बिहार राज्य के हवेली खड़गपुर के रघुनाथपुर गांव जिला मुंगेर से लक्ष्मण कुमार सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मुकेश कुमार से साक्षात्कार किया। जब मुकेश कुमार से शौचालय के बारे में जानकारी ली गई तब उन्होंने कहा कि एक साल पहले उनके घर शौचालय नहीं था और वह शौच करने के लिए बाहर जाते थे। आस पास होने के कारण उन्हें शौच करने में बहुत शर्मिंदगी महशुस होता था। साथ ही साथ उन्हें कई प्रकार के कठिनायों और होने वाली बिमारियों का भी सामना करना पड़ता था । इन सभी चीजों से बचने के लिए उन्होंने अपने घर शौचालय बनवाया। तब लक्ष्मण कुमार सिंह ने सातो शौचालय के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सातो शौचालय में टंकी भरने का कोई भी दिक्कत नहीं होता और इसमें एक लीटर पानी का खपत होता है और दुर्गन्ध भी नहीं होगा। 

बिहार राज्य के खगड़िया जिला के गोगरी प्रखंड वार्ड नंबर 6 जिला मुंगेर से रविंद्र कुमार प्रजापति ने मोबाइल वाणी के माध्यम से श्यामा देवी से साक्षात्कार किया। जिसमे उन्होंने बताया कि उनके घर शौचालय नहीं है और वह शौच करने के लिए बाहर जाती है , जिसके कारण उन्हें बहुत शर्मिंदगी महशुस होती थी। साथ ही उन्हें कई प्रकार के कठिनाइयाँ और होने वाली बिमारियों का भी सामना करना पड़ता है । इन्हे सातो शौचालय के बारे में जानकारि नहीं है अत: वे इसकी जानकारी चाहती है

नागरिक अभिनंदन समारोह 22 को जमालपुर विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक डॉ अजय कुमार सिंह एवं बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सह विधान परिषद सदस्य डॉ समीर कुमार सिंह का 22 दिसंबर को धराहरा में नागरिक अभिनंदन किया जाएगा।

किसान जीतेगा मोदी हारेगा - दीपक सिन्हा ।

किसानों के बीच भ्रम जाल फैलाकर छलने का काम कर रहा हैं मोदी - नरेश।

आरडी एंड डीजे कॉलेज में विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना केंद्र बनाया गया था ।मतगणना समाप्त होने के बाद भी कॉलेज के 8 भवन शील हैं। भूगोल विभाग में सुरक्षाकर्मी रह रहे हैं ।साथ ही फर्नीचर भी खुले आकाश में पड़े हुए हैं ,जिससे कॉलेज प्रशासन को काफी परेशानी हो रही है ।बता दें कि आरडी एंड डीजे कॉलेज में मतगणना केंद्र बनाया गया था। मतगणना संपन्न हुए काफी दिन बीत गए। लेकिन महाविद्यालय के कमरे को कॉलेज प्रशासन को अब तक नहीं सौंपा गया है। इधर मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा ऑफलाइन तलाश शुरू करने की भी कवायद तेज कर दी गई है। यदि प्रशासन शीघ्र कॉलेज कक्षा को महाविद्यालय के सुपुर्द नहीं करती है तो छात्रों की परेशानी बढ़ सकती है।

बिहार राज्य के जिला मुंगेर से अबोध ठाकुर मोबाइल वाणी के माध्यम से मय पंचायत समिति सदस्य रामबरन मंडल से साक्षात्कार ले रहे है जिसमें रामबरन मंडल का कहना है कि 10 वर्ष से इनके घर में शौचालय है, परन्तु घर में जब शौचालय नहीं बना हुआ था तो घर से बाहर शौच के लिए जाना पड़ता था जिसमें महिलाओं को काफी दिक्कत होती थी। बरसात के समय शौच के लिए छाता लेकर दिक्कतों का सामना करते हुए बाहर जाना पड़ता था और घर पर पर किसी अथिति के अ जाने से घर के बहार शौच के लिए ले जाने में बहुत शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता था। वर्तमान समय में अब शौचालय है तो उसमे वह पांच लीटर पानी का प्रयोग करते है।इस स्थिति में अबोध ठाकुर ने सातो शौचालय के बारे में उन्हें जानकारी देते हुए बताया कि एक लीटर पानी में ही शौच कर सकते हैं और इससे जल संरक्षण यानि पानी की भी बचत होगी और कम पानी देने से बदबू भी कम निकलेगा और जल्दी टंकी भरेगा भी नहीं। रामबरन मंडल ने कहा कि इन्हें सातो शौचालय की जानकारी नहीं है। जानकारी मिलने से सुविधा का लाभ उठा पाएंगे।

