नव निर्मित शौचालय का उद्घाटन किया विधायक ने आईटीसी मिशन सुनहरा कल एवं वास इंस्टीट्यूट के द्वारा बच्चों की बुनियादी सुविधा के लिए उर्दू प्राथमिक विद्यालय सलेमपुर में और प्राथमिक विद्यालय नव अरक्षित केंद्र पुलिस लाइन में शौचालय का निर्माण किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मुंगेर विधायक प्रणव कुमार ने फीता काटकर किए।समारोह में आईटीसी के प्रोग्राम मैनेजर गिरिराज साह, विशाल पांडे वास इंस्टिट्यूट के कार्यक्रम सुबीर दास ,कार्यक्रम अभियंता आपुरवा पाठक उपस्थित हुए। विधायक प्रणव कुमार ने लोगों से कहा कि स्वच्छता हमारे लिए बहुत जरूरी है। खाने से पहले ,खाने के बाद और शौच के बाद अच्छी तरह से हाथ के साफ सफाई पर ध्यान देना चाहिए। जिससे बीमारियों से बच सके ।आईटीसी के कार्यक्रम समन्वयक गिरिराज साह और विशाल पांडे ने भी लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ रहकर ही अपने जीवन को लंबे अविधि तक जी सकते हैं। वास के कार्यक्रम समन्वयक सुबीर दास और कार्यक्रम अभियंता आपुरवा पाठक ने शौचालय को स्वच्छ व साफ सुथरा रखने पर बल दिया। मौके पर मु.शमीम इकबाल, गौतम कुमार ,कोऑर्डिनेटर रंजन कुमार के अलावा वास के नवीन कुमार, आनंद कुमार, भाग्यश्री , सुदर्शन आदि उपस्थित थे।