लॉकडाउन में छोटे व्यापारियों की टूटी कमर खर्चा चलाना भी हुआ मुश्किल
लॉक डाउन उल्लंघन के मामले में 2 दुकानदारों से वसूले गए 6100 रुपए
भारी बारिश के कारण पुल का एक पाया धंसा वाहनों के परिचालन पर रोक
हवेली खड़कपुर के बागेश्वरी गांव में जलजमाव अधिक होने के कारण लोगों का बढ़ा मुसीबत बागेश्वरी निवासी परमजीत कुमार ने बताया कि अधिक बारिश होने के कारण बीच गांव में जलजमाव हो चुका है आसपास के लोगों का परेशानी बढ़ चुका है क्योंकि बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है अगर अधिक समय तक जलजमाव रहा तो बीमारी फैल सकता है सरकार से गुहार लगाया कि इस पर विचार करे सरकार और पानी निकासी का कोई रास्ता ढूंढे जिससे कि बागेश्वरी गांव के लोगों का बीमारी से बचाया जा सके
जिला के गोगरी अनुमंडल के रामपुर पंचायत के हीरालाल पंडित का सिक्किम में हुआ निधन खगड़िया जिला के गोगरी अनुमंडल क्षेत्र के रामपुर पंचायत में इन दिनों एक बहुत बड़ी दुखद घटना घटित हुई है परिजनों के द्वारा बताया गया कि हीरा लाल पंडित जो स्वर्गीय खेवन लाल पंडित के सुपुत्र बताया जा रहे हैं वह ठेकेदारी काम करने के लिए हिमाचल सिक्किम गया हुआ था जहां पर 4 दिन पूर्व सरकार पर नेट से लिया था जिसके बाद उसे आईसीयू में भर्ती करवाया गया था जिसका निधन होने के बाद उसके परिजनों में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है
Transcript Unavailable.
बिहार के सभी जिले अभी कोरोना संक्रमण से प्रभावित है। मुंगेर भी इससे अछूता नहीं है। यहां भी काफी संख्या में कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। अब कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर की भी संभावना व्यक्त की जा रही है। इस लहर में 2 से 18 वर्ष के बच्चे और किशोर प्रभावित हो सकते हैं। इस संभावित परिस्थिति से निपटने और नियंत्रित करने के लिए जिले में पहले से तैयारी करना आवश्यक है। इस संदर्भ में भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने देश के प्रत्येक जिला से शिशु स्वास्थ्य से सबंधित आंकड़ों के लगभग 23 कॉलम में भरकर एक अद्यतन रिपोर्ट मांगी है। जिला स्वास्थ्य समिति मुंगेर के जिला कार्यक्रम समन्वयक विकास कुमार ने बताया कि राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार के शिशु स्वास्थ्य इकाई के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. विजय प्रकाश राय ने पिछले 27 मई को राज्य के सभी जिलों के सिविल सर्जन को इस बाबत एक पत्र भेजा है | इस पत्र में 29 मई तक कोविड महामारी की संभावित तीसरी लहर के नियंत्रण को ले जिले में शिशु स्वास्थ्य से सबंधित आंकड़ों को 23 कॉलम के एक सलग्न प्रपत्र में भरकर राज्य स्वास्थ्य समिति के शिशु स्वास्थ्य कोषांग के ईमेल आईडी पर मेल करने की बात कही गई है। जिले में शिशु स्वास्थ्य के अद्यतन आंकड़ों की जानकारी राज्य स्वास्थ्य समिति को मेल किया गया - उन्होंने बताया 23 कॉलम के प्रीपेयरनेस फ़ॉर पीएडएट्रिक कोविड मैनेजमेंट के शीट को जिले में शिशु स्वास्थ्य के अद्यतन आंकड़ों से भरकर शनिवार की शाम तक राज्य स्वास्थ्य समिति के शिशु स्वास्थ्य कोषांग को मेल किया जा रहा है। उन्होंने बताया कोविड मैनेजमेंट शीट के 23 कॉलम में मुख्य रूप से स्टेट और डिस्ट्रिक्ट के नाम के बाद नेम ऑफ फैसिलिटी, लेवल ऑफ फैसिलिटी(मेडिकल कॉलेज, डिस्ट्रिक हॉस्पिटल, सबडिविजनल हॉस्पिटल, ग्रामीण हॉस्पिटल के साथ अन्य), केटेगरी के तहत कोविड केयर यूनिट, डेडिकेटेड कोविड केयर यूनिट, डेडिकेटेड कोविड केयर हॉस्पिटल एवं अन्य), टोटल नंबर ऑफ बेड इन फैसिलिटी,नंबर ऑफ बेड इन पीएड्रिट्रीक वार्ड, नंबर ऑफ पीएड्रिट्रीक बेडस डिमांड्स कार्टेड कोविड केसेस, नंबर ऑफ बेडस इन एसएनसीयू एंड नीकू, नंबर ऑफ बेड्स इन एसएनसीयू एंड नीकू डिमार्केटेड इन कोविड, नंबर ऑफ आईसीयू बेडस फ़ॉर कोविड पीएडत्रिक पेशेंट , ऑफ ऑक्सीजन सपोर्टेड फ़ॉर पीएड्रिट्रीक पेशेंट के साथ नंबर ऑफ स्टाफ नर्स अवेलबल इन पीएड्रिट्रीक वार्ड सहित नंबर ऑफ एमओएस ट्रेनड इन पीएड्रिट्रीक केस मैनेजमेंट सहित कई अन्य महत्वपूर्ण सबंधित अद्यतन आंकड़ा भरकर मेल करना है। शिशु स्वास्थ्य को लेकर जिले का आंकड़ा - उन्होंने बताया कि आज कि अद्यतन स्थिति के अनुसार जिले भर में फोटोथेरेपी यूनिट की संख्या 3, रेडिएंट वार्मर की संख्या 4, ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर की संख्या 12, सेक्शन मशीन की संख्या 3, जेनरेटर या इन्वर्टर की संख्या 0, अम्बु बैग या न्यूनेट की संख्या 2 और वेटिंग वैगिंग मशीन की संख्या 3 है।
