प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरियारपुर के प्रांगण मंगलवार को कोविड जाँच के लिए एंटीजन 106,आरटीपीसीआर 40 व ट्रुनेट 10 कुल 156 लोगों के स्वाव सैम्पल लिया गया।इस आशय की जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजय कुमार ने बताया कि कोविड जाँच के लिए 156 लोगों के स्वाव सैम्पल लिया गया।कोई संक्रमित नही पाए गए।वही फिलिप उच्च विद्यालय बरियारपुर के प्रांगण में 45 वर्ष से ऊपर आयु वाले 30 लोगों को कोविड वैक्सीन का टीका लगाया गया।

छाता गॉव में छापेमारी कर शराब तस्कर गिरफ्तार

मारपीट मामले के तीन नामजद आरोपी भेजें गए जेल

पुरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

*सगे मां-बेटा को एकसाथ सेवानिवृत्त कर मुंगेर नगर निगम ने बनाया विश्व रिकॉर्ड - एनसीपी* घोटाले एवं अराजकता के साम्राज्य के रूप में स्थापित हो चुके मुंगेर नगर निगम में कुछ भी संभव है यहां तक कि सगे मां-बेटा को साठ वर्ष का घोषित करते हुए एक ही दिन जबरन सेवानिवृत्त कर देना भी संभव है। एनसीपी श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय केशरी ने सबूतों के साथ नगर निगम प्रशासन पर उपरोक्त आरोप लगाते हुए कहा कि स्व. सुखदेव डोम की पत्नी मनियां डोमिन और मनियां डोमिन-स्व. सुखदेव डोम के पुत्र राजेंद्र डोम को नगर निगम द्वारा साठ साल उम्र घोषित करते हुए एक जुलाई, 2020 के दिन एक साथ सेवानिवृत्त कर दिया गया। जबकि राजेंद्र डोम ने मेडिकल बोर्ड बैठाकर अपनी उम्र की जांच के लिए लगातार गुहार लगाया लेकिन नगर निगम प्रशासन ने उसे जेल भेजने की धमकी देकर भगा दिया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने तथाकथित सुशासन राज में महादलितों के साथ हो रहे इस अन्याय को गंभीरता से लेते हुए कहा कि नगर निगम प्रशासन लगातार इस तरह का अमानवीय कृत्य करता आ रहा है और महादलित सफाईकर्मी घुटकर रह जाते हैं जिससे मामला उजागर नहीं हो पाता है। श्री केशरी ने कहा कि नगर निगम में अगर सफाईकर्मियों के सेवानिवृत्ति की सही तरीके से जांच कराई जाए तो ऐसे अनेकों मामले सामने आएंगे। एनसीपी नेता संजय केशरी ने नगर निगम प्रशासन को एक सप्ताह का समय देते हुए कहा कि सगी मां के साथ जबरन सेवानिवृत्त किए गए राजेंद्र डोम के सही उम्र का पता लगाने के लिए मेडिकल बोर्ड गठित कराया जाए तत्पश्चात उन्हें नौकरी पर रखा जाए अन्यथा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को नगर निगम कार्यालय का घेराव करने पर बाध्य होना पड़ेगा।

मुंगेर संसदीय क्षेत्र के लिए "सफ़ेद हाथी" साबित हो रहे हैं लापता सांसद ललन सिंह संजय केसरी विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक कर पूरी खबर को सुने और बने रहे मोबाइल वाणी के साथ आपका अपना सामुदायिक मीडिया चैनल सबसे आगे सबसे पहले हर पल पल की खबरें सुनते रहे 092787 01369 पर मिस कॉल कर जिले का हर छोटी बड़ी खबर को सुने और तीन नंबर का बटन दबाकर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया रिकॉर्ड करें धन्यवाद

19/4/21 को विभाग ने प्रिस्क्रिप्शन बताया संक्रमित मैसेज आया नेगेटिव हुई मौत,विभाग परिजनों को नहीं दे रहा पॉजेटिव मृत्यु प्रमाण पत्र का रिपोर्ट।

राष्ट्रीय विधवा दिव्यांग संघ एवं राष्ट्रीय महिला सुरक्षा सेना के राष्ट्रीय महासचिव रघुवीर सिंह जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को तहे दिल से धन्यवाद किया जिसमें रघुवीर सिंह मान्यवर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से वह सभी राज्य सरकार से मांग की थी कोरोना महावारी में जिनके माता-पिता ने कोरोना से जंग लड़ते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी थी उस अनाथ बच्चों के लिए खाने पीने की सुविधा लिखाई पढ़ाई की सुविधा मुआवजे की मांग की थी जिन बुजुर्गों के जवान बच्चों ने कोरोना से जंग लड़ते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी उन बुजुर्गों के लिए खाने पीने की सुविधा अन्य सुविधा दी जाए सुविधा की मांग की थी मान्यवर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने संगठन की मांगों को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया अनाथ बच्चों के लिए पीएम केरियर फंड से 1000000 का मुआवजा दिया जाएगा और पढ़ाई लिखाई की सभी सुविधा दी जाएगी राष्ट्रीय विधवा दिव्यांग सांग वे राष्ट्रीय महिला सुरक्षा सेना के सभी पदाधिकारियों की तरफ से मान्यवर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का तह दिल से धन्यवाद करते हैं राष्ट्रीय महासचिव श्री रघुवीर सिंह जी ने मान्यवर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से समाज का चौथा स्तंभ पत्रकार भाइयों के लिए 5000000 लाख का सुरक्षा जीवन बीमा करा जाए विकलांग बुजुर्गों को वैक्सीन का इंजेक्शन लगाया जाए धन्यवाद

