शनिवार को झारखंड उच्च न्यायालय ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव राजद सुप्रीमो को जमानत दे दी अब वह जेल से बाहर आ जाएंगे

आयुष्मान भारत की तीसरी वर्षगांठ 14 अप्रैल से जिले में शुरू है आयुष्मान पखवाड़ा - 14 से 30 अप्रैल तक जिले के सभी क्रियाशील हेल्थ एन्ड वेलनेस सेंटर पर शुरू हुई हैं कई गतिविधियां - इस दौरान सभी चिकित्सा पदाधिकारियों, स्वास्थ्य कर्मियों , सीएचओ, आशा , आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और पंचायती राज के प्रतिनिधियों का करयी जानी है स्वास्थ्य जांच मुंगेर, 16 अप्रैल| आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स की तीसरी वर्षगांठ पर 14 अप्रैल से जिले में आयुष्मान पखवाड़ा की शुरुआत हो गई है। जिले के सभी हेल्थ और वेलनेस सेंटर पर 14 से 30 अप्रैल तक लगातार योग शिविर सहित कई अन्य गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। जिला स्वास्थ्य समिति मुंगेर के जिला कार्यक्रम समन्वयक विकास कुमार ने बताया आयुष्मान पखवाड़ा के दौरान जिले के सभी क्रियाशील हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर 30 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों की जनसंख्या गणना एवं गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग का (सीबीएसी) प्रपत्र भरने का काम पूरा करने का निर्देश जिले की सभी आशा और एएनएम को दिया गया है। उन्होंने बताया, इसके साथ ही जिले के सभी चिकित्सा पदाधिकारियों, स्वास्थ्य कर्मियों, सीएचओ, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ ही पंचायती राज पदाधिकारियों की स्वाथ्यय जांच कराने एवं इसका प्रतिवेदन जिला स्तर पर संकलित कर 05 मई तक ई. मेल आईडी hwcbihar@gmail.com पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। सभी क्रियाशील हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर कम्युनिटी वेलनेस वॉक, योगाभ्यास, स्थानीय खेलकूद के साथ ही अन्य वेलनेस गतिविधियां होंगी --उन्होंने बताया, आयुष्मान पखवाड़ा के दौरान जिले के सभी क्रियाशील हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर सुबह 09 से 9: 30 बजे तक कम्युनिटी वेलनेस वॉक, योगाभ्यास, स्थानीय खेलकूद के साथ ही अन्य वेलनेस गतिविधियां आयोजित की जानी है। इसके बाद 09: 45 से 10: 00 बजे तक सभी 12 भाषाओं में प्रकाशित की गई आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर से सम्बंधित पोस्टर का प्रदर्शन किया जाना है। पुनः 10 बजे के बाद जन आरोग्य समिति के सदस्यों के द्वारा महत्वपूर्ण विषयों पर सम्बोधन किया जा रहा है। इसके बाद 11 बजे के बाद जन आरोग्य समिति के सदस्यों के द्वारा सरपंच, वार्ड मेंबर के अलावा अन्य पंचायती राज के सदस्यों के साथ आशा, एएनएम और आंगनबाड़ी वर्कर, हेल्थ वर्कर के साथ ही अन्य स्टाफ की स्क्रीनिंग सभी क्रियाशील हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर की जा रही है। इसके बाद 12 बजे के बाद सामुदायिक भ्रमण कर हेल्थ केयर स्टाफ रीवाइसइड (सीबीएसी) फॉर्म के साथ जन गणना कार्य की शुरुआत कर रहे हैं । कोविड-19 से बचाव के लिए इन बिंदुओं पर विशेष ध्यान : • नियमित मास्क का प्रयोग करें • हाथों को बार-बार पानी और साबुन से धोएं या सैनिटाइज करें • लोगों से परस्पर 2 गज की दूरी बनाकर रखें • बाहरी वस्तुओं को छूने से परहेज रखें • मानसिक स्वास्थ्य का खयाल रखें, परस्पर पारिवारिक सदस्यों से बातचीत करें • सामान्य व्यायाम व योग जरूर करें।

