नरेश आनंन्द

धरहरा(संवाददाता):शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी डां प्रभात रंजन की अध्यक्षता मे ओडीएफ को लेकर स्वच्छताग्रीह की बैठक आयोजित की गई । बैठक मे प्रखंड समन्वयक अमित कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे । बीडीओ डाँ प्रभात रंजन ने कहा कि सरकार स्वच्छ समाज बनाने के लिए कटिबद्ध है।प्रखंड के सभी पंचायतो का ओडीएफ प्लस का सर्वे कार्य कराकर सुखा कचरा एवं गीला कचरा का एक्शन प्लान बनाया जाएगा ताकि कचरा को व्यवस्थित कर समाज को स्वच्छ बनाया जा सके।उन्होने कहा कि जिस लाभार्थियो को एल ओ बी ,एन ओ एल बी का भुगतान नही हो पाया है वे अपने आधार कार्ड के विसंगतीयो को दुर कर सभी कागजात प्रखंड कार्यालय को दे ताकि लाभार्थियो को सरकार के कल्याणकारी योजना का लाभ 31 दिसम्बर तक हर हाल मे भुगतान किया जा सके ।बीडीओ ने स्वच्छताग्राही को सरकार के निर्देशो का शतप्रतिशत पालन कर सर्वे कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।बैठक मे कार्यपालक सहायक जया मिश्रा,स्वच्छताग्राही शंकरराय,गौरव,सुरज अंकित, राकेश दास सहित अन्य कर्मी मौजूद थे ।

नव निर्मित शौचालय का उद्घाटन किया विधायक ने आईटीसी मिशन सुनहरा कल एवं वास इंस्टीट्यूट के द्वारा बच्चों की बुनियादी सुविधा के लिए उर्दू प्राथमिक विद्यालय सलेमपुर में और प्राथमिक विद्यालय नव अरक्षित केंद्र पुलिस लाइन में शौचालय का निर्माण किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मुंगेर विधायक प्रणव कुमार ने फीता काटकर किए।समारोह में आईटीसी के प्रोग्राम मैनेजर गिरिराज साह, विशाल पांडे वास इंस्टिट्यूट के कार्यक्रम सुबीर दास ,कार्यक्रम अभियंता आपुरवा पाठक उपस्थित हुए। विधायक प्रणव कुमार ने लोगों से कहा कि स्वच्छता हमारे लिए बहुत जरूरी है। खाने से पहले ,खाने के बाद और शौच के बाद अच्छी तरह से हाथ के साफ सफाई पर ध्यान देना चाहिए। जिससे बीमारियों से बच सके ।आईटीसी के कार्यक्रम समन्वयक गिरिराज साह और विशाल पांडे ने भी लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ रहकर ही अपने जीवन को लंबे अविधि तक जी सकते हैं। वास के कार्यक्रम समन्वयक सुबीर दास और कार्यक्रम अभियंता आपुरवा पाठक ने शौचालय को स्वच्छ व साफ सुथरा रखने पर बल दिया। मौके पर मु.शमीम इकबाल, गौतम कुमार ,कोऑर्डिनेटर रंजन कुमार के अलावा वास के नवीन कुमार, आनंद कुमार, भाग्यश्री , सुदर्शन आदि उपस्थित थे।