बिहार राज्य के मुंगेर जिला के प्रखंड मुंगेर ग्राम चंद्रटोला पिरपार से राम बरन कुमार मंडल पंचायत समिति सदस्य मोबाइल वाणी के माध्यम से सातो शौचालय की जानकारी चाहतें हैं

अभिभावक गोष्ठी का आयोजन रविवार को सरस्वती शिशु मंदिर शादीपुर मुंगेर के विशाल प्रशाल में दो सत्रों में कक्षा अरुण से द्वितीय एवं कक्षा तृतीय से पंचम तक के भैया बहनों के अभिभावकों की गोष्ठी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के प्रथम सत्र के प्रारंभ में मां सरस्वती ,भारत माता के तैल चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प पार्चन का कार्य गोष्ठी के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार सिंह ,विद्यालय के मंत्री जयराम सिंह एवं प्रधानाचार्य अखिलेश पांडेय के द्वारा किया गया। प्रथम सत्र में गोष्ठी का उद्देश्य बताते हुए आचार्या चंचला सिन्हा ने कहा कि कोरोनाकाल में हमारे भैया बहन हमसे जुड़े रहे ,उनकी पढ़ाई बाधित नहीं हो अभिभावकों का भी भरपूर सहयोग मिलता रहे, इसके लिए ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था की गई ।प्रथम आवधिक परीक्षा एवं अर्धवार्षिक परीक्षा भी ली गई आगे भी द्वितीय आवधिक परीक्षा एवं वार्षिक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए अभिभावकों के सहयोग की अपेक्षा है। अभिभाविका रश्मि कुमारी ने कहा कि इस कोरोना महामारी में भी यहां के आचार्य के द्वारा बच्चों की पढ़ाई के लिए ऑनलाइन के माध्यम से अविश्वसनीय एवं अकल्पनीय कार्य किया गया है,जिससे छोटे-छोटे बच्चे भी अपने पढ़ाई के प्रति सतत जुड़े हुए हैं ।अनमोल के दादाजी ने कहा कि ऑनलाइन के माध्यम से बच्चों में तकनीकी शिक्षा के प्रति काफी विकास हुआ है। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र की अध्यक्षता कक्षा पंचम की बहन एलिना शेखर के पिता चंद्रशेखर के द्वारा किया गया। संजीव कुमार सिन्हा ने कहा कि इस वैश्विक महामारी में हम सबों को बहुत ही कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है ,साथ ही इससे हमें बहुत कुछ सीखने व संभलने का भी अवसर प्राप्त हुआ है ।विद्यालय के प्रधानाचार्य अखिलेश पांडेय ने कहा कि इस संक्रमण काल में सारी चीजें थम सी गई है ।यह बीमारी एक दूसरे से आगे निकलने की स्पर्धा में उत्पन्न हुई है ।कठिन परिस्थिति में रास्ता निकाल कर हमारे आचार्य बंधुओं ने आप तक पहुंचने का प्रयास किया है ।आप लोगों के सहयोग से बहुत सारी समस्याएं रहते हुए भी हम लोग जुड़े रहे ,परिणाम स्वरुप बच्चों की पढ़ाई बाधित नहीं हुई।संक्रमण काल में विकट परिस्थिति में भी निसंकोच विद्यालय की ओर से आग्रह किए गए शुल्क की राशि को जमा कर सहयोग करें ,जिससे आचार्यों की टीम का भरण -पोषण हो सके। आधुनिक शिक्षण की सारी व्यवस्था उपलब्ध है ।आगे विद्यालय खुलने पर आप के शिशु का जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई निश्चित रूप से कर देंगे।

नरेश आनंन्द