धरहरा(संवाददाता):बिजली पोल लगाने मे फसल हुई बर्बाद।धरहरा प्रखंड के महरना बहियार मे गुरूवार को बिजली विभाग द्वारा अधिकृत संवेदक के द्वारा बिजली का पोल लगाने के दौरान खेत के फसल को बर्बाद कर दिया गया।पीङित किसान श्याम मुरारी प्रसाद ने धरहरा थाना मे आवेदन देते हुए बताया कि बिजली विभाग के द्वारा अधिकृत संवेदक के द्वारा बिजली का पोल व बिजली से संबंधित अन्य उपकरण मेरे खेत के द्वारा ही ले जाया जाता है जिसमे अभी गेहूं की फसल लगी हुई है।उन्होंने कहा कि अगर बिजली विभाग ससमय अपने कार्य को पूरा कर लेती तो आज उनका फसल बर्बादी की भेट न चढती।पीङित ने यह भी बताया कि जब कार्य को जल्द पूर्ण करने के लिए विभाग के पदाधिकारी को कहा जाता है तो वे इस बात को गंभीरता से नही लेते है जिसका परिणाम हम गरीब किसान को उठाना पङ रहा है।किसान श्याम मुरारी प्रसाद ने धरहरा थाना मे आवेदन देते हुए थाना अध्यक्ष से बिजली विभाग के पदाधिकारी पर कार्रवाई करने की मांग की है।
