धरहरा(संवाददाता):- लड़ैयाटांड़ थाना के नक्सल प्रभावित क्षेत्र महगामा पंचायत के गोविंदपुर गांव के वार्ड संख्या चार में एक विशेष जाति के लोगों ने बुधवार को जाति सम्मेलन कर लाँकडाउन का खुले आम उल्लंघन कर दूसरी बार प्रशासन को खुली चुनौती दी है। सनद रहे कि सोमवार की बीती रात्रि को भी इसी विशेष जाति के घर मे एक श्राद्ध कर्म में डांसर को बुलाकर कार्यक्रम आयोजित की गई थी, लेकिन इसकी भनक प्रशासन को नहीं रहने के कारण रातभर डांसर का जलवा का लुफ्त सैकड़ों ग्रामीणो ने उठाया ओर लाँकडाउन के साथ-साथ सामाजिक दूरी का खुलेआम उल्लंघन करते दिखे। बुधवार को दिन में भी इसी विशेष जाति के लोगों ने अपने सैकड़ों स्वजाति को विभिन्न जिलों से बुलाकर जाति सम्मेलन कर लड़ैयाटांड़ थाना को दूसरी बार खुली चुनौती देने का काम किया है एवं सरकार के निर्देश की भी धज्जियाँ उडा़ई गई ।इस बावत लड़ैयाटांड़ थानाध्यक्ष नीरज कुमार ठाकुर ने कहा कि एक विशेष जाति के द्वारा जाति सम्मेलन करने का वीडियो सामने आया है जिसको संज्ञान में लेते हुए तत्काल कार्यक्रम स्थल पर पुलिस बल को भेजा गया था किन्तु पुलिस आने की भनक होते ही कार्यक्रम स्थल पर भीड़ यत्र-तत्र हो गई परंतु प्राप्त दोनो वायरल वीडीयो के आधार पर संबंधित लोगों को चिन्हित कर प्राथमिकी दर्ज किया जाएगा ।
झारखंड में सिरसा चिरकुंडा पत्रकार संघ की ओर से एंटी कोरोना एम्बेसडर राजन कुमार हुए सम्मानित धनबाद के होटल पटियाला में कोविड 19 को लेकर सतर्कता बरतने के विषय पर अहम मीटिंग को सम्बोधित किया हीरो राजन कुमार ने बॉलीवुड फिल्मों के अभिनेता राजन कुमार का शुरू से झारखण्ड से लगाव रहा है। प्रारंभिक शिक्षा भी उन्होंने वहीं से हासिल की। वहां जाकर आदिवासी नृत्य भी सीखा और अब झाखण्ड के रमणीय स्थल पर इन्हें सिरसा चिरकुंडा पत्रकार संघ की ओर से दिनांक 1 जून 2021 को सम्मानित किया गया है। सिरसा चिरकुंडा पत्रकार संघ की ओर से दरअसल झारखंड के होटल पटियाला, कुमारदुभि, सिरसा पहाड़ी पोस्ट चिरकुंडा जिला धनबाद में कोरोना को लेकर सतर्कता बरतने के विषय पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। जहां हीरो राजन कुमार के साथ कई शख्सियत और पत्रकार मौजूद रहे। आपको बता दें कि चार्ली चैप्लिन द्वितिय के रूप में मशहूर अभिनेता राजन कुमार का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। उन्होंने "शहर मसीहा नहीं" और "नमस्ते बिहार" जैसी कई हिंदी फिल्में बतौर हीरो की हैं। कई टीवी धारावाहिकों में उनके अभिनय की तारीफ हुई है। अकाशवाणी मुम्बई से उनके प्रोग्राम प्रसारित होते रहते हैं। राजन कुमार एंटी कोरोना एम्बेसडर भी हैं। उन्होंने मुम्बई, बिहार और झारखंड मे भी मास्क सेनेटाइजर वितरित करके लोगों को इस बीमारी से बचने के लिए जागरूक किया है। राजन कुमार का मानना है कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सामाजिक जागरूकता बड़ी अहमियत रखती है, जो इस समय सबसे बड़ी चुनौती बन रही है। अधिकतर लोग कोरोना गाइड लाइन की अवहेलना कर रहे हैं। बाजारों में बिना मास्क के घूमती भीड़ नजर आती है। राजन कुमार ने सतर्कता बरतने एवं सामाजिक जागरूकता के अभियान पर जोर दिया है। यही वजह है कि उन्होंने सड़क पर उतरकर लोगों को मास्क बांटे और लोगों से मास्क पहनने व शारीरिक दूरी का पालन करने की अपील की। गौरतलब है कि चार्ली चैप्लिन 2 के रूप में देश और दुनिया मे विख्यात राजन कुमार के नाम कई रिकॉर्ड दर्ज है। असिस्ट वर्ल्ड रिकॉर्ड और ओएमजी बुक ऑफ रिकार्ड्स ने भी राजन कुमार को सर्टिफिकेट से नवाजा है। उन्होंने मुंबई में दुनिया के सबसे बड़े एन्टी कोरोना मास्क (55 फ़ीट) को लांच किया था. यह वर्ल्ड रिकॉर्ड क्रिएट करने के लिए राजन कुमार को असिस्ट वर्ल्ड रिकॉर्ड और ओएमजी बुक ऑफ रिकार्ड्स ने प्रशस्ति पत्र देकर नवाज़ा। अब तक 5 हजार से अधिक लाइव शोज़ कर चुके राजन कुमार इस कोरोना काल मे भी इस जागरूकता मुहिम का हिस्सा बन रहे हैं। इस समय पूरा देश कोरोना और लॉक डाउन की मार झेल रहा है. लोग बिखरे हुए हैं लेकिन ऐसे हालात में भी चार्ली चैप्लिन द्वितीय राजन कुमार लोगों से मास्क पहनने की अपील कर रहे हैं और लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए मास्क वितरित कर रहे हैं। कोविड 19 को फैलने से रोकने के लिए और लोगों को मास्क पहनने की आदत डालने के लिए राजन कुमार ने कई इन्नोवेटिव मुहिम की शुरुआत की.