खुले वाहनों में ढोया जाता है कचरे को मुंगेर नगर निगम स्वच्छ मुंगेर स्वस्थ मुंगेर के लिए दृढ़ संकल्पित है। शहर साफ सुथरा दिखाई दे इसके लिए नगर निगम लगातार जागरूकता अभियान चला रही है।नगर निगम द्वारा डोर टू डोर कचरा का कलेक्शन भी किया जा रहा है ।लेकिन नाले से निकले हुए गंदे कचरे को नगर निगम द्वारा ढ़ोये जाने में मानक का पालन नहीं किया जा रहा है ।शहर में कचरा परिवहन व उसके निपटान में सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित गाइड लाइन का पालन नहीं किया जा रहा है। सफाई कर्मचारी बिना सुरक्षा उपकरणों के जहां नाले-नालियों की सफाई करने को मजबूर हैं, वहीं कचरे का परिवहन खुले ट्रक, डम्पर व ट्रैक्टर ट्रॉलियों में किया जा रहा है। इससे सड़कों पर गंदगी फैलने के साथ ही संक्रामक बीमारियों का अंदेशा भी बढ़ रहा है। इसके बावजूद नगर निगम द्वारा आवश्यक कदम नहीं उठाए जा रहे है। कचरे के रूप में निकलने वाली पॉलीथिन व अन्य कार्बनिक कचरे को भी सफाई के दौरान गलियों में ही जला दिया जाता है। जो पर्यावरण सरंक्षण अधिनियम का उल्लंघन है। इससे न सिर्फ पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है, बल्कि आमजन पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता है। इसके बावजूद इस ओर न जिम्मेदारों का ध्यान नहीं है। कचरे का परिवहन करते समय उसे ढंकने की व्यवस्था नहीं होने से सड़कों पर कचरा गिरता है। इससे सड़कों पर गंदगी फैलती है। लोगों को सड़क पर चलते दौरान बदबू से नाक पर रूमाल रखकर चलना पड़ता है। वही नगर आयुक्त श्रीकांत शास्त्री ने बताया कि सफाई कर्मी द्वारा जगह जगह रुककर नाले का कचरा डालने के लिए टीपर के खिड़की को खुला रखा जाता है।जिस होकर कचरे को टीपर में डाला जाता है।जब कचरे से टीपर भर जाता है तब खिड़की को बंद कर वाहन को डंपिंग यार्ड ले जाया जाता है।

हवेली खरगपुर के नाक की पंचायत के ग़ालिमपुर गांव से किसान दिनेश पासवान ने बताया कि वह अधिकतर खेतों में रहता है न्यूज़ नहीं देखता है फिर भी वह किसान का सपोर्ट कर रहे हैं और सरकार से मांग है कि किसान के मांग को पूरा करें किसान के साथ है

किसानों के हित में है कृषि बिल लेकिन टीका रामपुर के नया टोला का जो भी किसान है उसका जगह जमीन है खेती के लायक है उस जमीन को टो पोलैंड में घोषित कर देने के कारण यहां के किसान सरकारी योजना से वंचित है विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक कर पूरी खबर को सुने और बने रहे मोबाइल वाली के साथ आपका अपना सामुदायिक मीडिया चैनल सबसे आगे सबसे पहले हर पल पल की खबरें सुनाएं 09736 जिले का और तीन नंबर का बटन दबाकर अपनी समस्या प्रतिक्रिया साझा करें यदि आप इस स्मार्टफोन उपयोग करता है तो मोबाइल वाणी ऐप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित खबरें और लाल बटन दबाकर रिकॉर्ड करें धन्यवाद

धरहरा(संवाददाता):जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक मे प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रामानुज प्रसाद ने नक्सल प्रभावित माताडीह बरमसिया पैक्स मे धान अधिप्राप्ति का निरिक्षण किया।प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रामानुज प्रसाद ने नक्सल प्रभा़वित माताडीह बरमसीया पैक्स के निरिक्षण क्रम मे बरमन्नी निवासी मैकी देवी द्वारा 72 क्वींटल धान पैक्स मे देने संबंधित आन द स्पोट निरिक्षण क्रम मे नमी मापक यंत्र,क्रय केन्द्र,बैनर,सैनेट्राइजर, इलेक्ट्रीक तराजु सहित धान अधिप्राप्ति पंजी का अवलोकन किया।पीओ ने मोबाईल एप एवं धान अधिप्राप्ति पंजी के निरिक्षण क्रम मे पाया कि नौ कृषको ने 611.40 मीट्रीक टन धान माताडीह बरमसीया पैक्स को बिक्रय किया है।पीओ ने धान अस्वीकार पंजी,धान सीएम आर स्ट्राँक पंजी,क्रय सह भुगतान पंजी के गहन निरिक्षण क्रम मे पाया कि आरटीजीएस के माध्यम से नौ किसानो को धान क्रय की गई राशि का भुगतान किया गया।उन्होने कहा कि माताडीह बरमसीया पैक्स की बस्तु स्थिति की जानकारी संबंधित पदाधिकारी को सौपा जाएगा।

