ईवीएम से चुनाव कराने की ज़िद के बहाने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार त्रिस्तरीय पंचायती राज चुनाव जान-बूझकर स्थगित करके आफिसर राज लाना चाह रहे हैं लेकिन एनसीपी उनकी इस मंशा को कभी सफल नहीं होने देगा और उन्हें अविलंब चुनावी अधिसूचना जारी कराना ही होगा। उपर्युक्त बातें एनसीपी श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय केशरी ने अनुराग पोद्दार चौक लोहापट्टी पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन करते हुए कहा। इस अवसर पर आक्रोशित एनसीपी कार्यकर्ता "पंचायत चुनावों की अधिसूचना जारी करो - जारी करो", "गांवों की सरकार में आफिसर राज नहीं चलेगा - नहीं चलेगा", "ईवीएम के बदले बैलेट से कराना होगा - कराना होगा" आदि नारे लगा रहे थे।
