे बैंड बाजों के पास भुखमरी की समस्या से परेशान विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक कर पूरी खबर को सुनें और बने रहे मोबाइल वाणी के साथ आपका अपना सामुदायिक मीडिया चैनल सबसे आगे सबसे पहले हर पल पल की खबरें सुनते रहे और तीन नंबर का बटन दबाकर अपनी समस्याएं या प्रतिक्रिया रिकॉर्ड करते रहे धन्यवाद
धरहरा(संवाददाता):बिहार मे बढ़ते कोरोना वायरस से आवाम की रक्षा हेतु धरहरा बीडीओ डाँ प्रभात रंजन के नेतृत्व मे दशरथपुर स्थित समपार फाटक के समीप मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया । बीडीओ डाँ प्रभात रंजन ने बंगलबा दशरथपुर धरहरा मुख्य मार्ग के तीनबटिया चौक ईटवा के समीप टैम्पु चालक ,दो पहिया वाहन सहित आने जाने बाले लोगो को हिदायत देते हुए कहा कि कोविड -19 से बचाव का आज एक ही विकल्प है कि घर से बाहर निकलते समय अपने चेहरे पर मास्क अवश्य लगाए नही तो आप की जान तो जाएगी ही लेकिन आप अपने घर मे सकुन से रहने बाले को भी संक्रमित कर जान को जोखिम मे डाल देगे ।उन्होने कहा कि "सतर्कता ही बचाव" मंत्र को अपना कर अपने एवं अपने आस -पास के लोगो को कोरोना से बचाव के लिए जागरुक किया ।मौके पर धरहरा थाना के पुलिस कर्मी व प्रखंड के पदाधिकारी मौजूद थे ।
जीवन बांध से झाबुआ बहियार हरिन मार्ग अर्शिया की ओर जाने वाला सड़क की हालत हुआ जर्जर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा *******************************************खगरिया जिला के गोगरी प्रखंड के जन्म से जवाब बिहार हरिद्वार और सैयद इराक और जाने वाला सड़क जर्जर स्थिति के कारण इतना खराब हो चुका है कि दियारा के लोग भगवान भरोसे ही इस सड़क पर चल पाते हैं कभी भी किसी भी समय हादसा हो सकता है आपको बता दें कि रामपुर जीवन बांध से होकर जवाब बिहार हरिद्वार और सैयद इराक ओर जाने वाला एक मुख्य सड़क होने के कारण आश्रम जवाब हरिद्वार और क्षेत्र के सभी व्यक्ति इसी सड़क से होकर अपने जरूरत के सामान लेने के लिए जमालपुर बाजार आते हैं लेकिन सर क्या स्थिति इतना खराब है कि कभी भी हादसा दुर्घटना हो सकता है आप जैन बांध रामपुर से जैसे ही रामपुर और देहरा की ओर सड़क पर चलते हैं तो छठ मंदिर के बांध के पास ऐसा सड़क है जिसके दोनों सड़क मिट्टी सर कटा हुआ है कई बार तो दियारा क्षेत्र के किसानों का हित बैलगाड़ी इस गड्ढे में जा चुका है फिर भी यहां के किसी भी अधिकारी और यहां के ठेकेदारों या विभागीय अधिकारी को ध्यान इस ओर अभी तक रिसीव नहीं हुआ है बताएं ग्रामीणों के द्वारा बताया जा रहा है कि वोट लेने के नेता लोग आते हैं तरह-तरह का वादा करते हैं लेकिन जब जाने के बाद किसी का भी ध्यान हमारे गांव और हमारे सड़क की ओर नहीं आते हैं जिसके कारण यहां की समस्या हमेशा के लिए बनी रहती हैं मेन कारण यहां का समस्या है या एक माध्यम से अपनी जरूरत के सामान लेने के लिए आते हैं रविंद्र कुमार धन्यवाद
हवेली खरगपुर के मुसहरी टोला में लोगों ने बताया कि शौचालय के नाम पर बहुत लोगों से पहले पैसा ले चुका है बहुत लोगों से मांग रहा है और किसी के भी खाता पर शौचालय का पैसा नहीं आया है इसी को लेकर ग्रामीण बहुत आक्रोश है ग्रामीणों का एक टीम हवेली खरगपुर के पदाधिकारी से संपर्क किया उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द बिजोलिया पर कार्रवाई की जाएगी और जिनको शौचालय नहीं है उनको राशि भी मिलेगा और शौचालय बनवाया जाएगा
