धरहरा(संवाददाता):-चार माह पूर्व अपने प्रेमी के साथ शादी करने की नीयत से फरार हुई दोनों प्रेमी जोड़े को धरहरा पुलिस ने नई दिल्ली से बरामद किया।धरहरा थाना क्षेत्र के नया टोला माताडीह निवासी सतीश कुमार की बालिग पुत्री सोनम कुमारी ने बताया कि मैं अपनी मर्जी से नयाटोला निवासी प्रकाश यादव के पुत्र 23 वर्षीय रोनित कुमार से कटिहार के नौट्री कार्यालय में नौकरी पदाधिकारी के समक्ष 8/12/2020 को शादी कर नई दिल्ली चली गई थी जहां मेरे पति एवं मैं हंसी-खुशी से रह रही थी, लेकिन मेरे पिता सतीश कुमार के द्वारा मेरे ससुराल वालों पर अपहरण करने का झूठा मुकदमा धरहरा कांड संख्या 209/2020 दर्ज करा दिया गया था, जिसमें मेरे पति रोनित कुमार,सास रूबी देवी तथा ननद सपना कुमारी को अभियुक्त बनाया गया था, लेकिन इसमें इन सभी का कोई दोष नहीं है। धरहरा पुलिस ने नई दिल्ली से मोबाइल लोकेशन के आधार पर प्रेमी जोड़े को बरामद कर रविवार को धरहरा थाना लाई, जहां प्रेमी जोड़े से पूछताछ की जा रही है।इस मामले में न्यायिक दंडाधिकारी विश्वजीत कुमार प्रथम श्रेणी मुंगेर में न्याय प्रक्रिया चल रही है।
