बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ पटना गोपगुट के अहवान पर बरियारपुर आशा कार्यकर्ताओं द्वारा आज प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजय कुमार को 6 सूत्री मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा।उन्होंने कहा 1 हजार रुपये का भीख नही,10 हजार रुपये का मासिक कोरोना भत्ता देना होगा।10 लाख का जीवन बीमा बिना शर्त लागू करें।,10 लाख का स्वास्थ्य बीमा लागू करें।,सुरक्षा उपकरणों के बिना काम नही करेंगे।,करोना ड्यूटी के लिए आवश्यक उपकरण और साधन दें।,सभी बकाया का भुगतान शीघ्र करें।ये 6 सूत्री मांगों के संबंध में सुनीता कुमारी,ज्योति कुमारी, सविता देवी (A.F),प्रीता भारती (A.F) व कोषाध्यक्ष रीता कुमारी ने अपना ज्ञापन सौंपा। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने इस पर आश्वासन दिया मैं इसे लूंगा व त्क्षण इसे मेल कर अपने जिला शाल्य चिकित्सा पदाधिकारी को सूचना अग्रश्रित कर दूँगा।
