नगर निगम कर्मचारी संघ की आवश्यक बैठक आयोजित मुंगेर नगर निगम कर्मचारी संघ द्वारा नगर निगम के प्रांगण में अपनी विभिन्न मांगों की पूर्ति हेतु एक आवश्यक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के महामंत्री ब्रह्मदेव महतो ने किया। श्री महतो ने कहा कि चुनाव के पूर्व हड़ताल आचार संहिता के कारण समाप्त कर दी गई थी ।उस समय नगर निगम प्रशासन द्वारा आश्वासन दिया गया था कि छठ पर्व तक में कोरोना काल का प्रोत्साहन राशि 4500 रुपए प्रति मजदूर भुगतान कर दिया जाएगा। जो कि अब तक भुगतान नहीं हुआ है । वहीं 10 दिन का हड़ताल को छुट्टी में समायोजन कर भुगतान करने की बात कही गई थी। वह भी भुगतान नहीं की गई है ।दैनिक मजदूरी को बढ़ाने की भी पहल नहीं की गई थी।सफाई शाखा में सभी कर्मचारियों को 6 महीने का वेतनमान का अंतर वेतन का भुगतान किया गया लेकिन उसमें से कुछ सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अभी तक उस राशि का भुगतान नहीं किया गया है। एनजीओ कर्मी का गंगा में डूबने से हुई मृत्यु पर भी उनके परिवार को किसी तरह का सहायता नहीं प्राप्त हुआ है। साथ ही एनजीओ कर्मी के ईपीएफ की राशि अभी तक उनके खाते में जमा नहीं किया गया। जबकि सरकारी आदेशानुसार उनके वेतन से 12 प्रतिशत काटने की बात है लेकिन 24 प्रतिशत काटा जा रहा है ।सफाई शाखा में सफाई कर्मी का स्थानांतरण बिना आदेश पत्र निर्गत के उन्हें मनमाने ढंग से स्थानांतरण किया जा रहा है। जिससे सफाई कर्मी का आर्थिक शोषण हो रहा है।श्री महतो ने कहा कि दैनिक मजदूर का वेतन से बैंक द्वारा एलआईसी के नाम पर 1000 से 1500 रुपए की राशि खाते से काट ली गई है ।इसकी भी जानकारी ना तो बैंक द्वारा उपलब्ध कराई गई है ना तो निगम प्रशासन द्वारा । बैठक में निर्णय लिया गया कि इन सारी बातों को लेकर नगर आयुक्त से मिलकर रखी जाएगी। उक्त मांगों को नहीं माने जाने पर आंदोलन किया जाएगा। बैठक में हीरा राउत ,नीरज मलिक, संतोष राउत ,रेणु देवी, उषा देवी आदि निगम कर्मचारी मौजूद थे।
