हवेली खरगपुर के कई पंचायत में मुंगेर जिला के जदयू अध्यक्ष संतोष साहनी का क्षेत्र दौरा संगठन को विस्तार की लेकर क्या किया लोगों से चर्चा
मंगलवार को नौवागढी बाजार में तेज रफ्तार से आ रहे मोटरसाइकिल बुजुर्ग महिला को जोरदार टक्कर मार दी टक्कर लगने से महिला की मौत हो गई यह घटना मध्य विद्यालय नौवागढ़ी के सामने एनएच 80 पर हुई मृतक का पहचान लालमणि देवी उम्र लगभग 73 वर्ष पति श्याम सुंदर शर्मा महादेवपुर निवासी हुई है वहीं मोटरसाइकिल सवार मौके से मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए
मंगलवार को समराला कक्ष में डीएम रचना पाटिल की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग के जिला स्तरीय बैठक बुलाई गई जिसमें जिला स्तरीय शिक्षा विभाग के बड़िया पदाधिकारी उपस्थित रहे यह बैठक इसलिए बुलाई गई कि 45 से ऊपर के सभी शिक्षक एवं उनके परिजन कोविड 19 का टीका अवश्य ले ताकि कोरोना जैसी बीमारी से बच सके इस कार्य में टोला सेवक विकास मित्र को लोगों को प्रेरित करने हेतु लगाए जाए
खगड़िया जिला के गोगरी अस्पताल मे कोरोना जांच मे मिला दो संक्रमित पोजेटिव मचा हरकम्प खगड़िया जिला के गोगरी अस्पताल मे कोरोना जांच मे मिला दो दो व्यक्ति पुराना जहाज के दौरान दो व्यक्ति पॉजिटिव पाए जाने के बाद गोगरी क्षेत्र के अंतर्गत हड़कंप मचा हुआ है वहीं प्राप्त जानकारी के अनुसार गूगल अस्पताल में कोविड-19 का टीका के साथ जांच भी करवाया जा रहा है लेकिन आज दो व्यक्ति कोरोनावायरस मिलने से खगरिया जिला के गोगरी रेफरल अस्पताल का आसपास हड़कंप मची जाने की खबर मिल रही है वही दो संक्रमित व्यक्तियों में से एक व्यक्ति रामपुर पंचायत के बताए जा रहे हैं तो वहीं दूसरा व्यक्ति जमालपुर के सब्जी विक्रेता के रूप में चिन्हित किया गया है खगरिया मोबाइल वाली न्यूज़ के लिए मैं रविंद्र कुमार धन्यवाद
आइसक्रीम उधार नहीं देने पर धारदार हथियार से मारकर किया घायल खगरिया जिला के गोगरी अनुमंडल क्षेत्र के गोगरी जमालपुर के नवल किशोर टोला निवासी 55 वर्षे कपिल देव मंडल को कुल्फी बेच कर घर आने के क्रम में गौरैया अवस्था में निवासी रणवीर यादव के द्वारा आइसक्रीम उधार मांगे जाने पर नहीं दिए जाने के बाद तेजधार हथियार से उसे मार कर कर दिया बुरी तरह से घायल कपिल देव मंडल उचित समय बेहोश होकर गिर पड़े घायल अवस्था में गिरे हुए कपिल मंडल को ग्रामीण के सहयोग से गूगल रेफर अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया लेकिन प्राथमिक उपचार के बाद वहां के चिकित्सकों के द्वारा उसे बेहतर इलाज हेतु बेगूसराय रेफर कर दिया गया खगड़िया मोबाइल वाली न्यूज़ के लिए मैं रविंद्र कुमार धन्यवाद
टीका उत्सव पर जिले के सभी 64 सत्र स्थल पर वैक्सीनेशन के लिए जुट रही लोगों की भीड़ - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 11 से 14 तक देश भर में मनाया जा रहा है टीका उत्सव - जिले के सभी सत्र स्थल पर लाभुकों की सुविधा के लिए उपलब्ध हैं कुर्सी, पेयजल, पंखा सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं मुंगेर, 12 अप्रैल| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 11 अप्रैल बाबा ज्योतिबा फुले के जन्मदिन से लेकर 14 अप्रैल बाबा भीम राव अंबेडकर के जन्मदिन तक देश भर में टीका उत्सव मनाया जा रहा है। इसके के मद्देनजर मुंगेर के सभी प्रखंडों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्यय केंद्र के अलावा शहरी क्षेत्र के अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र, स्वास्थ्य उपकेंद्र और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में बनाये गए कुल 64 सत्र स्थल पर 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज दी जा रही है। वैक्सीन लेने के लिए प्रतिदिन लोगों की भारी भीड़ वैक्सीनेशन साइट पर जुट रही है। जिले में अभी पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध है- मुंगेर के जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. पंकज सागर ने बताया, जिले के सभी सत्र स्थल पर लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। वैक्सीनेशन को ले लोगों से अपील करते हुए उन्होंने बताया कि वैक्सीन को ले किसी भी प्रकार की भ्रांतियों का शिकार नहीं होते हुए 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को वैक्सीन लगवाना चाहिए ताकि कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ रहे दूसरी लहर पर जल्द से जल्द काबू पाया जा सके। जिले में अभी पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध है इसलिए वैक्सीन