अगवानी सुल्तानगंज गंगा घाट पर पुल निर्माण कार्य में आया तेजी खगरिया जिला के परबत्ता प्रखंड के अगवानी सुल्तानगंज गंगा घाट पर इन दिनों पूर्व निर्माण कार्य जोर शोर से किया जा रहा है बताया जा रहा है कि पुल निर्माण कार्य हो जाने से यात्रियों को अपना जान जोखिम में डालकर ना यात्रा करने से बचाव होगा और यात्रियों को समय का भी बचत होगा व्यापारी वर्ग के लोगों को काफी फायदा होगा बताया जा रहा है कि यह पुल निर्माण कार्य लगभग 3 वर्षों से हो रहा है और इस समय गंगा घाट पर सुल्तानगंज और अगवानी पुल निर्माण कार्य में काफी तेजी देखा जा रहा है बताया जा रहा है कि जल्द से जल्द यह फोर लाइन पुल निर्माण कार्य का काम पूरा कर लिया जाएगा ताकि अगवानी से सुल्तानगंज जाने वाले व्यापारी वर्ग को अपने व्यापार का बढ़ावा मिल सके और सुल्तानगंज से अगवानी आने वाले व्यापारी लोग को अपने व्यापार को बढ़ाने में और सुविधा मिल सके यात्रियों को भी अधिक से अधिक सुविधा मिल सके इस बात को लेकर के पुल निर्माण कार्य में तेजी लाया जा रहा है बता जरा किया अगवानी सुल्तानगंज गंगा घाट पर जो कार्य किया जा रहा है यह पुल को लाने का कार्य परबत्ता के विधायक रामानंद सिंह के द्वारा किया गया मैं खगरिया से रविंद्र कुमार बानी धन्यवाद
सुबह से गुंदा बांदीबारिश होने से मौसम ने ली अंगड़ाई ************************************* आज सुबह से ही बूंदाबांदी बारिश होने के कारण समय करवट बदल लिया है ।जिस कारण ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है यात्रियों का आवागमन प्रभावित हुआ है घर से निकलने पर लोग को परेशानी हो रही हैं ।और सड़कों पर यातायात काफी प्रभावित हुआ है इस मौसम में कारण किसान काफी समय को लेकर के परेशान नजर आ रहे हैं गांव के लोग अनुमान लगाया लगाते देखे जा रहे हैं कि बिना पानी बारिश के होने के कारण अब ठंड का प्रकोप अधिक हो सकता है इसका अनुमान लगाया जा रहा है मैं मोबाइल वाली न्यूज़ से खगरिया से रविंद्र कुमार
धान अधिप्राप्ति केंद्र में हो रही खरीदारी में देरी का समस्या का समाधान का डीएम से मांगे समाधान =======≠=≠============≠======= खगड़िया जिला में धान अधिप्राप्ति केंद्रों में हो रही खरीदारी में देरी का आज जाप अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी के द्वारा खगड़िया के जिलाधिकारी से आवेदन देकर मांगे समाधान का हाल ।खगरिया जिला में धान अधिप्राप्ति केंद्रों में खरीदारी का रुख को लेकर के देरी में और इस समस्या का समाधान के लिए जाप के अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी के द्वारा एक आवाज बनकर उभरा बताजा नागेंद्र सिंह त्यागी के द्वारा खगरिया जिला में के जिलाधिकारी को खरीदारी में देरी को लेकर के एक आवेदन देकर उसका समाधान मांगे हैं मैं खगड़िया से रविंद्र कुमार मोबाइल
सड़क निर्माण कार्य का ग्रामीणों ने किया जोरदार तरीके से विरोध ***********************----------------------- खगरिया जिला के चौथम प्रखंड के अंतर्गत आने वाला गांव हरदिया पंचायत में प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत बंद है सड़क निर्माण कार्य का हरदिया पंचायत के ग्रामीण के द्वारा गड़बड़ी का आरोप लगाया गया है और इसका सड़क निर्माण कार्य का जोरदार विरोध किया गया है बताया जा रहा है कि हरदिया पंचायत में प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत जो सड़क निर्माण किया जा रहा है उस सड़क निर्माण में मनमानी क्या जा रहा है और सही तरीके से कार्य नहीं किया जा रहा है जिसमें घर भारी मात्रा में गड़बड़ी का कार्य कर रहे हैं जिसका ग्रामीणों ने किया विरोध। मैं खगरिया मोबाइल वाणी न्यूज़ से रविंद्र कुमार धन्यवाद
