बिहार राज्य के जिला मुंगेर से अबोध ठाकुर मोबाइल वाणी के माध्यम से मय पंचायत समिति सदस्य रामबरन मंडल से साक्षात्कार ले रहे है जिसमें रामबरन मंडल का कहना है कि 10 वर्ष से इनके घर में शौचालय है, परन्तु घर में जब शौचालय नहीं बना हुआ था तो घर से बाहर शौच के लिए जाना पड़ता था जिसमें महिलाओं को काफी दिक्कत होती थी। बरसात के समय शौच के लिए छाता लेकर दिक्कतों का सामना करते हुए बाहर जाना पड़ता था और घर पर पर किसी अथिति के अ जाने से घर के बहार शौच के लिए ले जाने में बहुत शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता था। वर्तमान समय में अब शौचालय है तो उसमे वह पांच लीटर पानी का प्रयोग करते है।इस स्थिति में अबोध ठाकुर ने सातो शौचालय के बारे में उन्हें जानकारी देते हुए बताया कि एक लीटर पानी में ही शौच कर सकते हैं और इससे जल संरक्षण यानि पानी की भी बचत होगी और कम पानी देने से बदबू भी कम निकलेगा और जल्दी टंकी भरेगा भी नहीं। रामबरन मंडल ने कहा कि इन्हें सातो शौचालय की जानकारी नहीं है। जानकारी मिलने से सुविधा का लाभ उठा पाएंगे।