बरियारपुर चौक बाज़ार में चलाया गया वाहन चालकों के विरुद्ध जाँच अभियान।जहाँ वाहन जाँच का नेतृत्व एस आई ललन राम कर रहे थे।वाहन जाँच के क्रम में आने जाने वाले वाहनों की जाँच की गई।जहां एक बाइक चालक से हेलमेट के आभव में ₹500 का जुर्माना वसूला गया।इस आशय की जानकारी एस आई ललन राम ने दी।उन्होंने कहा वाहन जाँच के क्रम में आज एक बाइक चालक को बिना हेलमेट के पकड़ा गया जिनसे ₹500 जुर्माना दंडस्वरूप वसूल कर मुक्त किया गया।