बिहार राज्य के मुंगेर जिला के तौफीर पीरपहाड़ गाँव से संवाददाता अवोध ठाकुर ने मुकेश कुमार से साक्षात्कार किया जिसमे उन्होंने बताया कि जब उनके घर में शौचालय नहीं था, तब शौच करने के लिए घर से बाहर जाते थे। यहाँ तक कि महिला और बच्चे जंगल, झाड़ियों में शौच करने जाते थे। जिसमे साँप, बिच्छू काटने का डर भी लगा रहता था।साथ में दिन में महिलाओं को ज्यादा दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा था। मुकेश कुमार ने कहा कि उनके घर में अभी शौचालय बना हुआ है। लेकिन शौचालय के टंकी भरने से बहुत परेशानी हो जाती है। उन्हें सातो शौचालय के बारे में अधिक जानकारी नहीं है। वे अपने शौचालय को नए ढंग से बनवाना चाहते है इसलिए उन्हें सातों शौचालय की जानकारी चाहिए