धरहरा(संवाददाता):-नक्सल प्रभावित क्षेत्र बंगलवा पंचायत के धोबिया कोड़ा मे गुरुवार की बीती रात यास चक्रवात के कारण खजूर का वृक्ष बिजली के तार पर गिरने से आधा दर्जन से अधिक घरो की बिजली गुम हो गई । वार्ड नं 10 धोबिया कोड़ा निवासी मोहम्मद रूस्तम, मोहम्मद दुखों, मोहम्मद पप्पू, विजय पाल, नरेश ठाकुर,धोरेन ठाकुर, एकलाख मियां, मोहम्मद ईकरम सहित आधा दर्जन से अधिक उपभोक्ताओं ने बताया कि बिजली विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों की उदासीनता के कारण दो दिनों से बिजली का तार टूट जाने के बावजूद अब - तक बिजली के तार को दुरुस्त नहीं किया गया जिसके कारण आधा दर्जन से अधिक घरों के लोग अंधेरे में रहने को विवश हैं। उपभोक्ताओं ने बताया कि बिजली विभाग लोगों को सुरक्षा प्रदान करने हेतु कवर युक्त बिजली का तार गांवों में बिछाया है इसके बावजूद यास चक्रवात के कारण खजूर का वृक्ष तार पर गिरने के कारण कवर तार टूटकर जमीन पर बिखरा पड़ा है,लेकिन बिजली विभाग को सूचना दिए दो दिन होने को है किन्तु अब-तक बिजली के तार को दुरुस्त नहीं किया गया है। सनद रहे कि जिलाधिकारी रचना पाटिल ने आपदा आने के पूर्व बिजली विभाग को निर्देश दिया था कि सभी लोग अपने कार्यो को दुरुस्त कर ले ओर उपभोक्ताओ को निर्वाद्ध बिजली की आपूर्ति करे परंतु नक्सल प्रभावित क्षेत्र धोबिया कौडा़ मे दो दिनो से लोग अंधकार मे है ।इसके बावजूद बिजली विभाग अपने कार्य के प्रति उदासीन दिख रही है।
धरहरा(संवाददाता):-जदयू के कद्दावर नेता सह मुंगेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह की आवाज लोकसभा में गुंजने के बाद रेल मंत्री पियूष गोयल ने एशिया का सुप्रसिद्ध डीजल लोकोमोटिव शेड को इलेक्ट्रिक शेड में परिवर्तित करने का निर्णय लिया है। जदयू की पूर्व महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष बबीता राय मंडल एवं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीतम सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि जदयू के वरिष्ठ नेता सह मुंगेर के लोकप्रिय सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह मुंगेर वासियों के विकास के लिए कृत संकल्पित रहे हैं जिसका प्रमाण है कि मुंगेर के सांसद ने सुप्रसिद्ध जमालपुर रेलवे कारखाना के अस्तित्व को बचाने को लेकर लोकसभा सत्र में जोरदार आवाज उठाई थी, जिस पर रेल मंत्री ने तत्काल संज्ञान लेते हुए डीजल शेड को इलैक्ट्रिक शेड में बदलने का निर्णय लेकर मुंगेर के सांसद के सम्मान को बढ़ाने का कार्य किया है। उन्होंने मुंगेर के सांसद को विकास पुरुष की संज्ञा देते हुए उन्हें मुंगेर जिले वासियों की तरफ से आस्था व्यक्त किया है साथ ही रेलमंत्री पियुष गोयल से प्रशिक्षण प्राप्त रेलवे युवाओ को रोजगार उपलब्ध कराने की माँग किया है ।
धरहरा(संवाददाता):- ईटवा पंचायत जहां विकास की ढ़ोल पीट रहा है वहीं पचरूखी गांव में सात सौ बहत्तर नाला की सफाई व खुदाई नहीं होने के कारण नाला का गंदा पानी घरों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न कर दी है। पचरूखी के ग्रामीण नबल पासवान, कैलाश पासवान, राजो पासवान, सूरज साव,स्वं प्रकाश साह की पत्नी पिंकी देवी,राजो तांती ने बताया कि वर्षों से सात सौ बहत्तर नाला - नदी की सफाई एवं खुदाई नहीं होने के कारण हमलोगो के घरों में वर्षा के कारण नालों का पानी घरों में प्रवेश कर जाने से बाढ़ की स्थिति उत्पन्न कर देती है। ग्रामीणों ने बताया कि कई मंत्री एवं विधायक सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि को इस समस्या से अवगत कराया गया था लेकिन आश्वासन देने के बावजूद भी सात सौ बहत्तर नाला- नदी की सफाई एवं खुदाई नहीं होने के कारण जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जिससे बीमारी फैलने की आशंका से लोगो मे भय बना हुआ है । ग्रामीणों ने जमालपुर विधानसभा क्षेत्र के क्षेत्रीय विधायक डॉ अजय कुमार सिंह से समस्या का समाधान करने की मांग की है।