बिहार राज्य के मुंगेर जिला के बरियारपुर प्रखंड से प्रेम प्रकाश झा मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि उनकी मां का निधन कोरोना से हो गया है। वह बताते हैं कि उनकी मां खादी भंडार में वर्कर थी और पूरा परिवार उन्हीं पर निर्भर था। प्रेम प्रकाश झा बताते हैं कि मां के देहांत के बाद पूरा परिवार परेशान है उन्हें कहीं से भी अभी तक किसी भी तरह की मदद नहीं मिल पाई है।

टीबी मुक्त जिला बनाने के लिये जून महीने में टीबी और महिलाओं की थीम पर होगे कई कार्यक्रम - गर्भवती महिलाओं और किशोरियों में टीबी बीमारी की स्क्रीनिंग को होंगे कार्यक्रम - टीबी पर ऑडियो- वीडियों मैसेज के प्रदर्शन और फ्लायर्स के वितरण के जरिए टीबी के प्रति किया जाएगा जागरूक मुंगेर , 31 मई । 2025 तक देश को टीबी मुक्त बनाने को लेकर देशभर में राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) चल रहा है। इसी कार्यकम को जनांदोलन का रूप देने के लिए देश भर में फरवरी के महीने से ही कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं । इस संबंध में सेंट्रल टीबी सेंटर ने स्टेट टीबी सेंटर को और स्टेट टीबी सेंटर ने डिस्ट्रिक्ट टीबी सेंटर को एक पत्र जारी किया है। इसके तहत जिला मुख्यालय सहित जिले के सभी फैसिलिटी स्तर पर जून के महीने में टीबी और महिलाएं की थीम पर विभिन्न प्रकार की गतिविधियां/ कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं। डिस्ट्रिक्ट टीबी सेंटर के डिस्ट्रिक्ट टीबी/ एचआईवी समन्वयक शलेन्दु कुमार ने बताया टीबी और महिलाएं की टीम पर जून के महीने में जिला मुख्यालय सहित जिले के अन्य फैसिलिटी स्तर पर स्पेशल स्क्रीनिंग कैम्प आयोजित कर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत आगामी 9 जून को गर्भवती महिलाओं में टीबी की स्पेशल स्क्रीनिंग की जाएगी। टीबी के लक्षण- पहचान के प्रति कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर द्वारा समुदाय के सदस्यों का किया जायेगा उन्मुखीकरण : उन्होंने बताया राज्य सरकार के हेल्थ स्कीम के तहत जिले के सभी आंगनबाड़ी सेंटर में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के द्वारा कम्युनिटी मेंबर को टीबी लक्षणों की पहचान, ट्रीटमेंट सपोर्ट केयर, पोषण, सेवाएं, संक्रमण नियंत्रण, ट्रीटमेंट एडहेन्स और कॉलिएशन के प्रति उन्मुखीकरण किया जाएगा। इसके साथ ही यहां टीबी चैंपियन भी अपने अनुभवों को साझा(शेयर )करेंगे। उन्होंने बताया जिले के सभी फैसिलिटी सेंटर पर ऑडियो और शोर्ट वीडियो मैसेज को चलाया जाएगा । इसके साथ ही आईईसी मैटेरियल का प्रदर्शन और फ्लायर्स का वितरण भी किया जायेगा। एआरएसएच कार्यक्रम के तहत किशोरियों के लिए आयोजित होगी स्पेशल टीबी स्क्रीनिंग कैम्प : डिस्ट्रिक्ट टीबी कोर्डिनेटर ने बताया जून के महीने में जिले भर में एडोलेसेन्ट रिप्रोडक्टिव एंड सेक्सुअल हेल्थ (एआरएसएच) कार्यक्रम एडोलेसेन्ट लड़की ( किशोरियों) में टीबी की बीमारी की जांच के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग कैम्प का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया इसके साथ ही इन स्थानों पर ऑडियो और शॉर्ट वीडियो मैसेज के अलावा आईईसी मैटेरियल के प्रदर्शन के साथ ही फ्लायर्स का वितरण भी किया जाएगा