बरियारपुर प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में आज कोविड जाँच के लिए एंटीजन 111,आरटीपीसीआर 43 व ट्रुनेट 10 कुल 164 लोगों के स्वाव सैम्पल लिया गया।इस आशय की जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजय कुमार ने बताया कि आज कोविड जांच के लिए कुल 164 लोगों के स्वाव सैम्पल लिया गया।कोई संक्रमित नही पाए गए। फिलिप उच्च विद्यालय के प्रांगण में आज 18 से 44 आयु वर्ग के 9 व 45 वर्ष से ऊपर आयु वाले 30 कुल 39 लोगों को कोविड बचाव के टीके लागए गए।

बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ पटना गोपगुट के अहवान पर बरियारपुर आशा कार्यकर्ताओं द्वारा आज प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजय कुमार को 6 सूत्री मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा।उन्होंने कहा 1 हजार रुपये का भीख नही,10 हजार रुपये का मासिक कोरोना भत्ता देना होगा।10 लाख का जीवन बीमा बिना शर्त लागू करें।,10 लाख का स्वास्थ्य बीमा लागू करें।,सुरक्षा उपकरणों के बिना काम नही करेंगे।,करोना ड्यूटी के लिए आवश्यक उपकरण और साधन दें।,सभी बकाया का भुगतान शीघ्र करें।ये 6 सूत्री मांगों के संबंध में सुनीता कुमारी,ज्योति कुमारी, सविता देवी (A.F),प्रीता भारती (A.F) व कोषाध्यक्ष रीता कुमारी ने अपना ज्ञापन सौंपा। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने इस पर आश्वासन दिया मैं इसे लूंगा व त्क्षण इसे मेल कर अपने जिला शाल्य चिकित्सा पदाधिकारी को सूचना अग्रश्रित कर दूँगा।

बरियारपुर चौक बाज़ार में चलाया गया वाहन चालकों के विरुद्ध जाँच अभियान।जहाँ वाहन जाँच का नेतृत्व एस आई ललन राम कर रहे थे।वाहन जाँच के क्रम में आने जाने वाले वाहनों की जाँच की गई।जहां एक बाइक चालक से हेलमेट के आभव में ₹500 का जुर्माना वसूला गया।इस आशय की जानकारी एस आई ललन राम ने दी।उन्होंने कहा वाहन जाँच के क्रम में आज एक बाइक चालक को बिना हेलमेट के पकड़ा गया जिनसे ₹500 जुर्माना दंडस्वरूप वसूल कर मुक्त किया गया।

मोबाइल वाणी पर चले खबर का हुआ असर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरियारपुर को जिला शल्य चिकित्सा पदाधिकारी ने एक पुरानी एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध कराई।ज्ञात हो 21 मई2021 को मुंगेर विधायक प्रणव कुमार यादव ने पीएचसी बरियारपुर के औचक निरीक्षण में कहा था कि 2 दिनों के अंदर एक एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।परंतु 28 मई 2021 तक एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध नही कराई गई।

बिहार सरकार द्वारा बढ़ाए लॉक डाउन का असर मजदूरों पर साफ देखा जा रहा है मजदूर से बातचीत किया गया

विषहरी स्थान से सिंहपुर के रास्ते में बिजली के तार काफी जर्जर हो चुके हैं कभी भी बड़े हादसे को दे सकती है अंजाम

11000 केवी लाइन में फॉल्ट आने की वजह से बिजली आपूर्ति रही प्रभावित लोग रहे परेशान

आरा मिल में कार्य करने के दौरान एक वृद्ध की हुई मौत

गंगटा थाना में निकला विषधर सांप मची अफरा-तफरी

मारपीट मामले में अलग-अलग जगहों से कुल 20 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज