मोबाइल वाणी के माध्यम से सोगरा बेगम ये बताना चाहती है,कि 2 महीने पहले बीड़ी कार्ड बनने को दिया था जो अब तक बनकर नहीं आया है
मोबाइल वाणी के माध्यम से एक श्रोता ये बताना चाहतीं है ,कि उन्होंने बीड़ी कार्ड बनने को दिया था जो अब तक बन कर नहीं आया है
Transcript Unavailable.
कोरोना के मामलों में एकाएक उछाल का प्रमुख कारण आर वैल्यू में आया बदलाव : डॉ सूर्य कांत • बिहार में 1 संक्रमित व्यक्ति कर रहें 2 से अधिक व्यक्तियों को संक्रमित • राष्ट्रीय स्तर पर वायरस की प्रजनन क्षमता 1.32 तो बिहार का 2.09 पर • अब और भी सतर्क और सावधान रहने की जरूरत, अभी बढ़ेंगे मामले पटना, 13 अप्रैल-2021। देश में बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच राज्य में भी कोरोना मरीजों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है. चिकित्सक इन बढ़ते मामलों के पीछे का प्रमुख कारण वायरस की प्रजनन क्षमता (रिप्रोडक्टिव वैल्यू या आर वैल्यू) में हुई वृद्धि को बता रहे हैं । इस सम्बन्ध में चेन्नई गणितीय विज्ञान संस्थान के एक अध्ययन के हवाले से इन्डियन मेडिकल एसोसिएशन-एमएस के वाइस चेयरमैन डॉ. सूर्यकान्त ने आज एक बड़ा खुलासा किया है । उनका कहना है कि अध्ययन के मुताबिक वायरस की प्रजनन क्षमता राष्ट्रीय स्तर पर जहाँ 1.32 है वहीँ बिहार में यह 2.09 पर पहुँच चुकी है। राज्य में एक संक्रमित व्यक्ति दो से अधिक व्यक्तियों को कर रहे हैं संक्रमित डॉ. सूर्य कान्त का कहना है कि चेन्नई में गणितीय विज्ञान संस्थान के अध्ययन के अनुसार आर वैल्यू का राष्ट्रीय औसत या प्रजनन संख्या (कोविड-19 संचरण के मापदंडों में से एक) 1.32 है, जो दर्शाता है कि एक संक्रमित व्यक्ति एक से अधिक लेकिन दो से कम लोगों में वायरस फैलाता है । अध्ययन के मुताबिक आर वैल्यू प्रजनन संख्या दर्शा रहा है कि उत्तर प्रदेश, झारखण्ड और बिहार में महामारी तेजी से बढ़ रही है । पिछले दो हफ़्तों के दैनिक नए मामलों पर नजर रखने के बाद बिहार के लिए प्रभावी प्रजनन संख्या का अनुमान 2.09, झारखण्ड का 2.13 और उत्तरप्रदेश का 2.14 है । इसका मतलब है कि एक संक्रमित व्यक्ति इन राज्यों में दो से अधिक लोगों को संक्रमित कर रहा है । अध्ययन के मुताबिक गत सितम्बर में यह एक के नीचे पहुँच गया था। सतकर्ता के साथ ही निकले घर से: डॉ. सूर्य कान्त का कहना है कि कोरोना के मामलों में आई कमी के चलते लोगों ने लापरवाही बरतनी शुरू कर दी थी, जिसके कारण कोरोना को पाँव पसारने का मौका मिल गया । इस कारण के साथ ही प्रजनन क्षमता में हुई वृद्धि ने आग में घी का काम किया । इसलिए सभी से यही अपील है कि कोरोना वायरस ने जब अपना विस्तार कर लिया है तो हमें भी अब पहले से अधिक सतर्कता बरतनी है और सावधान रहना है । जब तक सभी का सहयोग नहीं मिलेगा तब तक कोरोना से मुक्ति का योग बनना असम्भव है, इसलिए कोशिश होनी चाहिए कि बिना काम के बाहर न निकलें और बहुत जरूरी हो तो थ्री लेयर मास्क से अच्छी तरह से नाक और मुंह को ढककर ही निकलें । भीडभाड़ में जाने से बचें और जिससे भी मिलें उससे दो गज की दूरी बनाकर रखें । बेवजह किसी वस्तु को हाथ लगाने से बचें और किसी वस्तु के संपर्क में आते हैं तो हाथों को साबुन-पानी या सेनेटाइजर से अच्छी तरह से साफ़-सुथरा कर लें । यह प्रोटोकाल हर किसी को अपने साथ ही घर-परिवार और समुदाय को सुरक्षित करने के लिए आने वाले कुछ दिनों के लिए बहुत ही जरूरी हो गया है । आर वैल्यू क्या है : आर नम्बर कोरोना वायरस या किसी अन्य बीमारी के फैलने की क्षमता को दर्शाता है, यह उन लोगों की संख्या है जो कि वायरस से औसतन संक्रमित हो चुके हैं । जिस समय लोग संक्रमण की चपेट में आते हैं, तत्काल उनका पता नहीं लगाया जा सकता है । इसके लिए वैज्ञानिक परोक्ष रूप से काम करते हैं । आंकड़ा में शामिल होता है - वायरस से मरने वालों की संख्या, अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या व संक्रमण की जद में आने वालों की तादाद और वायरस के लिए सकारात्मक परीक्षण । इन सभी आंकड़ों का अनुमान लगाने के लिए किया जाता है कि वायरस कितनी आसानी से फ़ैल रहा है । यदि आर का मान एक से अधिक है तो प्रभावित लोगों की संख्या बढती रहती है और आर की वैल्यू एक से कम है तो बीमारी अंततः फैलना बंद कर देगी यानि संक्रमित लोगों की संख्या घट जाएगी ।