हवेली खरगपुर के रघुनाथपुर गांव में बिजली राम भरोसे चल जल है ग्रामीणों ने बताया कि पुराने खंभे और तार के जरिए बिजली जल रहा है आंधी तूफान आने के कारण बार-बार या तो खंभे गिर जाता है या तार टूट कर गिर जाता है ग्रामीणों का मांग है कि नए तार एवं खंभे लगाया जाए जिससे कि कोई अनहोनी ना घटे
धरहरा(संवाददाता) :- एक तरफ सरकार जहाँ लाँकडाउन लगाकर कोरोना को कम करने में लगी है तो वहीं ग्रामीण सरकार के इस मंसूबे पर पानी फेरने में लगे है। कहीं ग्रामीण सोशल डिस्टेनशिग का मजाक उड़ाते हुए शादी समारोह में वरमाला स्टेज पर चढ़कर हर्ष फायरिंग कर रहे हैं तो वहीं सोमवार की बीती रात्रि ग्रामीण श्राद्धकर्म में डांसर को बुलाकर लाँकडाउन का मजाक बनाते हुए कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं।इस दौरान ग्रामीण इतने लापरवाह रहते जैसे कि कोरोना उनका दोस्त हो और वह उन्हें कोई नुक़सान नहीं पहुंचाएगा।धरहरा प्रखंड के नक्सल प्रभावित महगामा पंचायत के गोविंदपुर के वार्ड संख्या 4 में एक श्राद्ध कर्म में डांसर को बुलाकर कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें लाँकडाउन के साथ-साथ सोशल डिस्टेनशिग का खुलेआम मजाक उड़ाया गया । सैकडो़ लोग श्राद्ध कर्म मे आयोजित कार्यक्रम मे पहुँचकर सामाजिक दुरी का पालन किये बगैर जहाँ नाच - गाना का लुप्त उठाते दिखे ।
देर शाम अचानक आई तेज आंधी ने मचाई भारी तबाही लाखों का हुआ नुकसान कई घरों के उड़े छप्पर
सड़क पर गिरे विशाल वृक्ष को हटाया गया परिचालन हुआ पर फिर से बहाल
करंट लगने से एक महिला की मौत
हवेली खरगपुर बरियारपुर मुख्य मार्ग शिवपुर काली मंदिर के निकट पीपल के विशाल पेड मुख्य सड़क पर गिरने के कारण कई घंटों से परिचालन ठप
हवेली खरगपुर क्षेत्र में शाम 6:00 बजे आंधी तूफान बारिश ने लोगों का बढ़ाया मुसीबत कई आम का पेड़ पीपल अमरुद शीशम इत्यादि पेड़ गिर चुका है कई घर बेघर हो चुका है क्योंकि अभी भी ग्रामीण इलाकों में ऐसे बहुत घर हैं जिनका घर मिट्टी albester लकड़ी इत्यादि से बने हुए हैं जो कि तूफान में गिर चुका है या उड़ चुका है अगर इसी तरह से विपदा आते रहेंगे तो तुम लोगों का जीना हराम हो जाएगा इस पर सरकार को कड़ी कदम उठाना चाहिए जिससे कि गरीबों को कुछ राहत मिले
बरियारपुर:प्रखंड के कालीस्थान में मगंलवार वाहन व मास्क जाँच अभियान चलाया गया।जाँच का नेतृत्व एसआई शब्बीर खां कर रहे थे।वाहन जाँच के क्रम में पाँच बाइक चालकों को चेक किया गया।जहां एक बाइक चालक को बिना हेलमेट के पकड़ाए।जिससे दंडस्वरूप ₹500जुर्माना वसूला गया।वही दो लोगों को बिना मास्क के पकड़ा गया जिनसे ₹100 जुर्माना वसूला गया।इस आशय को जानकारी एसआई शब्बीर खां ने बताया।