की उपलब्धता को ले किसी प्रकार की संशय लोग अपने मन में नहीं पालें । वैक्सीनेशन सेंटर पर लोगों की सुविधा के लिए टेंट- कुर्सी के अलावा पंखा, पीने का पानी के साथ ही शौचालय की भी सुविधा उपलब्ध है। अब तक कुल 73191 लोगों ने कोरोना की वैक्सीन ली है- उन्होंने बताया, एक अप्रैल से 11 अप्रैल तक 45 वर्ष से अधिक सभी लोगों में से 28, 448 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज और 2867 लोगों ने दूसरी डोज ली है। इस प्रकार से कुल 31, 315 लोगों ने 11 अप्रैल तक वैक्सीन ले ली है। इसके साथ ही 16 जनवरी से लेकर 11 अप्रैल तक 62964 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज और 10227 लोगों ने दूसरी डोज ली है। इस प्रकार से 16 जनवरी से 11 अप्रैल तक कुल 73191 लोगों ने कोरोना की वैक्सीन ली है। जिले में बनाए गए हैं कुल 64 सत्र स्थल : उन्होंने बताया असरगंज प्रखंड में 8, बरियारपुर प्रखंड में 6, धरहरा प्रखंड में 6, जमालपुर प्रखंड में 5, हवेली खड़गपुर प्रखंड में 8, सदर प्रखंड में 5, संग्रामपुर प्रखंड में 7, तारापुर प्रखंड में 6, टेटिया बम्बर प्रखंड में 4 सहित शहरी क्षेत्र के 9 सत्र स्थल (सेशन साइट) 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी जा रही है। इसमें सदर अस्पताल मुंगेर सहित दो प्राइवेट हॉस्पिटल जीवन अवतार और सिटी क्रिटिकल में भी लोगों को वैक्सीन दी जा रही है।
तन मन धन से मुंबईकरों की मदद कर रहे हैं एंटी कोरोना अम्बेसडर राजन कुमार एंटी कोरोना अम्बेसडर हीरो राजन कुमार मुंगेर ही नहीं मुम्बई में भी इस महामारी और नाइट कर्फ्यू के दौरान लोगों की मदद करने में जुटे हुए हैं। इंसानियत की सेवा करना ही वह अपना धर्म मानते हैं। मुम्बई में शनिवार और रविवार को सम्पूर्ण लॉक डाउन होने की वजह से लोग काफी परेशान हुए ऐसे में हीरो राजन कुमार एक रियल लाइफ हीरो की तरह लोगों की मदद करने फील्ड में उतर आए। उन्होंने बोरिवली मुम्बई के कुछ ऐसे परिवार की मदद की, जिनके घर का कोई सदस्य कोरोना पॉजिटव होने की वजह से होम कोरनटाइन है। अब न वह बाहर जाकर कुछ ला सकता है ना दो दिनों के कम्प्लीट लॉक डाउन की वजह से ऐसा कर सकता था ऐसे में आज राजन कुमार ऐसे लोगों के घर पर राशन और फल पहुंचाकर आए। राजन कुमार ने बताया कि आज हर कोई विषम परिस्थितियों में जी रहा है ऐसे में हम सभी इंसानों का कर्तव्य है कि लोगों की मदद करें। राजन कुमार की इस पहल और इस कोशिश से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए और जो लोग होम कोरनटाइन हैं उनके घर वालों को मदद पहुंचानी चाहिए। राजन कुमार ने डेढ़ हजार रुपए के राशन और फल की किट बनाकर कई घरों तक पहुंचाई। राजन कुमार ने बताया कि इस तरह की मदद करके उनके दिल को जो सुकून और खुशी मिली वो शब्दो मे बयान नही की जा सकती।
रविवार को शाम सदर प्रखंड क्षेत्र के बरदह घाट में वरनैया नाव दुर्घटना में अब तक दो बच्चों का कोई पता नहीं चल सका है इसकी जायजा लेने एसडीओ खगेश चंद्र झा एवं सीओ सदर शशीकांत कुमार के साथ मुखिया प्रतिनिधि प्रवेश चांद उर्फ भोलू सह राजद नेता नावपर सवार होकर जानकारी प्राप्त कर रहे हैं और गोताखोर को भी जोर शोर से इस कार्य में भीरा दिए हैं कि जल्द से जल्द दो बच्चे का पता चल जाए एसडीओ साहब द्वारा बताया गया कि बाकी सभी लोग सुरक्षित अपने घर पहुंच चुके हैं दो बच्चे का पता नहीं चला इसके लिए हम खुद तात्पर्य होकर प्रयास में जुटे हुए हैं
धरहरा(संवाददाता):-चार माह पूर्व अपने प्रेमी के साथ शादी करने की नीयत से फरार हुई दोनों प्रेमी जोड़े को धरहरा पुलिस ने नई दिल्ली से बरामद किया।धरहरा थाना क्षेत्र के नया टोला माताडीह निवासी सतीश कुमार की बालिग पुत्री सोनम कुमारी ने बताया कि मैं अपनी मर्जी से नयाटोला निवासी प्रकाश यादव के पुत्र 23 वर्षीय रोनित कुमार से कटिहार के नौट्री कार्यालय में नौकरी पदाधिकारी के समक्ष 8/12/2020 को शादी कर नई दिल्ली चली गई थी जहां मेरे पति एवं मैं हंसी-खुशी से रह रही थी, लेकिन मेरे पिता सतीश कुमार के द्वारा मेरे ससुराल वालों पर अपहरण करने का झूठा मुकदमा धरहरा कांड संख्या 209/2020 दर्ज करा दिया गया था, जिसमें मेरे पति रोनित कुमार,सास रूबी देवी तथा ननद सपना कुमारी को अभियुक्त बनाया गया था, लेकिन इसमें इन सभी का कोई दोष नहीं है। धरहरा पुलिस ने नई दिल्ली से मोबाइल लोकेशन के आधार पर प्रेमी जोड़े को बरामद कर रविवार को धरहरा थाना लाई, जहां प्रेमी जोड़े से पूछताछ की जा रही है।इस मामले में न्यायिक दंडाधिकारी विश्वजीत कुमार प्रथम श्रेणी मुंगेर में न्याय प्रक्रिया चल रही है।
