धरहरा(संवाददाता):-जदयू के कद्दावर नेता सह मुंगेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह की आवाज लोकसभा में गुंजने के बाद रेल मंत्री पियूष गोयल ने एशिया का सुप्रसिद्ध डीजल लोकोमोटिव शेड को इलेक्ट्रिक शेड में परिवर्तित करने का निर्णय लिया है। जदयू की पूर्व महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष बबीता राय मंडल एवं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीतम सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि जदयू के वरिष्ठ नेता सह मुंगेर के लोकप्रिय सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह मुंगेर वासियों के विकास के लिए कृत संकल्पित रहे हैं जिसका प्रमाण है कि मुंगेर के सांसद ने सुप्रसिद्ध जमालपुर रेलवे कारखाना के अस्तित्व को बचाने को लेकर लोकसभा सत्र में जोरदार आवाज उठाई थी, जिस पर रेल मंत्री ने तत्काल संज्ञान लेते हुए डीजल शेड को इलैक्ट्रिक शेड में बदलने का निर्णय लेकर मुंगेर के सांसद के सम्मान को बढ़ाने का कार्य किया है। उन्होंने मुंगेर के सांसद को विकास पुरुष की संज्ञा देते हुए उन्हें मुंगेर जिले वासियों की तरफ से आस्था व्यक्त किया है साथ ही रेलमंत्री पियुष गोयल से प्रशिक्षण प्राप्त रेलवे युवाओ को रोजगार उपलब्ध कराने की माँग किया है ।
