झारखंड में सिरसा चिरकुंडा पत्रकार संघ की ओर से एंटी कोरोना एम्बेसडर राजन कुमार हुए सम्मानित धनबाद के होटल पटियाला में कोविड 19 को लेकर सतर्कता बरतने के विषय पर अहम मीटिंग को सम्बोधित किया हीरो राजन कुमार ने बॉलीवुड फिल्मों के अभिनेता राजन कुमार का शुरू से झारखण्ड से लगाव रहा है। प्रारंभिक शिक्षा भी उन्होंने वहीं से हासिल की। वहां जाकर आदिवासी नृत्य भी सीखा और अब झाखण्ड के रमणीय स्थल पर इन्हें सिरसा चिरकुंडा पत्रकार संघ की ओर से दिनांक 1 जून 2021 को सम्मानित किया गया है। सिरसा चिरकुंडा पत्रकार संघ की ओर से दरअसल झारखंड के होटल पटियाला, कुमारदुभि, सिरसा पहाड़ी पोस्ट चिरकुंडा जिला धनबाद में कोरोना को लेकर सतर्कता बरतने के विषय पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। जहां हीरो राजन कुमार के साथ कई शख्सियत और पत्रकार मौजूद रहे। आपको बता दें कि चार्ली चैप्लिन द्वितिय के रूप में मशहूर अभिनेता राजन कुमार का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। उन्होंने "शहर मसीहा नहीं" और "नमस्ते बिहार" जैसी कई हिंदी फिल्में बतौर हीरो की हैं। कई टीवी धारावाहिकों में उनके अभिनय की तारीफ हुई है। अकाशवाणी मुम्बई से उनके प्रोग्राम प्रसारित होते रहते हैं। राजन कुमार एंटी कोरोना एम्बेसडर भी हैं। उन्होंने मुम्बई, बिहार और झारखंड मे भी मास्क सेनेटाइजर वितरित करके लोगों को इस बीमारी से बचने के लिए जागरूक किया है। राजन कुमार का मानना है कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सामाजिक जागरूकता बड़ी अहमियत रखती है, जो इस समय सबसे बड़ी चुनौती बन रही है। अधिकतर लोग कोरोना गाइड लाइन की अवहेलना कर रहे हैं। बाजारों में बिना मास्क के घूमती भीड़ नजर आती है। राजन कुमार ने सतर्कता बरतने एवं सामाजिक जागरूकता के अभियान पर जोर दिया है। यही वजह है कि उन्होंने सड़क पर उतरकर लोगों को मास्क बांटे और लोगों से मास्क पहनने व शारीरिक दूरी का पालन करने की अपील की। गौरतलब है कि चार्ली चैप्लिन 2 के रूप में देश और दुनिया मे विख्यात राजन कुमार के नाम कई रिकॉर्ड दर्ज है। असिस्ट वर्ल्ड रिकॉर्ड और ओएमजी बुक ऑफ रिकार्ड्स ने भी राजन कुमार को सर्टिफिकेट से नवाजा है। उन्होंने मुंबई में दुनिया के सबसे बड़े एन्टी कोरोना मास्क (55 फ़ीट) को लांच किया था. यह वर्ल्ड रिकॉर्ड क्रिएट करने के लिए राजन कुमार को असिस्ट वर्ल्ड रिकॉर्ड और ओएमजी बुक ऑफ रिकार्ड्स ने प्रशस्ति पत्र देकर नवाज़ा। अब तक 5 हजार से अधिक लाइव शोज़ कर चुके राजन कुमार इस कोरोना काल मे भी इस जागरूकता मुहिम का हिस्सा बन रहे हैं। इस समय पूरा देश कोरोना और लॉक डाउन की मार झेल रहा है. लोग बिखरे हुए हैं लेकिन ऐसे हालात में भी चार्ली चैप्लिन द्वितीय राजन कुमार लोगों से मास्क पहनने की अपील कर रहे हैं और लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए मास्क वितरित कर रहे हैं। कोविड 19 को फैलने से रोकने के लिए और लोगों को मास्क पहनने की आदत डालने के लिए राजन कुमार ने कई इन्नोवेटिव मुहिम की शुरुआत की.