धरहरा (संवाददाता):एकाएक तापमान में गिरावट से जहाँ ठण्ड बढ़ गई है और लोग अपने-अपने घरो मे अलाव जलाकर ठण्ड से निजात पाने मे लगे है।आग जहाँ लोगो को ठण्ड से बचने मे मददगार साबित हो रही है तो वही आग से नुकसान भी पहुच रहा है हम ऐसा कह सकते है कि लोगो कि थोड़ी सी गलती से आग तुरंत मे हजारों की सम्पत्ति जलाकर राख कर देती है।बङे-बूढे कहते है कि आग की शक्ति को कम नही समझना चाहिए।अभी ठण्ड की शुरूआत ही है और आग का कहर देखने को मिलने लगा है।धरहरा प्रखंड के पचरूखी गाँव में बीती रात छत्तीस कुमार यादव के गोहाल मे एकाएक आग लगने से करीब दस हजार की सम्पत्ति जलकर राख हो गई।छत्तीस कुमार ने बताया कि वे रात को सोये हुए थे कि तभी भैंस-गाय की आवाज सुनकर जब उठे तो देखा कि गोहाल से आग की लपटे उठ रही है उसके बाद वे तथा परिवार व आसपास के ग्रामीण के सहयोग से माल-जाल को हटाया गया,लेकिन तबतक करीब पाँच सौ लेबारी का अटिया,एक खटिया सहित पूरा गोहाव जलकर राख हो गया।छत्तीस कुमार ने बताया कि उनकी करीब दस हजार की सम्पत्ति जलकर राख हो गई है।
हवेली खड़गपुर क्षेत्र के किसानों ने बताया कि मौसम में परिवर्तन हो गया है बूंदाबांदी बारिश हो रहा है अगर बारिश हो जाता है तो काफी नुकसान होगा धान अभी तक खेत में पड़ा हुआ है बारिश हो जाने के बाद परेशानी बढ़ जाएगा
मुंगेर से अबोध ठाकुर की रिपोर्ट
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली और बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के दिशा निर्देश के आलोक में आगामी 12 दिसंबर को व्यवहार न्यायालय मुंगेर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन वर्चुअल मोड में होगा। इसमें बैंकिंग, बीमा ,फौजदारी, अपराधिक, सुलहनीय वादों तथा अन्य प्रकार के सुलहनीय वादों से संबंधित मामलों की सुनवाई की जाएगी। इस संबंध में जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार मुंगेर ने आम जनों से अनुरोध किया है कि अधिक संख्या में ऑनलाइन अपने वादों का निष्पादन कराएं।
बिहार राज्य के मुंगेर जिला के तौफीर पीरपहाड़ गाँव से संवाददाता अवोध ठाकुर ने संतोष रजक से साक्षात्कार किया। संतोष रजक ने बताया कि अभी उनके घर में शौचालय बना हुआ है । लेकिन उस शौचालय में झाड़ रखे हुए हैं और चूहा जैसे जानवरों ने अपना घर बना लिया है । जिस कारण से वह घर में बने शौचालय को छोड़कर बाहर शौच करने के लिए जाते हैं । बाहर शौच करने के कारण उन्हें साँप और बिच्छू के काटने का डर भी लगा रहता है। संवाददाता अवोध ठाकुर संतोष रजक को सातो शौचालय के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सातो शौचालय में एक लीटर कम पानी में भी शौच कर सकते हैं। इससे पानी की खपत 80 प्रतिशत से भी कम होती है और टंकी में पानी भरने में भी समय लगता है। पर सातो शौचालय को लगाने में कितना खर्चा होगा इसकी जानकारी संतोष रजक को नहीं है जिसकी जानकारी संतोष रजक चाहते है
बिहार राज्य के मुंगेर जिला के तौफीर पीरपहाड़ गाँव से संवाददाता अवोध ठाकुर ने मुकेश कुमार से साक्षात्कार किया जिसमे उन्होंने बताया कि जब उनके घर में शौचालय नहीं था, तब शौच करने के लिए घर से बाहर जाते थे। यहाँ तक कि महिला और बच्चे जंगल, झाड़ियों में शौच करने जाते थे। जिसमे साँप, बिच्छू काटने का डर भी लगा रहता था।साथ में दिन में महिलाओं को ज्यादा दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा था। मुकेश कुमार ने कहा कि उनके घर में अभी शौचालय बना हुआ है। लेकिन शौचालय के टंकी भरने से बहुत परेशानी हो जाती है। उन्हें सातो शौचालय के बारे में अधिक जानकारी नहीं है। वे अपने शौचालय को नए ढंग से बनवाना चाहते है इसलिए उन्हें सातों शौचालय की जानकारी चाहिए