जिला मुख्यालय सहित मुंगेर के 36 स्थानों पर जिला प्रशासन के द्वारा बनाए गए हैं माइक्रो कंटेंमेंट जोन - जिले के सदर प्रखंड क्षेत्र में बनाए गए हैं सर्वाधिक 17 माइक्रो कंटेन्मेंट जोन - जिले में मंगलवार तक कुल 4468 पाए गए हैं कोरोना संक्रमित मामले जबकि जिले में अभी कुल 1109 लोग हैं कोरोना के मरीज - जिले भर में मंगलवार तक कोरोना जांच के लिए लिया गया है कुल 425266 लोगों का सैम्पल मुंगेर, 13 अप्रैल| जिले में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बीच कोरोना जांच के बाद लोगों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद मुंगेर जिला मुख्यालय सहित जिले के कुल 36 स्थानों माइक्रो कंटेन्मेंट जोन घोषित करते हुए उस स्थान को बांस- बल्ले से घेर दिया गया है। मुंगेर सदर प्रखंड में सर्वाधिक 17 स्थानों को माइक्रो कंटेन्मेंट ज़ोन घोषित करते हुए बांस-बल्ले से घेर दिया गया है। 17 माइक्रो कंटेन्मेंट जोन सदर प्रखंड मुंगेर के साथ ही शहरी क्षेत्र में बनाए गए जिला स्वास्थ्य समिति मुंगेर के जिला कार्यक्रम प्रबंधक नसीम रजि ने बताया, मुंगेर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने के बाद उस स्थान को जहां से कोरोना संक्रमित मरीज मिलता है उस स्थान को माइक्रो कंटेन्मेंट जोन घोषित करते हुए बांस- बल्ले से घेरकर रास्ते को बंद कर दिया जाता है| ताकि कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में कोई और न आ जाए। उन्होंने बताया, पूरे मुंगेर जिले में कुल 36 माइक्रो कंटेन्मेंट ज़ोन बनाये गए हैं जिसमें सर्वाधिक 17 माइक्रो कंटेन्मेंट जोन सदर प्रखंड मुंगेर के साथ ही शहरी क्षेत्र में बनाए गए हैं। उन्होंने बताया, असरगंज प्रखंड के मकवा, कामराज और रहमतपुर कुल तीन स्थानों पर माइक्रो कंटेन्मेंट ज़ोन बनाया गया है। इसके साथ ही बरियारपुर प्रखंड के गाँधीपुर, धरहरा प्रखंड के औरा बगीचा में एक- एक माइक्रो कंटेन्मेंट जोन बनाया गया है। जमालपुर प्रखंड के 12 स्थानों चंदनपुरा, वलीपुर, मुगरौरा, बाराट कॉलोनी, रामपुर कॉलोनी, दौलतपुर, नया गांव सिकंदरपुर, छोटी केशोपुर, वलीपुर नया शिव मंदिर, बड़ी दरियापुर, फरीदपुर और वलीपुर मस्जिद के नजदीक को माइक्रो कंटेन्मेंट जोन बनाया गया है। मुंगेर सदर प्रखंड के कुल 17 स्थानों फोर्ट एरिया, लाल द्र्रवाज़ा, शास्त्रीनगर, संदलपुर, सुभाष नगर, रायसर, राजीव गांधी चौक, रायसर समर्पण अस्पताल के नजदीक, होटल कर्ण विहार, लाल दरवाजा जुलुस यादव के घर के पास , छोटी मिर्जापुर, शंकरपुर नवादा, माधोपुर विषहरी स्थान, बड़ी बाजार इंडिया मार्ट के पास, लाल दरवाजा अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र के पास एवं बेकापुर मयूर चौक के पास बांस- बल्ले से घेरकर माइक्रो कंटेन्मेंट जोन बनाया गया है। इसके ही संग्रामपुर प्रखंड के जानकीपुर और तारापुर प्रखंड के दौलतगंज में एक- एक माइक्रोकंटेन्मेंट जोन बनाया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में मंगलवार कुल 4468 कोरोना संक्रमित केस मिले हैं जबकि जिले में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या मंगलवार तक 1109 है। इसके साथ ही जिले भर में मंगलवार तक कोरोना जांच के लिए कुल 425266 लोगों का लिया गया है सैम्पल ।
करुणा शंकर में वृद्धि हो जाने से सदर प्रखंड के कार्य बाधित हो गए हैं पूर्व में ही आरटीपीएस काउंटर को बंद करवा दिया गया है सुबह के 4:00 बजे से ही लोग आरटीपीएस काउंटर पर भी लगा दिया करते थे लेकिन अब सुना सुना दिख रहा है
हवेली खड़गपुर के बहिरा पंचायत के 10 नंबर वार्ड से ऋषि कपूर ने बताया कि मुखिया ऐसा हो जो समाज में विकास कर सके पंचायत में विकास कार्य लोगों को दर्द को समझ सके करोना को लेकर सरकार पर भी सवाल उठाया उन्होंने कहा कि अगर इसी तरह से करोना बढ़ते रहा अगर इस पर कंट्रोल नहीं किया गया तो लोग भूखे मर जाएंगे