धरहरा(संवाददाता):बिजली पोल लगाने मे फसल हुई बर्बाद।धरहरा प्रखंड के महरना बहियार मे गुरूवार को बिजली विभाग द्वारा अधिकृत संवेदक के द्वारा बिजली का पोल लगाने के दौरान खेत के फसल को बर्बाद कर दिया गया।पीङित किसान श्याम मुरारी प्रसाद ने धरहरा थाना मे आवेदन देते हुए बताया कि बिजली विभाग के द्वारा अधिकृत संवेदक के द्वारा बिजली का पोल व बिजली से संबंधित अन्य उपकरण मेरे खेत के द्वारा ही ले जाया जाता है जिसमे अभी गेहूं की फसल लगी हुई है।उन्होंने कहा कि अगर बिजली विभाग ससमय अपने कार्य को पूरा कर लेती तो आज उनका फसल बर्बादी की भेट न चढती।पीङित ने यह भी बताया कि जब कार्य को जल्द पूर्ण करने के लिए विभाग के पदाधिकारी को कहा जाता है तो वे इस बात को गंभीरता से नही लेते है जिसका परिणाम हम गरीब किसान को उठाना पङ रहा है।किसान श्याम मुरारी प्रसाद ने धरहरा थाना मे आवेदन देते हुए थाना अध्यक्ष से बिजली विभाग के पदाधिकारी पर कार्रवाई करने की मांग की है।

बिहार राज्य के जिला खगड़िया के अगरन पंचायत से नरेश आनंद ने पूर्व मुखिया रतन मंडल से सातों शौचालय के बारे में साक्षात्कार लिया। जिसमें रतन मंडल ने कहा कि उन्हें सातों शौचालय के बारे में जानकारी नहीं है। वहीँ उनका कहना है कि जिस समय शौचालय नहीं था उस समय शौच के लिए बाहर जाना पड़ता था। जिससे उन्हें शर्मिंदगी महसूस होता है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि शौचालय नहीं रहने की वजह से उन्हें शौच करने बाहर जाते थे। साथ ही साथ उन्हें साँप, बिच्छू जैसे खतरनाक जानवरों से, साथ ही कई प्रकार के कठिनायों और होने वाली बिमारियों का भी सामना करना पड़ता था । इन सभी चीजों से बचने के लिए उन्होंने अपने घर शौचालय बनवाया। तब नरेश आनंद ने सातो शौचालय के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सातो शौचालय में टंकी भरने का कोई भी दिक्कत नहीं होता और इसमें एक लीटर पानी का खपत होता है और दुर्गन्ध भी नहीं होता। साथ ही साथ नरेश आनंद ने बताया कि जैविक खाद के रूप में प्रयोग करेंगे और उर्वराशक्ति बढाने मे मदद मिलेगी

गरीब किसानों को प्रकृति के साथ साथ राजनेता तक भी नहीं वक्सते। उनकी संजोए सपनों को भी प्रकृति उड़ा ले जाती है बची कुची पूंजीपति या राजनेता भी नहीं छोड़ती है विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक कर पूरी खबर को सुनें और बने रहे मोबाइल वाणी के साथ आपका अपना सामुदायिक मीडिया चैनल सबसे आगे सबसे पहले हर पल पल की खबरें सुने 092787 01369 पर मिस कॉल कर जिले का हर छोटी बड़ी खबर को सुनें और तीन नंबर का बटन दबाकर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया साझा करें यदि आप इस स्मार्टफोन उपयोग करता है तो मोबाइल वाणी ऐप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी-बड़ी खबर को एप पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबाकर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया रिकॉर्ड करें धन्यवाद