धरहरा(संवाददाता):बिहार मे बढ़ते कोरोना वायरस से आवाम की रक्षा हेतु धरहरा बीडीओ डाँ प्रभात रंजन के नेतृत्व मे दशरथपुर स्थित समपार फाटक के समीप मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया । बीडीओ डाँ प्रभात रंजन ने बंगलबा दशरथपुर धरहरा मुख्य मार्ग के तीनबटिया चौक ईटवा के समीप टैम्पु चालक ,दो पहिया वाहन सहित आने जाने बाले लोगो को हिदायत देते हुए कहा कि कोविड -19 से बचाव का आज एक ही विकल्प है कि घर से बाहर निकलते समय अपने चेहरे पर मास्क अवश्य लगाए नही तो आप की जान तो जाएगी ही लेकिन आप अपने घर मे सकुन से रहने बाले को भी संक्रमित कर जान को जोखिम मे डाल देगे ।उन्होने कहा कि "सतर्कता ही बचाव" मंत्र को अपना कर अपने एवं अपने आस -पास के लोगो को कोरोना से बचाव के लिए जागरुक किया ।मौके पर धरहरा थाना के पुलिस कर्मी व प्रखंड के पदाधिकारी मौजूद थे ।