प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरियारपुर के प्रांगण मंगलवार को कोविड जाँच के लिए एंटीजन 106,आरटीपीसीआर 40 व ट्रुनेट 10 कुल 156 लोगों के स्वाव सैम्पल लिया गया।इस आशय की जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजय कुमार ने बताया कि कोविड जाँच के लिए 156 लोगों के स्वाव सैम्पल लिया गया।कोई संक्रमित नही पाए गए।वही फिलिप उच्च विद्यालय बरियारपुर के प्रांगण में 45 वर्ष से ऊपर आयु वाले 30 लोगों को कोविड वैक्सीन का टीका लगाया गया।