रविवार को शाम भेलवा दियारा से वापस लौट रही बर नयाना सैकड़ों लोगों के साथ गंगा में डूबने की सूचना मिली है इस नाव पर दो ट्रैक्टर लोड किया गया थी उस ट्रैक्टर पर 100 बोरा से अधिक अनाज था एवं सैकड़ो लोगों में से कुछ लोग तैरकर किसी तरह से अपना जान बचाए हैं अभी तक पता नहीं चल पाया कि कितने लोग तैरकर वापस निकले और कितने लोग गंगा में समा गए प्रशासन द्वारा गंगा घाट पर पहुंच चुकी है
मुंगेर के चेंबर ऑफ कॉमर्स का अध्यक्ष एवं सचिव का चुनाव किया गया जिसमें अध्यक्ष पद के लिए कृष्ण कुमार अग्रवाल एवं सचिव पद के लिए रविशंकर केसरी निर्वाचित हुए क्योंकि इन दोनों के अलावे कोई भी पर्चा दाखिल नहीं किए थे दोनों विजेता अध्यक्ष सचिव को निर्वाचन पदाधिकारी प्रदीप वर्मा द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया
बिहार राज्य के मुंगेर जिला के सदर प्रखंड के नौवागढी उत्तरी पंचायत के महादेवपुर से विजय कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से मेरा मुखिया कैसा हो कार्यक्रम के तहत महादेवपुर निवासी पिंकी देवी से साक्षात्कार लिए है। जिसमें पिंकी देवी का कहना है कि मुखिया शिक्षित और अच्छा काम करने वाला एवं गरीबों की सहायता करने वाला होना चाहिए।उन्होंने कहा कि समाज में विकास करें वैसे मुखिया को हम चुनना पसंद करेंगे।
धरहरा(संवाददाता):-सरकार के नौकरशाह व संवेदक के लुट-खसौट रवैया के कारण दशरथपुर बंगलबा मुख्य पथ के ईटवा बाजार मे सड़क जीर्ण-शीर्ण अवस्था मे पड़ा हुआ है। ईटवा बाजार के मुख्य सड़क पर नाला का गंदा पानी बह रहा है जिससे दशरथपुर बंगलवा आने जाने बाले राहगीरो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ईटवा के समाजसेवी सह कांग्रेस नेता अनुज सिंह ने बताया कि वर्षो से दशरथपुर बंगलवा का ईटवा मुख्य सड़क नौकरशाह व संवेदक के लुट-खसौट का गवाह बना हुआ है। इस मार्ग से बिहार सरकार के पूर्व मंत्री से लेकर सांसद व विधायक का आवागमन होता रहा है लेकिन इस सड़क की दुर्दशा पर सभी लोग मौनी बाबा बनकर तमाशा देख रहे है। ईटवा के ग्रामीणो ने ईटवा बाजार की सड़क को अविलम्ब दुरूस्त करने की माँग बिहार सरकार के मुख्यमंत्री से करते हुए सड़क निर्माण मे हुए लुटखसौट की जाँच कर दोषी नौकरशाह व संवेदक पर कारवाई करने की माँग की है।
रविवार को मुंगेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 98 नए कोरोना पाए गए हैं इसकी जानकारी सिविल सर्जन हरेंद्र कुमार ने दी उन्होंने बताया कि अब तक कुल मरीजों की संख्या 4342 हो गई है पर घबराने की कोई बात नहीं है हम लोग टीका लेने में पीछे नहीं हो मार्क्स का प्रयोग करें साफ सफाई पर ध्यान रखें 2 गज दूरी अनिवार्य रूप से तभी हम इस बीमारी से जंग जीत सकेंगे
नंदलाल पुर निवासी पिंटू कुमार यादव ने बताया कि हमारे पंचायत के मुखिया शिक्षित हो और सब को साथ लेकर चलने वाला हो किसी के साथ भेदभाव नहीं करें और पंचायत में जो समस्या आ रही है उसे दूर करने का प्रयास करें ।हमारे पंचायत में बालिका उच्च विद्यालय की जरूरत है। इसके निर्माण हेतु कार्य करने की जरूरत है ।वही मय खेल मैदान को चारदीवारी कर सुरक्षित करने की आवश्यकता है।
ईवीएम से चुनाव कराने की ज़िद के बहाने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार त्रिस्तरीय पंचायती राज चुनाव जान-बूझकर स्थगित करके आफिसर राज लाना चाह रहे हैं लेकिन एनसीपी उनकी इस मंशा को कभी सफल नहीं होने देगा और उन्हें अविलंब चुनावी अधिसूचना जारी कराना ही होगा। उपर्युक्त बातें एनसीपी श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय केशरी ने अनुराग पोद्दार चौक लोहापट्टी पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन करते हुए कहा। इस अवसर पर आक्रोशित एनसीपी कार्यकर्ता "पंचायत चुनावों की अधिसूचना जारी करो - जारी करो", "गांवों की सरकार में आफिसर राज नहीं चलेगा - नहीं चलेगा", "ईवीएम के बदले बैलेट से कराना होगा - कराना होगा" आदि नारे लगा रहे थे।
हवेली खरगपुर जदयू के प्रखंड अध्यक्ष विकास कुमार ने हवेली खड़कपुर के कई पंचायत का दौरा किया जिसमें उन्होंने जदयू के कार्यकर्ता से संपर्क किया संगठन को विस्तार को लेकर चर्चा किया उन्होंने कहा कि कुछ दिन में प्रत्येक पंचायत में जदयू कार्यकर्ता का बैठक किया जाएगा जिसमें जिला अध्यक्ष से लेकर जदयू के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे उन्होंने यह भी कहा कि सरकार के कोरोना गाइडलाइन को देखते हुए बैठक किया जाएगा कानून का उल्लंघन नहीं किया जाएगा बैठक में शंकर सिंह बच्चों सिंह सुनील कुमार धनंजय सिंह गौतम कुमार संजय सिंह इत्यादि उपस्थित थे
खगड़िया जिला के गोगरी प्रखण्ड के झिटकिया पंचयात के सरपंच राकेश कुमार से मिल कर मुद्दा पर बात किया गया
खगड़िया जिला के गोगरी अनुमंडल के झिटकिया पंचयात के मुखिया सुलेखा देवी के पति मुकेश कुमार सुमन से बचित किये