चार्ली चैपलिन के जन्मदिन पर मुम्बई में राजू श्रीवास्तव, राजन कुमार, अनिल मुरारका ने लांच किया 55 फीट का एन्टी कोरोना मास्क चार्ली चैपलिन के 132 वें जन्मदिन के अवसर पर आज 16 अप्रैल को मुम्बई के गोरेगांव में स्थित शिवधाम पर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव, इंडिया के चार्ली चैपलिन द्वितीय राजन कुमार, डॉ अनिल मुरारका और भाजपा मुम्बई के सेक्रेटरी विनोद शेलार ने दुनिया का सबसे बड़ा एन्टी कोरोना मास्क (55 फ़ीट) लांच किया. राजन कुमार वैसे तो अब तक 5 हजार 11 लाइव शोज़ कर चुके हैं, मगर इस कोरोना काल मे इस तरह की मुहिम का हिस्सा बनना उनके लिए एक चैलेंज था मगर उन्होंने इसे बखूबी निभाया। इस समय पूरा देश विशेषकर मुंबई और महाराष्ट्र कोरोना और लॉक डाउन की मार झेल रहा है. लोग बिखरे हुए हैं लेकिन ऐसे हालात में भी चार्ली चैप्लिन द्वितीय राजन कुमार ने सड़क पर लोगों से मास्क पहनने की अपील की। मुंबई में 16 अप्रैल 2021 शुक्रवार को हुए इस जागरूकता अभियान के संदर्भ में राजन कुमार ने बताया कि डॉ अनिल काशी मुरारका की संस्था एम्पल मिशन के द्वारा कोविड 19 को फैलने से रोकने के लिए और लोगों को मास्क पहनने की आदत डालने के लिए इस मुहिम का आगाज़ किया. हम सब को मास्क ठीक से पहनना चाहिए। आज चार्ली चैपलिन का 132 वां जन्मदिन है और आज ही के दिन दुनिया का सबसे बड़ा एन्टी कोरोना मास्क लांच किया गया. बढ़ते कोरोना को फैलने से रोकने के लिए लोगों में मास्क पहनने के लिए इस जागरूकता अभियान को डॉ अनिल काशी मुरारका के सहयोग के बिना संभव नही था। यह 55 फ़ीट लंबा मास्क है, जिसपर चार्ली चैपलिन की तस्वीरें हैं, जिनमे कोरोना से बचने और मास्क पहनने के मैसेज हैं। इस मास्क पे फ्रंट लाइन वर्कर्स जैसे पुलिस, डॉक्टर, सफाई कर्मियों इत्यादि के फोटो हैं। इस एन्टी कोरोना मास्क का इम्पैक्ट काफी पड़ेगा. इस जागरूकता अभियान का आयोजन एम्पल मिशन के द्वारा किया गया। इस मौके पर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ने भी चार्ली चैप्लिन द्वितीय राजन कुमार के जज़्बे की तारीफ की और कहा कि चार्ली चैप्लिन हम सब के गुरु हैं। उनसे ही हम सब ने सीखा है वहीं अनिल मुरारका ने कहा कि मैं राजू श्रीवास्तव और राजन कुमार दोनो की तारीफ करूँगा कि ऐसे हालात में भी इन के चेहरे पर हंसी है, यह लोगों को हंसाने का काम भी कर रहे हैं और इस दौरान लोगों को एक मैसेज भी दे रहे हैं। मास्क सही से पहनने की अपील कर रहे हैं। डॉ अनिल काशी मुरारका ने बताया कि 55 फ़ीट लंबा एन्टी कोरोना मास्क लांच करने का आईडिया राजन कुमार जी का था। चार्ली चैप्लिन के जन्मदिन के अवसर पर हमने यह पहल की है जिससे अवाम को एक मैसेज जाएगा।

शुक्रवार को पूरब सराय ओपी में अनुमंडल पदाधिकारी खगेश चंद्र झा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक की गई श्री झा ने कहे की शांति समिति की बैठक इसलिए बुलाई गई ताकि आप लोग अपने क्षेत्र में जाकर सभी लोगों को समझाएं किसी भी प्रकार से भीड़ भड़क का ना करें चैती दुर्गा का त्यौहार चल रहा है पर भीड़ नहीं लगाए शांतिपूर्ण वातावरण में घर में ही पूजा करने का प्रयास करें रमजान भी चल रहा है इसको भी लोग भीड़ ना लगाएं घर में ही नवाज पढ़ने का प्रयास करें ताकि कोरोना जैसी महामारी से दूर रह सके हम लोग सुरक्षित रहे

शुक्रवार को मुंगेर जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या पहुंची 122 इसकी जानकारी सिविल सर्जन हरेंद्र कुमार आलोक ने दिए उन्होंने बताया आज 16तारीख को कोरोना मरीजों की संख्या 122 हुई है

ई रिक्शा पलटने से 6 लोग हुए जख्मी

अपराध की योजना बना रहे तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

बरियारपुर मुख्य बाजार के टीनबटिया चौक पर आज बरियारपुर पुलिस द्वारा वाहन जाँच अभियान चलाया गया।जहाँ आने जाने वाले वाहनों के लाइसेंस, हेलमेट, मास्क आदि की जाँच की गई।वाहन जाँच का नेतृत्व सब इंस्पेक्टर ललन राम कर रहे थे।जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि आज वाहन जाँच के क्रम में दो बाइक चालक पड़के गये।जिनसे दंडस्वरूप ₹1000 जुर्माना वसूला गया।

Transcript Unavailable.

मुंगेर के संदलपुर मोहल्ले में जनाधिकार युवा परिषद के जिला अध्यक्ष बंटी यादव ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के 130वी जयंती को धूमधाम से मनाया। मौके पर उन्होंने कहा कि भीमराव अंबेडकर देश के संविधान के शिल्पकार के साथ-साथ एक विधिवेत्ता थे ।उन्होंने कई समाज सुधारक कार्य भी किए।